एक्सप्लोरर

Janmashtami 2024 Upay: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें राशि अनुसार ये उपाय, गिन-गिन कर पूरी होगी हर कामना

Janmashtami 2024 Upay: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) की पूजा करने के साथ ही अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ ज्योतिष उपायों को करते हैं तो इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

Janmashtami 2024 Upay: हिंदू धर्म (Hindu Dharm) में जन्माष्टमी पर्व का विशेष महत्व होता है. यह आस्था के साथ ही उल्लास का भी उत्सव है, जिसे भगवान कृष्ण (Lord Krishna) के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस साल जन्माष्टमी का पर्व सोमवार 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा.

पौराणिक कथा के अनुसार, श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) में हुआ था. धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रीकृष्ण भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के आठवें अवतार थे, जिनका जन्म द्वापर युग में हुआ था.

जन्माष्टमी पर रात्रि में कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है. इस दिन घर-मंदिरों में सजावट की जाती है, झांकी तैयार की जाती है, लड्डू गोपाल को स्नान कराकर उनका भव्य श्रृंगार किया जाता है. जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की पूजा करने से दुख-द्वेष दूर होते हैं और घर पर सुख-संपन्नता बनी रहती है. लेकिन अगर आप इस विशेष दिन पर अपनी राशि (Zodiac Sign) के अनुसार उपाय करेंगे जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और हर कामना पूरी होगी. इसलिए ज्योतिष में जन्माष्टमी पर राशि अनुसार किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है, आइये जानते हैं इनके बारे में-

जन्माष्टमी पर राशि अनुसार उपाय (Janmashtami 2024 Rashi Anusar Upay)

मेष-वृश्चिक राशि: मेष (Aries) और वृश्चिक राशि (Scorpio) वाले जातकों को जन्माष्टमी पर लाल चंदन से पूजा करनी चाहिए. साथ ही आप इन दिन कान्हा को लाल रंग के वस्त्र, फल, लड्डू आदि चढ़ा सकते हैं. इससे मंगल ग्रह (Mangal Grah) से शुभ फल की प्राप्ति होगी.

वृषभ-तुला राशि: जन्माष्टमी पर इस राशि वाले लोग कान्हा को सफेद रंग की चीजों का भोग लगा सकते हैं, इससे जीवन में शुभता का आगमन होगा और आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी. इस दिन आप भगवान को सफेद मक्खन के साथ ही माखन-मिश्री का भोग लगाएं.

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि के जातक जन्माष्टमी पर शंख में जल भरकर कान्हा को स्नान कराएं और इसके बाद माखन-मिश्री का भोग लगाएं. ऐसा करने से तरक्की के योग बनेंगे.

मिथुन-कन्या राशि: मिथुन (Gemini) और कन्या (Kanya) दोनों ही राशि के स्वामी बुध देव (Mercury) हैं. इस दिन आपको धनिया की पंजीरी और खीरे का भोग लगाएं. साथ ही भगवान को हरे रंग का वस्त्र पहनाएं. इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी और व्यवसाय में खूब लाभ होगा.

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वाले लोग इस वर्ष जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाएं. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और आऱोग्य का वरदान प्राप्त होगा.

मकर-कुंभ राशि: जन्माष्टमी पर मकर और कुंभ राशि वाले जातक कान्हा को दही से स्नान कराएं और आटे की पंजीरी बनाकर भोग लगाएं. इससे जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.

धनु-मीन राशि: जन्माष्टमी के दिन धनु राशि (Sagittarius) और मीन राशि (Pisces) वाले श्रीकृष्ण को पीताम्बर चढ़ाएं. साथ ही पीले फूल,फल और लड्डू से भगवान की पूजा करें.

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर घर में कृष्ण की झांकी सजाने से क्या होता है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: कर्क संक्रांति, सिद्धि योग और दक्षिणायन का दुर्लभ संयोग, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: आज गुरुवार को कर्क संक्रांति और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, किन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल
Aaj ka Meen Rashifal 16 July 2026: पंचम भाव का चंद्रमा, व्यापार में मिलेंगे नए अवसर, करियर में बढ़ेगा सम्मान
पंचम भाव का चंद्रमा, व्यापार में मिलेंगे नए अवसर, करियर में बढ़ेगा सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 16 July 2026: षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में बढ़ेगी आमदनी, करियर में मिलेगा बड़ा अवसर
षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में बढ़ेगी आमदनी, करियर में मिलेगा बड़ा अवसर
Aaj ka Makar Rashifal 16 July 2026: सप्तम भाव का चंद्रमा, व्यापार में विदेशी अवसर, करियर में मिलेगी नई सफलता
सप्तम भाव का चंद्रमा, व्यापार में विदेशी अवसर, करियर में मिलेगी नई सफलता

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget