एक्सप्लोरर

राशिफल, 18 मई शनिवार: मिथुन राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी किस्मत

सभी राशियों का हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. मिथुन राशि वालों का मन खुश रहेगा और तुला राशि वालों के लिए समय अनुकूल है. इसके अलावा जानें आपकी राशि क्या कहती है?

आज का राशिफल: आज (18 मई, शनिवार) के राशिफल में जानें मेष राशि वालों के दिन का हाल. धनु राशि वालों का कैसा है दिन? मकर राशि वालों के रुके कामों का क्या होगा? कुंभ राशि वाले क्या रखें सावधानी? मीन राशि वालों को क्या करना है उपाय? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है-

मेष राशि (Aries Horoscope)- संभल कर चलने वाला दिन है. जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से नुकसान हो सकता है. क्रोध का स्तर थोड़ा ज्यादा है. मन को शांत रखें. ज्यादा ना चिढ़ें. भाग्य पक्ष कमजोर है. किसी बड़े जोखिम वाले निर्णय लेने से बचें. एकाग्रचित होकर ऊं हं हनुमते नम: का जाप करें.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- दिन आपके लिए बेहतर है. रोगकारक दिन है. थोड़ा ध्यान जरूर रखें. धीरे-धीरे अपना काम आगे बढ़ाते चले जाएं. काम बढ़ता चला जाएगा. जहां आप भटकेंगे लोगों की मदद से आपके कार्य बन जाएंगे. किसी महिला का अच्छा समर्थन आपको मिलेगा. अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें. श्वेत वस्त्र धारण करें. सफेद रंग का धागा दाहिनी कलाई में जरूर बंधवा लें. घर में किसी से भी धागा बंधवा सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- ये दिन आपको लाभ दे सकता है. अच्छे निर्णय लें. नए रिश्ते जोड़ने के लिए दिन बहुत अच्छा है. कुछ अच्छे रिश्ते जुड़ सकते हैं. रक्त संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी बरतें. एलर्जी या इंफेक्शन वाले लोग भी सावधान रहें. ऊं रुद्राय नम: का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)-दिन आपके लिए अच्छा है. खूब मेहनत से आगे बढ़ने की कोशिश करने पर लाभ जरूर मिलेगा. वाहन ध्यान से चलाएं. माता-पिता का विशेष ध्यान रखें. माता-पिता से अपने रिश्तों का ख्याल रखें. लोगों में रसीले फल बांटें.

सिंह राशि (Leo Horoscope)-जल्दबाजी या क्रोध में लिए गए फैसले से नुकसान होता दिखाई दे रहा है. कुल मिलाकर भाग्य पक्ष ठीक है. अपने बॉस, सीनियर या प्रतिष्ठित व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है. बॉस या किसी सीनियर से झगड़े का खामियाजा भुगतना पड़ेगा. बचके रहें. पके हुए भोजन का दान करें.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)- स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. भोजन पर विशेष ध्यान रखें. जल खूब पियें. बाहर की चीजें खाने से बचें. अपनी भाषा की वजह से नुकसान उठाते दिख रहे हैं. लोगों का साथ नहीं देंगे, तो लोग आपसे चिढ़ेंगे. लोगों का साथ दें. अच्छी भाषा बोलें. किसी जरूरतमंद को बनी हुई सब्जी का दान करें.

तुला राशि (Libra Horoscope)-समय अनुकूल है. मेहनत करें. आज आपके पास बहुत सारे विचार हैं. विचारों की मदद से काम जरूर बनेगा. ठंड से बचना पड़ेगा. सर्दी-गर्मी से नुकसान हो सकता है. आपको खांसी, नजला या जुकाम हो सकता है. गुनगुने जल में तुलसा जी की पांच बूंद डालकर पियें. तुलसा जी का काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं. सूर्य को जल दें.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- दिन अच्छा नहीं है. बहुत सावधानी से चलने की जरूरत है. परेशानियां हो सकती हैं. दुर्घटना के भी संकेत मिल रहे हैं. आग और करंट से थोड़ी दूरी रखें. धन को लेकर सावधानी बरतें. किसी को एकदम से धन ना दें. किसी को धन बिल्कुल उधार ना दें. अनाज का दान करें. गेहूं, दाल का दान कर सकते हैं.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- गलत निर्णय लेते दिखाई दे रहे हैं. गलत फैसलों की वजह से परेशानियां होती दिख रही हैं. सिर, आंख की दिक्कत वाले लोग विशेष रूप से अपना ध्यान रखें. अपने धन और कीमती चीजों का ख्याल रखें. किसी से शत्रुता ना पालें. वाद-विवाद से दूर रहें. मन को शांत रखें. हंसिये-खेलिये और हल्दी का तिलक लगाएं. ऊं नारायण नमो नम: का जाप करें.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)- परेशानियों, बाधाओं के बाद सफलता मिलती दिख रही है. किसी की मदद से आपके काम बनेंगे. धन का लेनदेन ना करें. धन का लेनदेन करना भी पड़े तो कागज पर करें. हस्ताक्षर करने से पहले सौ बार सोच लें. गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का दान जरूर करें.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है. बहुत सावधान रहना होगा. सामाजिक गतिविधियों में रहने वाले लोग विशेष रूप से सावधान रहें. कुल मिलाकर समय अच्छा है. वाहन चलाते वक्त सावधान रहें. वाहन को ठीक जगह पार्क करें. रसीले फलों का दान करें.

मीन राशि (Pisces Horoscope)- वक्त आपके लिए कुछ रोग ला सकता है. आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा. आत्मबल कमजोर होगा. आत्मविश्वास का स्तर भी कमजोर होगा. आत्मविश्वास के स्तर को बेहतर करने के लिए मेहनत करें. हल्का भोजन करें. शहद या शहद से बनी चीजों का दान करें. शहद देना संभव ना हो तो पक्षियों को दाना-पानी दे दें.

सिद्धू बोले- कैप्टन राज में धर्म ग्रंथों के अपमान पर इंसाफ नहीं मिला तो दूंगा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget