एक्सप्लोरर

Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि वाले न छोड़े ऑनलाइन शिक्षा का मौका

Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (31 जनवरी 2022 से 6 फरवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा निकलने वाला है. व्यर्थ की बातों में दिमाग लगाने से बचें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है. जिसके चलते अच्छे काम भी बिगड़ जाएंगें. सप्ताह की शुरुआत किसी जरूरतमंद की मदद से करें. मन को सुकून मिलेगा और सुख की अनुभूति भी होगी.

इस बार आर्थिक रूप से जोखिम भरे संपत्ति में निवेश करने से बचना होगा अन्यथा बड़े नुकसान के चपेट में आ सकते हैं. किसी से भी बहुत ज्यादा इच्छाएं करने से बचें क्योंकि अत्यधिक इच्छाएं दुख का कारण बनेंगी. बेवजह की कुंठा या ईर्ष्या नहीं रखनी है, मन में यदि ऐसा भाव आए तो भगवान का नाम लें और उस व्यक्ति के सकारात्मक तथ्यों के बारे में विचार करें. बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर पढ़ाई-लिखाई से संबंधित चीजों का वितरण करें.
 
आर्थिक एवं करियर- वृष राशि वाले इस सप्ताह नौकरी से संबंधित ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं और यदि आवश्यकता लग रही हो तो कोई अपग्रेड कोर्स भी करना ठीक रहेगा. ऑफिस के कार्यों में लापरवाही महंगी पड़ सकती है, इसलिए किसी भी काम को कल पर न टाले और काम को लेकर किसी पर अत्यधिक भरोसा भी न रहें. बॉस कार्य की विस्तृत समीक्षा करेंगे इसलिए काम में गलतियां करने से बचें. उच्चाधिकारी ऑफिशियल कार्यों पर पैनी निगाह बना कर रखें. सप्ताह मध्य करियर में कठिन परिस्थितियाँ उत्पन्न होती दिखाई दे रही है. टारगेट बेस्ड कामों को अधिक मिलने की उम्मीद है.

ऑफिस में लापरवाही आपको साजिश का शिकार बना सकती है. कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. व्यापारिक बड़े पार्टनर मिलने की संभावना है. जिनके साथ काम करना काफी कुछ सीखने वाला साबित होगा. व्यापार में  निवेश करने का अभी समय नहीं है. यदि ऐसा कुछ प्लान कर रहे हैं तो इस बार रुक जाए. व्यापारियों को प्रोडक्ट की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपका अच्छा प्रोडक्ट ही मार्केट में आपकी पहचान को बनाए हुए है. कारोबारियों को चल रही समस्याओं से निदान मिल सकता है. बड़े सौदे सोच-विचार कर ही करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है. 
 
स्वास्थ्य- वृष राशि वालों को इस सप्ताह आहार में विटामिन का भरपूर उपयोग करना लाभकारी साबित होगा. छोटे बच्चों के पेट में दिक्कत हो सकती है, इस ओर सचेत रहने की आवश्यकता है. बिना इंस्ट्रक्टर की सलाह के कोई एक्सरसाइज न करें, अन्यथा कम जानकारी के कारण दर्द या चोट का सामना करना पड़ सकता है. धारदार वस्तु से चोट लगने की आशंका बन रही है, ऐसे में इनके उपयोग के समय सावधानी बरतनी होगी. बेवजह घर से बाहर निकलना रोगों को न्यौता दे सकते हैं. बदलता मौसम और बढ़ती बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती है. मामूली समस्या होने पर भी अनदेखा न करें.
 
परिवार एवं समाज- परिवार के साथ संबंधों में मधुरता रखें, इसके लिए अपने प्रयासों में कोई कमी न आने दें. घर का माहौल अच्छा रखना होगा. अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकालें और परिवार के साथ बिताएं. घर में सभी के लिए कुछ उपहार लेकर आएं. घर वालों को बहुत अच्छा लगेगा. बेवजह के विषयों को लेकर जीवनसाथी से न उलझे, सोच-समझकर और समझदारी वाली बातों को लेकर एक-दूसरे से सलाह करें. परिवार के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाएंगे, इसके लिए ग्रहीय स्थितियां संकेत दे रही हैं. हो सकता है कुटुंब में कोई समारोह का आयोजन हो जाए. क्रोध में आकर जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुँचाए. अपने स्वभाव में विनम्रता रखने की कोशिश करें. बसंत पंचमी के दिन सपरिवार मिलकर सरस्वती जी की पूजा आराधना करें और उनसे परिवार के लिए ज्ञान और संस्कार देने की प्रार्थना करें.

यह भी पढ़ें:
Astrology : इस राशि की लड़कियों का दिमाग पढ़ पाना होता है बहुत ही मुश्किल, अपनी ही धुन में रहती हैं मगन

Chanakya Niti: मनुष्य को कभी नहीं करने चाहिए ये काम, जीवन में मिलता है कष्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 18 July 2026: कल शनिवार को चंद्रमा-केतु का 'ग्रहण दोष', इन 3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! मिथुन और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Kal Ka Rashifal 18 July 2026: कल शनिवार को चंद्रमा-केतु का 'ग्रहण दोष', इन 3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! मिथुन और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Lucky Zodiac: अगले 15 दिनों में इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं बड़े अवसर
Lucky Zodiac: अगले 15 दिनों में इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं बड़े अवसर
Numerology: मूलांक के अनुसार करें ये चमत्कारी गुप्त उपाय, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में होगी धनवर्षा!
Gupt Navratri 2026: मूलांक के अनुसार करें ये चमत्कारी गुप्त उपाय, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में होगी धनवर्षा!
Navgrah Mandir: विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget