राशिफल, 21 फरवरी गुरुवार: मिथुन राशि वालों को हो सकता है आर्थिक लाभ, जानें अपनी किस्मत
सभी राशियों का हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. वृश्चिक राशि वालों के काम बनेंगे और तुला राशि वालों पर बढ़ सकता है काम का दबाव. जानें आपकी राशि क्या कहती है?

आज का राशिफल: आज (21 फरवरी, गुरुवार) के राशिफल में जानें मेष राशि वालों के दिन का हाल. धनु राशि वालों का कैसा है दिन? मकर राशि वालों के रुके कामों का क्या होगा? कुंभ राशि वाले क्या रखें सावधानी? मीन राशि वालों को क्या करना है उपाय? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है-
मेष राशि (Aries Horoscope)- सेहत के लिए दिन कमजोर है. दोस्तों से सोच समझकर व्यवहार करें. गरिष्ठ भोजन से परहेज करें. ऊं हं हनुमते नम: का जप करें.
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- वक्त अच्छा है. सेहत का ख्याल रखें. आगे बढ़ें. तोल मोल कर बोलें. ऊं दुं दुर्गाय नम: का जप करें.
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- दिन बहुत अच्छा है. दिन लाभ दे सकता है. प्रेम संबंध में सावधान रहें.
कर्क राशि (Cancer Horoscope)- वक्त खास नहीं है. सोच समझकर फैसले लें. यात्रा में सेहत का ख्याल रखें. दूध या दूध से बनी चीजों का दान करें.
सिंह राशि (Leo Horoscope)- परेशानियों का हल मिलेगा. भाग्य साथ है. आत्मबल मजबूत रहेगा. बाधाओं पर विजय मिलेगी. रक्त, हृदय, गले और दांत संबंधी परेशानियों का ख्याल रखें. सूर्य को जल दें. ईष्ट का ध्यान करें.
कन्या राशि (Virgo Horoscope)- सेहत के लिए दिन कमजोर है. आर्थिक लिहाज से दिन ठीक है. मेहनत बढ़ानी होगी. बड़ा वादा ना करें. कच्ची सब्जियों का दान करें.
तुला राशि (Libra Horoscope)- दिन अच्छा है. घर से दूर जाने का मौका मिल सकता है. काम बढ़ सकता है. घर के बड़ों का ख्याल रखें. दूध या दूध से बनी चीजों का दान करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- सेहत बाधा बन सकती है. काम बनेंगे. क्रोध से बचें. सफेद रंग का धागा दाहिनी कलाई में बांधें.
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- दिन अच्छा है. मेहनत से आगे बढ़ें. रुके काम पूरे हो सकते हैं. कफ का ख्याल रखें. पेट का ख्याल रखें. मिट्टी की बर्तन में दही का दान करें.
मकर राशि (Capricorn Horoscope)- पार्टनरशिप के लिए दिन कमजोर हैं. घर-गृहस्थी के लिए दिन खास नहीं है. सोच- समझकर फैसले लें. कोई बहका सकता है. कोई परेशान कर सकता है. ऊं रुद्राय नम: का जप करें.
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- सेहत के लिए समय खास नहीं है. अचानक लाभ हो सकता है. किसी से मेलजोल बढ़ सकती है. खास व्यक्ति से मुलाकात सफल रहेगी. बिजली का काम सावधानी से करें. लोगों को जल पिलाएं.
मीन राशि (Pisces Horoscope)- भाग्य साथ है. आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. किसी बुजुर्ग का साथ मिल सकता है. घमंड से नुकसान होगा. बड़ा वादा ना करें हल्दी और चावल का दान करें.
यह भी पढ़ें-
MFN दर्जा छिनने से टूटी पाक की आर्थिक कमर, वाघा बॉर्डर पर खड़े हैं सामान से लदे सैकड़ों ट्रकSource: IOCL


















