एक्सप्लोरर

राशिफल, 12 अप्रैल शुक्रवार: कन्या राशि वालों को मिलेगा समय का भरपूर साथ, जानें अपनी किस्मत

सभी राशियों का हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. सिंह राशि वालों के लिए समय ठीक है और मकर राशि वाले मेहनत ज्यादा करें. इसके अलावा जानें आपकी राशि क्या कहती है?

आज का राशिफल: आज (12 अप्रैल, शुक्रवार) के राशिफल में जानें मेष राशि वालों के दिन का हाल. धनु राशि वालों का कैसा है दिन? मकर राशि वालों के रुके कामों का क्या होगा? कुंभ राशि वाले क्या रखें सावधानी? मीन राशि वालों को क्या करना है उपाय? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है-

मेष राशि (Aries Horoscope)- संभल कर चलें. क्रोध आ सकता है या जल्दबाजी में गलत फैसले ले सकते हैं. यात्रा में कष्ट हो सकता है. अपने गुस्से और शब्दों पर नियंत्रण रखें. गला और खून की बीमारी वाले लोग ख्याल रखें. मां को लाल पुष्प भेंट कर काम में जुटें.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- सोच-समझकर अपनी बात रखें. हल्की बात करने से नुकसान हो सकता है. जल्दबाजी में धर्म संबंधित फैसले ना लें. आज के दिन कोई निवेश ना करें. दिन को बेहतर बनाने के लिए उड़द दाल का दान करें.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- सर, आंख और गले का ख्याल रखें. धन के मामले में दिन अच्छा नहीं. अचानक धन खर्च कर सकते हैं, लाभ नहीं होगा. ठंड, एसिडिटी से बचने की कोशिश करें. भोजन पर नियंत्रण रखें. आटे का दान जरूर करें.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)- धन, स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कमजोर. अपना ध्यान रखें. शत्रु आपका अहित नहीं कर पाएंगे. आज आप बलि होकर उभरेंगे. अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. तुलसी का अर्क पानी में डालकर पियें. मां का ध्यान करते हुए अरहर की दाल का दान जरूर करें.

सिंह राशि (Leo Horoscope)- समय आपके लिए अनुकुल है. दोपहर तक कुछ बाधाएं रहेंगी. दोपहर बाद रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. इंटरव्यू, प्रमोशन की बात करने जा रहे लोगों को लाभ होगा. अपनी कमर का ध्यान रखें. कीमती कागज लेकर जा रहे हों तो बहुत ख्याल रखें. मंदिर में शहद का दान जरूर करें.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)- दिन आपके लिए अच्छा है, प्रतिष्ठा देने वाला है. आपके अपने ही लोगों की वजह से संघर्ष होगा. फिर भी आपके काम बनेंगे. हल्का भोजन करें. अपने भोजन का कुछ हिस्सा निकालकर कुत्तों को खिलाएं. नाश्ता या लंच के दौरान ये उपाय कर सकते हैं.

तुला राशि (Libra Horoscope)- भाग्य पक्ष को थोड़ा कमजोर बना रहा है दिन. सोच-समझकर काम करें. सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आंख मूंद कर किसी की बात का भरोसा ना करें. सकारात्मक व्यक्तित्व से आगे बढ़ें. चावल का दान करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- दिन बहुत अच्छा नहीं है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. मित्रता, पार्टनरशिप संबंधी फैसले ना लें तो अच्छा. यात्रा संबंधी फैसले भी सोच-समझकर लें. आपकी वजह से वाद-विवाद ना हो इसका ख्याल रखें. लाल मसूर की दाल का दान करें. सफेद रंग का धागा दाहिनी कलाई पर बांधें.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- समय अनुकूल है, मेहनत करें. आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों के लिए ये समय अच्छा है. बिना सलाह के निर्णय ना लें, नुकसान होगा. किसी भी रूप में गौ माता की सेवा जरूर करें.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)- दिन आपके लिए अच्छा है, मेहनत ज्यादा होगी. काम बनेंगे, धन भी ज्यादा खर्च हो सकता है. कफ से बचें. हड्डियों का दर्द हो तो चिकित्सकीय सलाह लें. ऊं नम: शिवाय का जाप करें. ठंडी चीज खाने से बचें.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- भाग्य पक्ष थोड़ा कमजोर है. रिश्तों में भी खटास आ सकती है. आपकी सही बात को भी लोग गलत समझ सकते हैं. भाषा और लिखने में सावधानी बरतें. वाहन ध्यान से चलाएं. प्रेम संबंधों का बहुत ध्यान रखें. सरसों के तेल का दान जरूर करें.

मीन राशि (Pisces Horoscope)- समय अच्छा है, खूब मेहनत करें. आगे बढ़ने के अच्छे मौके आपको मिल रहे हैं. आज प्रमोशन, लोन और निवेश की बात टाल दें तो बेहतर. ऊं बृं बृहस्पतये नम: का जाप करें. पीले वस्त्र की जगह सफेद वस्त्र पहनना लाभदायक.

यह भी पढ़ें-

अमित शाह ने कहा- घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे, मगर हिंदू और बौद्ध शरणार्थियों को ढूंढकर नागरिकता देंगे लोकसभा चुनाव: पहले चरण में छिटपुट हिंसा, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 81%, बिहार में सबसे कम 53% मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Gochar 2026: तुला राशि में बुध का नक्षत्र परिवर्तन; वृषभ और मिथुन समेत 6 राशियों को मिलेंगे नए अवसर
Budh Gochar: अक्टूबर की शुरुआत में बुध का नक्षत्र परिवर्तन, वृषभ, तुला और मकर समेत 6 राशियों की खुलेगी किस्मत
टैरो राशिफल 2 अक्टूबर 2026: तुला को पदोन्नति का तोहफा, सिंह को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 2 अक्टूबर 2026: तुला को पदोन्नति का तोहफा, सिंह को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
Kal Ka Rashifal 2 October 2026: मृगशिरा नक्षत्र और षष्ठी तिथि का महासंयोग, मिथुन को पैतृक संपत्ति और कर्क को विदेश यात्रा का लाभ!
Kal Ka Rashifal 2 October 2026: शुक्रवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को पैतृक संपत्ति और कर्क को विदेश यात्रा का लाभ!

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget