एक्सप्लोरर

Weekly Horoscop: मकर राशि वालों को मिलेगा नई-नई चीजों को सीखने का मौका, मेडिकल के व्यापार में होगा लाभ

मकर राशि वालों के लिए ये सप्ताह ( 28 फरवरी से 6 मार्च 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Capricorn Weekly Horoscope:  इस सप्ताह बेवजह के मानसिक उलझनों से परेशान रहेंगे. साथ ही अधिक क्रोध भी आएगा लेकिन आपको ऐसी स्थिति में शांत ही रहना चाहिए. वहीं मन में कुछ अज्ञात भय भी रह सकता है. नई-नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा और जो लोग कोई विधिवत अध्ययन करना चाहते हैं, तो वह कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं. 5 तारीख के बाद मानसिक तौर पर दबाव रहने वाला है वहीं अधिक क्रोध करने से बचना होगा नहीं तो आक्रोश में आकर अपना ही नुकसान कर बैठेंगे.कुछ धार्मिक कार्य से प्रारम्भ करना चाहिए, हो सके तो हनुमान जी को लड्डुओं का भोग लगाएं जिससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और कार्य करने में मन भी लगेगा.

आर्थिक एवं करियर- इस सप्ताह कार्य को करने में यदि कोई दिक्कत आती है तो उससे इन दिनों सीखना होगा और आने वाली त्रुटियों को कम करना होगा. वहीं दूसरी ओर आपके भीतर  एडमिनिस्ट्रेशन करने की क्षमता पूर्ण है लेकिन इसको क्रोध से अलग रखते हुए, काम में अच्छा प्रदर्शन देना  ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. आराम करने से आपकी स्थितियों में सुधार आएगा. जो लोग आईटी सेक्टर से जुड़े हैं उनको शुभ समाचार मिलने की संभावना है. कार्यों को लेकर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. व्यापारिक स्थितियों की बात की जाए तो इस सप्ताह मेडिकल से संबंधित कारोबार करने वालों को लाभ होगा. तो वहीं व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें. व्यापारिक काम बनते-बनते रुक सकते हैं, लेकिन आपको परेशान नहीं होना चाहिए. 

स्वास्थ्य- इस सप्ताह छोटे बच्चों के पेट में दिक्कत हो सकती है इसलिए अभिभावक उनका ध्यान रखें, साथ ही उनकी परेशानी को नजरअंदाज न करें. इस राशि के बुजुर्ग लोगों को संभलकर चलने की सलाह है, फिसलने की वजह से कमर में चोट लगने की है. पीठ में दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 3 तारीख के बाद  मधुमेह के रोगियों को सचेत रहना चाहिए साथ ही नियमित रूप से दवा लेना भी नहीं भूलना चाहिए. इस बार कब्ज से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए औषधि के स्थान पर अपने खान-पान में फाइबर और फलों की मात्रा बढ़ाकर रखनी होगी. 

परिवार एवं समाज- इस सप्ताह विवाद से बच कर रहें, क्योंकि अगर विवाद हुआ तो फिर थाना पुलिस तक बात पहुंच सकती है. पारिवारिक कलह से आपको बहुत अलर्ट रहना होगा. किसी भी बात को तूल नहीं देना चाहिए. परिचितों से मनमुटाव के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं. संबंधों को बचा कर चले. आपसे छोटा जो भी परिवार का सदस्य है उसे बुरी संगत लग सकती है.आर्थिक परेशानियों के चलते मन परेशान हो सकता है, लेकिन समय चलते परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक मदद मिलेगी.   दोस्तो से लिया गया धन इस सप्ताह लौटा दें नहीं तो बात खराब हो सकती है.

मंगल की मकर राशि में शनि देव के साथ बनेगी युति, विवाद, लड़ाई और तनाव की बन सकती है स्थिति, इन राशियों को रहना होगा सावधान

इस बार बन रहा है 'अग्नि पंचक' का योग, जानें ये कब से कब तक रहेगा, न करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026 Ravi Yog Vidal Yog: दशहरे पर शुभ काम कब करें, जानें विजय मुहूर्त
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?
Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: कन्या के लिए नए विचार, तुला के लिए घर-संपत्ति और सिंह के लिए मुकाबले का दिन… पढ़ें दशहरे का राशिफल
आज का राशिफल 20 अक्टूबर: विजयादशमी पर मकर राशि में चंद्रमा और शूल योग, मंगलवार को किन राशियों को मिलेगी विजय?
आज का कन्या राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से यश में वृद्धि, अतिरिक्त आय के साधन, पिता-भाई के साथ से मुनाफा व नया आउटलेट खोलने की योजना
आज का कन्या राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से यश में वृद्धि, अतिरिक्त आय के साधन, पिता-भाई के साथ से मुनाफा व नया आउटलेट खोलने की योजना
आज का सिंह राशिफल 20 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से आलस्य व कठोरता पर नियंत्रण जरूरी, पुरानी प्रॉपर्टी की वापसी व बड़ी कंपनी का सहयोग
आज का सिंह राशिफल 20 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से आलस्य व कठोरता पर नियंत्रण जरूरी, पुरानी प्रॉपर्टी की वापसी व बड़ी कंपनी का सहयोग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget