एक्सप्लोरर

Holi Chandra Grahan 2024: क्या होली के रंग में भंग डालेगा चंद्र ग्रहण, जानिए साल के पहले ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी

Holi Chandra Grahan 2024: 25 मार्च को होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. आइये ज्योतिष से जानते हैं क्या होली पर्व पर ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा. साथ ही जानते हैं ग्रहण का राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव.

Holi and Chandra Grahan 2024: जब-जब ग्रहण लगता है तब-तब इसका खगोलीय और धार्मिक महत्व विशेष रूप से माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को काफी खास माना जाता है. नया साल शुरू हो गया है और वर्ष 2024 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे, जिसमें 2 चंद्र ग्रहण होंगे जबकि 2 सूर्य ग्रहण होंगे. साल 2024 का पहला ग्रहण 25 मार्च को लगेगा जो चंद्र ग्रहण होगा.

25 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे जहां पर पहले से राहु विराजमान होंगे. इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान होली का त्योहार मनाया जाएगा. पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी सोमवार 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण लगेगा. यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 मिनट से शुरू हो जाएगा जो दोपहर 03:02 मिनट तक रहेगा. हालांकि इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.
 
कहां दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

भारत के अलाा यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से,आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2024 में चार ग्रहण लगेंगे. पहला चंद्र ग्रहण सोमवार, 25 मार्च को लगने जा रहा है. वहीं  दूसरा चंद्र ग्रहण  बुधवार 18 सितंबर को लगेगा. इसके अलावा पहला सूर्य ग्रहण सोमवार 8 अप्रैल और दूसरा सूर्य ग्रहण बुधवार 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है.
 
24 को होलिका दहन और 25 को धुलंडी: रविवार 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और सोमवार 25 मार्च को धुलंडी यानी रंगों से होली खेली जायेगी. 25 मार्च को ही सुबह 10:23 से दोपहर 3:02 तक चंद्र ग्रहण रहेगा.
 
चंद्र ग्रहण के साए में होली 

पंचांग की गणना के मुताबिक साल 2024 में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा. वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को रात 09:57 मिनट से आरंभ हो जाएगी जिसका समापन 25 मार्च को रात्रि के 12:32 मिनट पर होगा. इस तरह से 25 मार्च को चंद्र ग्रहण के साए में होली का त्योहार मनाया जाएगा.
 
25 मार्च को 2024 का पहला चंद्र ग्रहण

यह नए साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो 25 मार्च 2024 को लगेगा. यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा और इसका भी सूतक काल मान्य नहीं होगा. इस दौरान चंद्रमा केवल पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारों से होकर गुजरता है. इस दौरान ग्रहण काफी कमजोर होगा, जिस कारण इसे पूर्ण या आंशिक ग्रहण की तुलना में नग्न आंखों से देखना कठिन हो जाता है. चंद्रमा गहरी छाया में प्रवेश नहीं करता. यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया के बड़े हिस्से, अफ्रीका के कुछ हिस्से उत्तर और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा. इसके अतिरिक्त प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में भी दिखेगा.
  • चंद्र ग्रहण समय: प्रातः काल 10: 23 मिनट से दोपहर 03:02 मिनट तक है.
  • चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 36 मिनट तक.
क्या होली पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव?
 
इस वर्ष लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. भारत में ग्रहण ना दिखने की वजह से इसका असर भी नहीं होगा. इसलिए सूतककाल भी यहां मान्य नहीं होगा, जिससे होली के दिन बिना किसी परेशानी पूजा आदि के कार्य करने में कोई परेशानी नहीं है. 
 
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 25 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का विशेष असर देखने को मिल सकता है.  चंद्र ग्रहण के कारण कुछ राशि की किस्मत चमक सकती है और अच्छा धन लाभ हो सकता है. मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा.
 
अप्रैल में पहला सूर्य ग्रहण: साल के पहले चंद्र ग्रहण के बाद अप्रैल में चैत्र अमावस्या को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. यह पश्चिमी एशिया, दक्षिणी-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव में देखा जा सकेगा. भारत में इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा.
 
18 सितंबर को आखिरी चंद्र ग्रहण:  साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 में होगा. ये आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में भी यह दिखेगा. इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा का एक छोटा हिस्सा ही गहरी छाया में प्रवेश करेगा.
  • द्वितीय चंद्र ग्रहण समय: प्रातः काल 06:12 मिनट से लेकर 10:17 मिनट तक है
  • द्वितीय चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 04 मिनट तक
ये भी पढ़ें: Food Rules: खाना पकाते और खाते समय ध्यान रखेंगे ये बातें तो नहीं होगी अन्न-धन की कमी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 12 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बंपर धन लाभ, सिंह को मिलेगा अटका हुआ पैसा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 12 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बंपर धन लाभ, सिंह को मिलेगा अटका हुआ पैसा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget