एक्सप्लोरर

Horoscope: तुला राशि में बुध का राशि परिवर्तन, मेष से मीन राशि पर पड़ेगा प्रभाव, इन राशियों को धन के मामले में बरतनी होगी, सवाधानी, जानें राशिफल

Mercury Transit 2021: कन्या राशि को छोड़कर बुध ग्रह अब तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं. तुला राशि में बुध ग्रह, शुक्र के साथ लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं. जानते हैं 12 राशियों का राशिफल (Rashifal).

Horoscope, Mercury Transit, Budh Rashi Parivartan 2021: तुला राशि में बुध का राशि परिवर्तन 22 सितंबर 2021 को हो चुका है. बुध अभी तक कन्या राशि में गोचर कर रहे थे, लेकिन अब तुला राशि में विराजमान रहेंगे. बुध का यह परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण है. खासतौर पर शिक्षा, करियर, धन और बिजनेस की दृष्टि से बुध का गोचर महत्वपूर्ण है. मेष से मीन राशि तक के लिए बुध का गोचर, क्या फल लेकर आ रहा है, आइए जानते हैं- राशिफल.

  • मेष राशिफल (Aries Horoscope)- बुध ग्रह का गोचर आपकी कुंडली के सातवें भाव में होने जा रहा है. बुध आपके दांपत्य जीवन में खुशियां भरने का कार्य करेंगे. साझेदारी में बिजनेस आदि करते हैं तो उसमें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. संतान का सुख प्राप्त होगा. जॉब और करियर में बुध का ये राशि परिवर्तन तरक्की के रास्ते खोल सकता है, वहीं व्यापार में भी सफलता मिलने की स्थितियों का निर्माण करेगा. इस दौरान विद्यार्थी नए कोर्स को कर सकते हैं. जिससे उन्हें करियर निर्माण में मदद मिलेगी. वहीं वे लोग भी इस दौरान कुछ नई चीजों को सीख सकते हैं, जो प्रमोशन आदि में मदद करे. सेहत का ध्यान रखें. लव पार्टनर से विवाद न करें.
  • वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- व्यापार के क्षेत्र में बुध का ये गोचर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है. यदि आप पर्यटन, संचार, मनोरंजन और लग्जरी चीजों के व्यापार से जुड़े हैं तो आपको परिश्रम का फल प्राप्त होगा. दूसरों को प्रभावित करने में सफलता प्राप्त करेंगे. नए मित्र बना सकते हैं. जॉब बदलने की बारे में सोच रहें तो अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, वहीं जिन लोगों के पास जॉब नहीं वे, प्रयास करें सफलता मिल सकती है. इस दौरान आय से अधिक व्यय, तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है. इससे बचें. कर्ज लेने की स्थिति न बनने दें.
  • मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- शिक्षा आदि के क्षेत्र में बुध शुभ फल प्रदान कर सकते हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कोर्स को पूरा करने में सफलता प्राप्त करेंगे. लव रिलेशनशिप में मजबूती आएगी. आपकी भाषा शैली दूसरों को प्रभावित करेगी. मित्र, भाई-बहनों से संबंध न खराब करें. इस स्थिति से बचने का प्रयास करें. 
  • कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- बुध का राशि परिवर्तन आपकी कुशलता और कार्य करने की क्षमता में वृद्धि करेगा. व्यापार में तरक्की और जॉब की प्रमोशन की स्थिति का निर्माण करेगा. बुध को शुभ बनाने के लिए गणेश जी की पूजा करें. बुधवार का दिन गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाएं. इस दौरान वाणी दोष की स्थिति न बनने दें. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजना बना सकते हैं. मन में वाहन आदि खरीदने का भी विचार आ सकता है. सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें.
  • सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए जॉब और करियर में शुभ परिणाम ला सकते हैं. बुध का गोचर आपके तीसरे भाव में हो रहा है. कुंडली का तीसरा भाव संचार, साहस आदि का कारक माना गया है. संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस राशि परिवर्तन से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. अधिकारों का दुरुपयोग न करें. संबंंधों के मामलों में सतर्कता बरतें. सेहत का ध्यान रखें.
  • कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- धन और वाणी के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है. बुध का गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में हो रहा है. जन्म कुंडली का दूसरा भाव वाणी और धन का माना गया है. वाणी दोष और झूठ बोलने की आदत से बचें. आय में वृद्धि हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा होगा. कोर्स को पूरा करने में सफलता मिल सकती है. रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं. वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें.
  • तुला राशिफल (Libra Horoscope)- बुध का राशि परिवर्तन आपकी ही राशि में हो रहा है. इसलिए सबसे अधिक प्रभाव आपकी ही राशि में देखने को मिल रहा है. बुध का गोचर आपके लग्न भाव यानि जन्म कुंडली के प्रथम भाव में हो रहा है. तुला राशि में शुक्र पहले से ही विराजमान है. शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ माना गया है.
  • वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- बुध का राशि परिवर्तन मिलाजुला फल प्रदान करेगा. बुध का गोचर 12वें भाव में हो रहा है. जो व्यय का भाव माना गया है. इस दौरान लोगों से संचार करते समय सावधानी बरतें. वृश्चिक राशि में केतु विराजमान है. व्यापार आदि में अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है. धन के व्यय पर सावधानी बरतें. तनाव से दूर रहने का प्रयास करें. सेहत के मामले में सावधानी बरतें.
  • धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- बुध का गोचर आपके लिए धन और करियर के मामले में अच्छे परिणाम दे सकता है. बुध का गोचर आपके 11वें भाव हो रहा है. जन्म कुंडली का ये भाव आय, मित्र, बड़े भाई, लाभ, भाग्य और सफलता का कारक माना गया है. इस गोचर काल में ऋण आदि से भी मुक्ति मिल सकती है. धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. शिक्षा की दृष्टि से भी बुध का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा. गणित और वाणिज्य विषय के छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है. इसके साथ ही संचार और लेखन आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ प्राप्त हो सकता है. जीवन साथी का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा, मित्रों की संगत प्राप्त होगी.
  • मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)-बुध का गोचर आपके कर्म भाव में होने जा रहा है. वर्तमान समय में मकर राशि में शनि और गुरु की युति बनी हुई है. बुध का यह राशि परिवर्तन जॉब और बिजनेस में तरक्की दिला सकता है. बिजनेस में कुछ नया कर सकते हैं. जो लोग जॉब बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें प्रयास करने पर अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें.
  • कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)-  बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए मिला जुला रहेगा. लेकिन धन के मामले में विशेष ध्यान देने की जरूरत है. बुध का गोचर आपके नवम भाव में होने जा रहा है. इसलिए धार्मिक मामले में आस्था बढ़ सकती है. यात्राएं करनी पड़ सकती है. जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है. इस दौरान संबंधों को लेकर भी सावधानी बरतें.
  • मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- बुध का गोचर आपके लिए महत्वपूर्ण है. बुध का राशि परिवर्तन आपके आठवें भाव में होने जा रहा है. बुध का राशि परिवर्तन आपके जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं का कारक बन सकता है. इस दौरान रोग आदि से भी परेशान हो सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. विद्यार्थियों के लिए यह समय अपने कार्यों को पूर्ण करने में मदद करेगा. धन का निवेश, भविष्य को ध्यान में रखकर सकते हैं. त्वचा संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लें.

यह भी पढ़ें:
Autumn Equinox 2021: 23 सितंबर से गुलाबी ठंडक का होने लगेगा अहसास, अब दिन छोटा और रातें होंगी बड़ी, इसके पीछे का समझें विज्ञान

Hindu Calendar 2021: भादो का महीना समाप्त, 21 सितंबर से आश्विन मास शुरू, जानें हिंदू कैलेंडर के सातवें महीने के व्रत और पर्व

Shani Dev: शनि देव 22 दिन बाद होने वाले है 'वक्री' से 'मार्गी', इन राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो कार्ड रीडिंग 26 मार्च 2026: गुरुवार को इन राशियों के चमकेंगे सितारे, मेष से मीन तक की पढ़ें सटीक भविष्यवाणियां
टैरो कार्ड रीडिंग 26 मार्च 2026: गुरुवार को इन राशियों के चमकेंगे सितारे, मेष से मीन तक की पढ़ें सटीक भविष्यवाणियां
इस्लाम में 4 शादियां करना शौकिया नहीं, बल्कि... इमाम उमर अहमद इलियासी ने बताया इसके पीछे का सच?
इस्लाम में 4 शादियां करना शौकिया नहीं, बल्कि... इमाम उमर अहमद इलियासी ने बताया इसके पीछे का सच?
Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी कब है कन्या पूजन? जानें महत्व, पूजा विधि और हर उम्र की कन्या का फल!
Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी कब है कन्या पूजन? जानें महत्व, पूजा विधि और हर उम्र की कन्या का फल!
राम नवमी पर अयोध्या यात्रा की योजना बना रहे हैं? इन ज़रूरी बातों का ध्यान रखें, वरना हो सकती है मुसीबत!
राम नवमी पर अयोध्या यात्रा की योजना बना रहे हैं? इन ज़रूरी बातों का ध्यान रखें, वरना हो सकती है मुसीबत!

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget