एक्सप्लोरर

आज का राशिफल: मेष राशि के लोग आज पेंडिंग कार्यों को करें पूरा, जानें- क्या कहती है आपकी राशि

वृष राशि के लोगों को कार्य पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है.कर्क राशि के जातक आज के दिन बैंक से संबंधित कोई कार्य पूरा कर सकते हैं.

मेष- आज के दिन सभी पेंडिंग कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि पिछले दिनों तक कार्य वैसे नहीं हो पाया जैसा कि होना चाहिए था क्योंकि ग्रहों की स्थितियां कुछ आल्सय देने वाली चल रही थी. ऑफिस में यदि आप किन्ही कारणों के चलते हैं लेट पहुंचते हैं तो आज ऐसा करने से बचें, ऑफिस के नियमावली को भंग करना महँगा पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग बड़े पैसे का लेन-देन कर रहे हैं तो लिखित रूप से इसे नोट कर लेना चाहिए यदि ऐसा नहीं करते हैं तो भविष्य में तनाव का कारण हो सकता है. सेहत में चेस्ट कंजेशन या खांसी जुखाम को लेकर अलर्ट रहें. घर परिवार में यदि कोई समारोह हो तो अवश्य उसमें सम्मलित हो.

वृष- आज के दिन आपको कार्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. यदि आप यह सोच रहें हैं कि कार्य आसानी से हो जाएगा तो आज आप गलत साबित होते दिखाई पड़ेगें. ऑफिस की बात करें तो केवल बातों से कार्य सिद्ध नहीं होता दिख रहा बल्कि एड़ी-चोटी का जोड़ लगाना पड़ेगा. सैन्य विभाग कि तैयारी कर रहें लोगों को शुभ सूचना मिलने की संभावना है. व्यापारी वर्ग यदि नये माला लेने का प्लान कर रहें हैं तो ले सकते हैं. हेल्थ में पेट में जलन की समस्या को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. घर परिवार में किसी के बिगड़े स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं.

मिथुन- आज के दिन किसी से भी टकराव कि स्थिति से बच कर रहना होगा. बेवजह का विवाद आपको परेशान कर सकता है वहीं दूसरी ओर इसका असर स्वास्थ्य में भी देखने को मिलेगा. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अहंकार का टकराव नहीं करना चाहिए. ऑफिस के चतुर्थी श्रेणी के लोगों को कुछ गिफ्ट ला कर दें सकते हैं. व्यापार की बात करें तो आज इलेक्ट्रानिक का बचने वालों को अच्छा मुनाफा होता दिखाई दे रहा है. हो सकता है अनाचक आपका स्वास्थ्य खराब हो जाएं जिसको लेकर अलर्ट रहना होगा. जीवनसाथी व मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना होगा. आपको ध्यान रखना है कि बहुत खुला हाथ आगे के लिए दिक्कत कर सकता है.

कर्क- आज के दिन बैंक से संबंधित कोई कार्य पूरा कर सकते हैं. यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबित चल रहा है तो बन सकता है. कर्मक्षेत्र की बात करें तो जिन लोगों ने कई नयी नौकरी के लिए अप्लाई किया है उनको इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है. खाने-पीने का कारोबार करने वालों को स्वच्छता पर ध्यान देना होगा अपने बड़े कलाइंट को अच्छ डिस्काउंट दे कर उनको लुभा सकते हैं. स्वास्थ्य में धारदार चीजों का इस्तेमाल करते समय अलर्ट रहना होगा अन्यथा आपको उनसे नुकसान उठाना पड़ सकता है. परिवार में किसी का सपोर्ट करना पड़ सकता है. करियर से संबंधित छोटे भाई-बहन का मार्गदर्शन करना पड़ेगा.

सिंह- आज के दिन मन कुछ अच्छा सुनने के लिए लालायित रहेगा. वहीं दूसरी ओर छोटी-छोटी खुशियां आज मन को आनंदित करेंगी, जिनका आपको दिल खोलकर स्वागत करना होगा. ऑफिस में जो चुनौतियाँ चल रही हैं उसमें आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफल होते दिखाई दे रहें हैं. व्यापारिक मामलों में आपकी बुद्धि बहुत प्रखर रहने वाली है ग्राहकों को अपना समान बेचने सफल रहेंगे. विद्यार्थियों को नये विषयों को पढ़ने और याद करने के बजाय याद किया हुए विषयों को पुनः पढ़ कर पक्का कर लेना चाहिए. हेल्थ में बिना सोचे-समझे दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या- आज के दिन संबंधों को अधिक महत्व देना होगा, जिन लोगों से कई दिनों से बात-चीत बंद है उनसे कॉल कर बात करनी चाहिए. कर्मक्षेत्र में महिला सहयोगियों का सपोर्ट मिलता नजर आ रहा है, साथ ही उनको आपकी आवश्यकता पड़े तो मदद करने में आना-कानी नहीं करनी चाहिए. कारोबारियों को किसी के वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहिए. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में परिवार की ओर से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. सेहत में खाने का चुनाव हेल्थ के हिसाब से करना होगा अन्यथा फ्रार्टफूड आपके बिगड़े स्वास्थ्य का कारण हो सकता है. आविवाहितो के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. किसी अपने का सपोर्ट आपके चेहरे में मुस्कान लेकर आएगा.

तुला- आज के दिन चारों तरफ से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है आपको धैर्य के साथ इसको स्वीकार करते हुए, विजय प्राप्त करनी है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक लाभ मिलने वाला है लेकिन वहीं दूसरी ओर खर्चें भी पहले से तैयार हैं. ऑफिस में हो सकता है आपका किसी सहकर्मी के साथ तुलात्मक व्यवहार किया जाएं इसलिए कोशिश करनी चाहिए की अपने कार्य से बॉस को प्रसन्न रखें. जो लोग अपनी शॉप में कोई रिपयेरिंग करने का प्लान कर रहें हैं उनको आज से ही इस ओर कार्य शुरू कर देना चाहिए समय उपयुक्त चल रहा है. हेल्थ में नयी जगह का वातावरण आपके स्वास्थ्य में गिरावट कर सकता है. बड़ी बहन से स्नेह मिलेगा.

वृश्चिक- आज के दिन आपका कर्मक्षेत्र बहुत प्रबल है पूरा दिन मन-मस्तिष्क कार्य के आस-पास ही रहने वाला है. कैरियर की बात करें तो आज उन लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है जो लोग सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, उनको प्रमोशन मिल सकता है. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें छात्रों को अनसोल्ड पेपर सॉल्व करने चाहिए. व्यापारी वर्ग को अपना सामना बेचने के लिए झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए अन्यथा ग्राहकों से विवाद हो सकता है. महिलाओं को आज रूप-सज्जा पर ध्यान देना चाहिए . स्वास्थ्य की दृष्टि से आज हृदय रोगियों को सावधान रहना होगा. बड़े भाई यदि कई दिनों से परेशान चल रहे हैं तो उनको इन परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है.

धनु- आज के दिन कर्ज लेने व देने से आपको बचना चाहिए, खासकर किसी के रिफ्रेंस पर तो कतई किसी को उधार न दें. ऑफिस में नयी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं वहीं दूसरी ओर बड़े अधिकारियों को भी आप से उम्मीदें हैं. बॉस के साथ चल रही मीटिंग को गंभीरता से लें, महत्वपूर्ण बिन्दु नोट करने पड़ सकते हैं. व्यापार की बात करें तो आज पूरी एनर्जी के साथ काम करें, अच्छे रिजल्ट मिलने की संभावना है. हेल्थ में आज इंफेक्शन व एलर्जी के प्रति सचेत रहना होगा. घर के बड़ों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा. आज आपको ध्यान रखना है कि बड़ों का सम्मान अति आवश्यक है, यह आपको उन्नति दिलाएंगा.

मकर- आज के दिन नकारात्मक ग्रहों का दबाव रहेगा इसलिए आज आनंद के साथ दिन व्यतीत करना होगा, लेकिन चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. मन को स्थिर रखने के लिए ध्यान लगाएं. ऑफिस की बात करें तो आपके भीतर प्रतिभा की कमी नहीं है, बस इसका प्रयोग करना होगा. व्यापारी वर्ग बड़े क्लाइंट से ताल-मेल बना कर चलें. गणित के विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है. वाहन चलाते समय अलर्ट रहे, किसी भी प्रकार की चोट-चपेट लग सकती है. अपनों की बात दिल पर चुभ सकती है इसलिए आपको ग्रह की नकारात्मक चाल को समझते हुए, अधिक नहीं सोचना है. संतान को फीवर आ सकता है उनका ध्यान रखना होगा.

कुम्भ- आज के दिन आपको कुछ आलस्य आ सकता है. यदि काम से थकावट हो तो आज आराम भी कर सकते हैं. ऑफिस में ट्रांसफर का टाइम चल रहा है, संभव है कि वर्कप्लेस में नई ज़िम्मेदारी या नया स्थान मिले, इसे पॉजिटिव लेना होगा. जन-सेवा से जुड़े लोगों के काम का लेखा- जोखा जनसंपर्क पर निर्भर करता है, इसलिए संपर्कों पर ध्यान दें. हेल्थ की बात करें तो आज बैठते समय चेक कर ले क्योंकि कोई नुकीली चीज चुभ सकती है. घर के छोटों की संगत पर ध्यान दें कहीं ऐसा न हो पीठ पीछे कोई बड़ी बात हो जाएं और पता भी न चलें.

मीन- आज के दिन आत्मविश्वास में कमी न आने दें. हार्ड वर्क करने में फोकस करना होगा क्योंकि भाग्य से ज्यादा कर्म प्रबल है. अपने कर्मक्षेत्र से जुड़े हुए ज्ञान को अर्जित करना मुख्य उद्देश्य रहेगा. लेबर क्लास कि शुभकामनाएं बहुत काम आएगी, इसलिए अपने प्यून, ड्राइवर आदि को नाराज न करें. व्यापारी वर्ग को आज आर्थिक चोट लग सकती है. पुराने निवेशों से आपको लाभ मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के साथ-साथ आराम को भी महत्व दें. स्वास्थ्य में गर्भवती महिलाओं को सचेत रहना चाहिए. सुख-संसाधनों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है. किसी का धन वापस देना भूल गए हो तो आज से वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौतपा 2026 में कब? सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ 9 दिन तपेगी धरती? ज्योतिषाचार्य से जानिए संपूर्ण जानकारी?
नौतपा 2026 में कब? सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ 9 दिन तपेगी धरती? ज्योतिषाचार्य से जानिए संपूर्ण जानकारी?
EMI और Loan ने बढ़ाई टेंशन? मंगलवार को किया यह 1 उपाय दिला सकता है कर्ज से राहत
EMI और Loan ने बढ़ाई टेंशन? मंगलवार को किया यह 1 उपाय दिला सकता है कर्ज से राहत
Aaj Ka Rashifal 28 April: 12 साल बाद सूर्य का मेष राशि में 'महासंयोग', आज मंगलवार को इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, नोट कर लें शुभ मुहूर्त!
Aaj Ka Rashifal 28 April: 12 साल बाद सूर्य का मेष राशि में 'महासंयोग', आज मंगलवार को इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, नोट कर लें शुभ मुहूर्त!
Aaj ka Meen Rashifal 28 April 2026: अंतरराष्ट्रीय व्यापार में मचेगी धूम और वसीयत से चमकेगी किस्मत, करियर में बड़े बदलाव का है दिन
मीन राशिफल 28 अप्रैल 2026 अंतरराष्ट्रीय व्यापार में मचेगी धूम और वसीयत से चमकेगी किस्मत, करियर में बड़े बदलाव का है दिन

वीडियोज

Chitra Tripathi: वोट का 'धर्मयुद्ध', बंगाल में कौन जीतेगा? | West Bengal Election | Mamata Banerjee
Breaking News: एक तरफ प्रचार, दुसरी तरफ हमला...TMC बना निशाना! | West Bengal Election | Voilence
West Bengal Election 2026: बंगाल में Modi-Yogi-Shah का Road Show | Mamata Banerjee | TMC | BJP
Trump News: ट्रंप को मारने आए शख्स Cole Tomas Allen का सच जानकर उड़ जाएंगे होश! | Secret Service
Kejriwal vs Justice Swarna Kanta: केजरीवाल का खुला विद्रोह, सत्याग्रह का ऐलान! | Delhi High Court

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोगा लाया गया भारत, इस्तांबुल से गिरफ्तारी के बाद किया गया डिपोर्ट
दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोगा लाया गया भारत, इस्तांबुल से गिरफ्तारी के बाद किया गया डिपोर्ट
IPS अजयपाल शर्मा के Video पर फिर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से जोड़ा कनेक्शन, कहा- कार्रवाई हो
IPS अजयपाल शर्मा के Video पर फिर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से जोड़ा कनेक्शन, कहा- कार्रवाई हो
PM मोदी ने अपने 'दोस्तों' के साथ खेला फुटबॉल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
PM मोदी ने अपने 'दोस्तों' के साथ खेला फुटबॉल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
IPL Playoffs Scenario: क्या RCB की प्लेऑफ में जगह पक्की? शर्मनाक हार के बाद DC की उम्मीदों को लगा झटका; समझिए समीकरण
क्या RCB की प्लेऑफ में जगह पक्की? शर्मनाक हार के बाद DC की उम्मीदों को लगा झटका; समझिए समीकरण
सुहागन की तरह आखिरी विदाई चाहती थीं स्मिता पाटिल, अमिताभ बच्चन के सामने हुआ मेकअप
सुहागन की तरह आखिरी विदाई चाहती थीं स्मिता पाटिल, अमिताभ बच्चन के सामने हुआ मेकअप
TMC सांसद यूसुफ पठान ने BJP की तारीफ में पढ़े कसीदे! ममता-महबूबा से नीतीश तक भी नहीं हैं इससे पीछे, इसके पीछे की मजबूरी क्या?
TMC सांसद यूसुफ पठान ने BJP की तारीफ में पढ़े कसीदे! ममता-महबूबा से नीतीश तक की मजबूरियां क्या?
Kitchen Gardening: अपने घर के किचन गार्डन में ऐसे शुरू करें हल्दी की खेती, मसालों की खत्म हो जाएगी टेंशन
अपने घर के किचन गार्डन में ऐसे शुरू करें हल्दी की खेती, मसालों की खत्म हो जाएगी टेंशन
Snake Naming: किंग कोबरा से लेकर पायथन तक...कौन रखता है सांपों के नाम, जानें क्या‌ होती है प्रकिया
किंग कोबरा से लेकर पायथन तक...कौन रखता है सांपों के नाम, जानें क्या‌ होती है प्रकिया
Embed widget