एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज आज, पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं जरूर करें ये काम

Hariyali Teej Remedies: आज देश भर में हरियाली तीज मनाई जा रही है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और माता पार्वती के साथ गणेश जी और भगवान शिव की पूजा करती हैं.

Hariyali Teej: 19 अगस्त यानी आज हरियाली तीज मनाई जा रही है. यह पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि यह व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. 

इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति व परिवार के सदस्यों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. इस दिन कुछ खास उपायों से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं.

हरियाली तीज पर जरूर करें ये काम

  • इस बार हरियाली तीज का त्योहार शनिवार के दिन पड़ने की वजह से यह दिन और भी खास हो गया है. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हरियाली तीज का दिन बहुत ही शुभ है. अगर आपके पति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है तो आज के दिन काली गाय और काले कुत्ते को तेल लगी रोटी और गुड़ खिलाएं. इससे पति के ऊपर से शनि दोष खत्म हो जाएगा. 
  • आज के दिन सुहागिन महिलाओं को विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-उपासना करनी चाहिए. अभिषेक की शुरुआत गणेश पूजा के साथ करनी चाहिए. गणेश जी की प्रतिमा पर जल चढ़ाएं और पंचामृत से अभिषेक करें. गणेश जी की पूजा के बाद शिव-पार्वती का  जल, दूध और पंचामृत से अभिषेक करें. 
  • आज के दिन सुहागिन महिलाएं शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हुए उन्हें सुहाग का सामान जरूर अर्पित करें. ऐसा करने से पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है.
  • सुखद वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को उड़द की दाल, काला तिल और काले रंग के कपड़े का दान करें. इस उपाय से भगवान शिव के साथ शनि देव की भी कृपा प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.
  • तीज की पूजा में मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है. माता पार्वती की आराधना इन मंत्रों से करें- ऊं उमायै नम:, ऊं पार्वत्यै नम:, ऊं जगद्धात्र्यै नम:, ऊं जगत्प्रतिष्ठयै नम:, ऊं शांतिरूपिण्यै नम:, ऊं शिवायै नम:
  • भगवान शिव की आराधना इन मंत्रों से करें- ऊं हराय नम:, ऊं महेश्वराय नम:, ऊं शम्भवे नम:, ऊं शूलपाणये नम:, ऊं पिनाकवृषे नम:, ऊं शिवाय नम:, ऊं पशुपतये नम:, ऊं महादेवाय नम:

ये भी पढ़ें

कुंडली में शनि कब शुभ तो कब अशुभ फलदायक होते हैं? अपनी राशि के अनुसार जानें प्रभाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु शास्त्र के अनुसार रुक सकती है धन की आवक
Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु शास्त्र के अनुसार रुक सकती है धन की आवक
Numerology: जन्म की तारीख बताती है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? अंक ज्योतिष से जानिए अपना स्वभाव
Numerology: जन्म की तारीख बताती है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? अंक ज्योतिष से जानिए अपना स्वभाव
Tarot Card Rashifal 22 July 2026: इन 4 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, कार्ड्स में दिखे रुका पैसा मिलने और करियर ग्रोथ के संकेत; पढ़ें मेष से मीन का भाग्य
इन 4 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, कार्ड्स में दिखे रुका पैसा मिलने और करियर ग्रोथ के संकेत; पढ़ें मेष से मीन का भाग्य
Vastu Tips: घर में बार-बार बल्ब फ्यूज हो रहा है? कहीं ये आने वाले समय का संकेत तो नहीं
Vastu Tips: घर में बार-बार बल्ब फ्यूज हो रहा है? कहीं ये आने वाले समय का संकेत तो नहीं

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget