एक्सप्लोरर

Happy New Year 2021: 1 जनवरी 2021 पर इन 6 मंत्रों से करें नव वर्ष का शुभारंभ

Happy New Year 2021: वर्ष 2021 को आने में अब महज कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं. 1 जनवरी 2021 से नए साल का आरंभ हो जाएगा. साल के पहले दिन ऐसा क्या किया जाए जिससे आने वाला पूरा साल अच्छा जाए, आइए जानते हैं.

Happy New Year 2021: नया साल सभी के लिए खुशियां लेकर आए. इसी उम्मीद से सभी लोग नव वर्ष का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. वर्ष 2020 का अनुभव कोरोना वायरस यानि कोविड 19 को लेकर अच्छा नहीं रहा है. नया साल सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला हो ऐसी सभी के मन में प्रबल इच्छा है.

आरंभ अच्छा हो तो अंत भी अच्छा होता है. इसलिए हर कोई अच्छे कार्यों से नए साल की शुरूआत करना चाहता है. साल के प्रथम दिन यानि 1 जनवरी को इन विशेष मंत्रों से साल का आरंभ करें-

ॐ श्रीकृष्णाय शरणं मम। या कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:॥ इस मंत्र से नव वर्ष का आरंभ करें. यह मंत्र सभी प्रकारों के तनाव और क्लेश का अंत करने में सहायक है.

ॐ नम: शिवाय। भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करने से हर प्रकार की चिंताओं से मुक्ति मिलती है. इसका नित्य जाप भी लाभकारी है. नित्य इस मंत्र का जाप करने से मन को शांति और ऊर्जा मिलती है.

ॐ हं हनुमते नम:। हनुमान जी को संकट मोचक कहा गया है. नए वर्ष में किसी प्रकार का कोई संकट आपके जीवन में न आए इसके लिए इस मंत्र का जाप करें. यह मंत्र अज्ञात भय, घबराहट को दूर करता है और आत्मविश्वास में वृद्धि करता है.

त्वमेव माता च पिता त्वमेव। त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव।। त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव। त्वमेव सर्व मम देवदेव।। नव वर्ष पर इस मंत्र का जाप करने से माता पिता और भगवान का आर्शीवाद मिलता है. इस मंत्र का जाप करने से तनाव दूर होता है और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है.

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिंपुष्टिवद्र्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धानान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।। भगवान शिव का यह प्रिय मंत्र है. इसे महामृंत्युजय मंत्र कहते हैं. यह मंत्र शक्तिशाली मंत्रों में से एक माना गया है. इस मंत्र का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है. भगवान शिव का अभिषेक करते समय इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त होता है.

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्। इस मंत्र का जाप करने से सुख समृद्धि आती है. इसे गायत्री मंत्र कहा जाता है. गायत्री मंत्र की महिमा वेदों में भी बताई गई है. नव वर्ष के प्रथम दिन इस महामंत्र का जाप करें.

शनिदेव मंगलवार को हनुमान पूजा से होते हैं प्रसन्न, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले भूलकर भी न करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
शनिवार को चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, तुला राशि के जातकों को मिलेगा बंपर प्रॉपर्टी लाभ!
कर्क राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में घर, करियर और धन में क्या आएगा बड़ा बदलाव?
कर्क राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने कितने शुभ रहेंगे?
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget