एक्सप्लोरर

आज का राशिफल: मिथुन राशि के लोग आज के दिन बनाएं रखें ऊर्जा, जानें- क्या कहती है आपकी राशि

सिंह राशि के लोग दूसरों के प्रति अनावश्यक रूप से शंका करने से बचेंधनु राशि के लोगों को आज के दिन गलत संगति व नशे से दूर रहना चाहिए

मेष- आज के दिन आलस्य कुछ हावी होता नजर आएगा जिसके चलते आपका कार्य में मन नहीं लगने वाला और कार्य भी पूरा होने संदेह है, चूकिं भाग्य का आपको पूरा सपोर्ट मिल रहा है इसलिए ऑफिस में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे. व्यापार की बात करें तो कार्य में आ रही गिरावट आपके परेशानी का कारण हो सकती है. हेल्थ में सर्द गर्म और ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें यह आपके साथ में गिरावट का कारण बन सकती हैं. घर के आस-पास वाले मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहिए. आपकी माता को सेहत की समस्या हो सकती है.

वृष- आज के दिन जिन लोगों का जन्मदिन है उनको परिवार वालों की तरफ से अच्छा गिफ्ट मिल सकता है. उन लोगों से पुनः संबंध स्थापित होंगे, जिनसे कई समय से बोलचाल बंद चल रही थी. ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि अपने कार्य में तेजी बनाए रखें कोशिश करें कि कोई भी कार्य पेंडिंग न हो. व्यापारी वर्ग को बहुत अधिक सावधानी बरतनी है कर्मचारियों कि कमी के चलते कार्य का भार बढ़ेगा. स्वास्थ्य में भागदौड़ की थकान का असर शरीर पर प्रतिकूल रूप से पड़ेगा. ससुराल पक्ष की ओर से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

मिथुन- आज के दिन ऊर्जावान रहना है और पॉजटिव विचारों का दामन नहीं छोड़ना है. मन में भविष्य को लेकर शंका रहेगी. आज की स्थिति को देखते हुए भविष्य की कल्पना करना गलत होगा. ऑफिस में काम के चलते सहयोगियों से तनातनी हो सकती है. बैक बाइटिंग से बचना चाहिए. आईटी और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है. वहीं जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको नए ग्राहक आज मिलेंगे जिससे उन्हें मुनाफा होगा. सेहत में आज चेस्ट इन्फेक्शन को लेकर सजग रहना होगा. परिवार में सबसे उम्रदराज महिला का स्वास्थ्य खराब हो सकता है.

कर्क- आज के दिन आपको किसी बात पर बहुत ज्यादा रिएक्ट नहीं करना चाहिए वह बात दुख की हो या खुशी की एक संतुलन बनाकर दिन गुजारना होगा. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, हो सकता है जो कार्य पूरे हो जाएं उन्हें पुनः करना पड़े. जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं उनके लिए दिन अच्छा है. महिलाएं सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखें अन्यथा आपके कठोर बोल विवाद का कारण बन सकते हैं. हेल्थ में तनाव के चलते आपको सिर में दर्द हो सकता है. पैतृक संपत्ति में चल रहे विवादों में आपको लाभ मिलने की संभावनाएं दिख रही हैं.

सिंह- आज के दिन सभी के साथ आपको मेल-मिलाप बनाकर चलना होगा दूसरों के प्रति अनावश्यक रूप से शंका करने से बचें. करियर से जुड़े लोगों को भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को ट्रांसफर लेटर मिल सकता है. विद्यार्थियों को आज एक विशेष ध्यान रखना होगा कि सभी विषयों में फोकस करने के बजाएं किसी एक विषय पर ध्यान दें. सेहत की बात करें तो आज पेट से संबंधित परेशानियों को लेकर सजग रहना होगा. परिवार के भविष्य को लेकर व्यर्थ की चिंता आपको परेशान कर सकती है वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा.

कन्या- आज के दिन आपको प्रसन्न रहते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी प्रसन्न रखना होगा. आज के दिन कुछ धर्म-कर्म करने पर भी ध्यान देना चाहिए, अपने पाठ-पूजा में राम नाम का जाप करना आपको मानसिक शांति देगा. नौकरी से जुड़े लोगों को कार्य में ऊर्जा दिखानी होगी. सिविल सर्विस की तैयारी कर रहें लोगों को फ़िज़िक्स एक्टिविटी में भी ध्यान देने की आवश्यकता है. बिजनेस करने वाले यदि नया व्यापार करना चाह रहे हैं तो अभी रुक जाना चाहिए. स्वास्थ्य की बात करें तो आज पुराने रोगों के प्रति सचेत रहना होगा, यह पुनः आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं. माता पक्ष से कोई शोक समाचार मिलने की आशंका है.

तुला - आज के दिन मस्तिष्क का पूर्ण प्रयोग करना होगा. ग्रहों की चाल को देखते हुए आज आपके मन में कार्य को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे जिनका प्रयोग आप ऑफिस में करेंगे. ऑफिस में यदि कोई प्रेजेंटेशन है तो आज अच्छे से तैयारी करके जाएं क्योंकि परफॉर्मेंस को देखते हुए उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रसार-प्रचार पर भी ध्यान देना चाहिए. गर्भवती महिलाओं बहुत सचेत रहें छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा न करें. हेल्थ में आज स्वच्छता को लेकर ध्यान देना है, खासकर पानी को लेकर क्योंकि डिहाइड्रेशन होने की आशंका है. संतान के साथ समय व्यतीत करें.

वृश्चिक- आज मन इधर-उधर की बातों में लग सकता है लेकिन वहीं दूसरी ओर आपको क्रोध के प्रति सचेत रहना होगा. ऑफिस की बात करें तो टेक्नॉलजि का पूरा प्रयोग करना चाहिए. सॉफ्टवेयर से जुड़े लोगों का अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है. व्यापारियों को अपने कर्मचारियों पर पैनी निगाह रखनी होगी, वहीं दूसरी ओर उनसे बहुत ताल-मेल बना कर चलने की जरूरत है. विद्यार्थी अपने नोट्स बहुत संभाल कर रखें मिस प्लेस होने पर परेशान रहेंगें. हेल्थ की बात करें तो आज आपको बहुत हाइजेनिक रहना है. बहन का आपसे किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है लेकिन इस बात को आपको बहुत बढ़ावा नहीं देना चाहिए अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं.

धनु- आज के दिन आपको गलत संगति व नशे से दूर रहना चाहिए. आज कुछ ऐसे लोग मिलेंगे जो आपको नकारात्मकता की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे, स्थितियों को समझते हुए आपको इन सभी बातों के लिए सजग रहना होगा. ऑफिस में आज कुछ लोग आपके कार्य को रोकने व बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं इसको लेकर आज सचेत रहें. व्यापारियों की ग्राहकों के साथ विवाद होने की आशंका है, ऐसी स्थिति में शांत रहें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं. सेहत की आज बात करें तो जो लोग सिगरेट व तम्बाकू का सेवन करते हैं उन्हें मुख में कोई समस्या हो सकती है. माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए बहुत जरूरी है.

मकर- आज के दिन दूसरों की बातों में आने से बचना होगा, यानी कुछ लोग आज आपको उकसा सकते हैं, जिससे की आप क्रोध में आकर दूसरों से विवाद तक कर लेगें. आज कुछ छोटा सा ही सही लेकिन दान अवश्य करें, जो आपके पुण्यों के लिए अत्यंत लाभदायक होगा. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों पर वर्क लोड अधिक रहेगा. गृहिणियों को खाना बनाते समय सचेत रहना चाहिए, अग्नि दुर्घटना होने की आशंका है. विद्यार्थी यारी दोस्ती में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको यूरिन से संबंधित समस्याओं के प्रति अलर्ट रहना होगा. पितामहा (दादा) के सख्त वचन पर दुखी न हो.

कुम्भ- आज के दिन घर हो या बाहर आपको सभी प्रकार के दुर्घटनाओं से बच के रहना होगा, जो लोग लंबी दूरी की यात्रा पर निकले हैं खासकर उनको बहुत अधिक सचेत रहने की जरूरत है. कैरियर की बात की जाए तो आज कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग विदेशी कंपनियों का सामान डिस्प्ले में रखें, इसकी मार्केटिंग करें, विदेशी वस्तु से उनको लाभ मिलने की प्रबल भावनाएं दिख रही हैं. सेहत में आज बाहर की बनी चीजें खाना आप को नुकसान पहुंचा सकता है. परिवार के लिए यदि कोई निवेश करना चाहते हैं तो आज रुक जाना चाहिए.

मीन- आज के दिन अपने मूल सिद्धांत से डिगना नहीं है, क्योंकि कई लोगों ऐसे मिलेगें जो गलत बात को भी सही साबित कर आपको भ्रमित कर सकते हैं. कैरियर की बात करें तो जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं उनको बिना सोचे-समझे आज किसी निर्णय पर नहीं जाना चाहिए. हो सकता है कि आज लिया गया निर्णय आपका गलत पड़ जाएं. बिजनेस के लिए यदि कोई लोन लेना चाह रहे हैं तो आज उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो स्वस्थ रखने के लिए हंसी-मजाक करें, और ठहाकें लगाएं. मित्रों के साथ कहीं आउटिंग पर भी जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, वर्कप्लेस पर शानदार परिणाम
आज का सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, वर्कप्लेस पर शानदार परिणाम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget