एक्सप्लोरर

Gemini Weekly Horoscope : मिथुन राशि वालों को मिलेगा सहयोग, स्वभाव में परिवर्तन लाएगा अच्छा परिणाम

Gemini Weekly Horoscope : मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Gemini Weekly Horoscope : इस सप्ताह ग्रह स्थितियां परिवर्तित हो रही हैं और समय आपके पक्ष का बन रहा है. सप्ताह का उत्तरार्द्ध, पूर्वार्द्ध की बजाए ज्यादा अच्छा है और आप बिखरे हुए मामलों को समेटने में सफल रहेंगे. आपकी स्वयं की जीवनी ऊर्जा पर्याप्त है परन्तु इस समय आप अन्य कई लोगों का सहयोग लेंगे, महिला वर्ग का सहयोग प्रमुखता से मिलेगा. छोटी छोटी बातों पर क्रोध त्यागना होगा. स्वभाव में जो परिवर्तन आप लाएंगे उसका गहरा असर आपके घर में देखने को मिलेगा और कुछ क्षण प्रेम और विनोद के भी आ सकते हैं. इस समय आप नए सपने बुनने में लगे हुए हैं और अपने इर्द - गिर्द चल रही सारी गतिविधियों को एकदम से नियंत्रण में ले आना चाहते हैं. आर्थिक दृष्टिकोण से लोग आपको सहयोग तो कर सकते हैं परन्तु किसी भूमि या भवन पर दबाव आ सकता है. 

करियर:  करियर के दृष्टिकोण से यह एक अनुकूल सप्ताह है. जिसमें आपके द्वारा किए जा रहे सारे प्रयास सफल सिद्ध होंगे और आप नए विषय जोड़ पाने में भी सफल रहेंगे. नई तकनीक का प्रयोग करेंगे, नई विद्याएं सीखेंगे या अधिक कौशल युक्त व्यक्तियों का लाभ उठाएंगे. जीवनसाथी से इस समय भारी मदद मिलने वाली है या यह भी संभव है भागीदारी के मामलों में आपको अच्छा समर्थन मिले और आप और अधिक कमाई के रास्ते खोज लें.  किसी आकस्मिक भुगतान का संकेत है. इस सप्ताह के उत्तरार्द्ध में कुछ अनजाने लोग जो आपकी परम्परा के नहीं हैं , सहयोग करने की चेष्टा करेंगे और आप स्वीकार भी कर लेंगे . यह ऐसा समय है जब आपके व्यावसायिक जीवन में आश्चर्यजनक परिवर्तन आ सकता है . आप देखें , जांच करें और आगे बढ़ें . कम से कम बृहस्पति और शनि आपको निराश नहीं करेंगे.

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा जाएगा , उच्चकोटि का भोजन, अधिक कैलोरी युक्त भोजन और अनेकों तरीके के स्वाद मिलेंगे. सप्ताह के पूर्वार्द्ध में इतनी पार्टियां खाएं कि खुद परेशान हो जाएं . हर आदमी से उसके वजन की और अपने वजन की चर्चा करेंगे . यदि आप शराब पीते हो तो तत्काल त्याग देना चाहिए, इसका आपके लीवर पर बहुत खराब असर पड़ेगा. उत्तरार्द्ध में दवाओं का कुछ खर्चा है परन्तु पाचन तंत्र के विकार अधिक परेशान करेंगे

परिवार व समाज: सप्ताह की शुरुआत में वैवाहिक जीवन के लिए शानदार जाने वाला है. इस समय नए प्रेम संबंध विकसित होने की संभावना है आप ने अकारण ही किसी को त्याग दिया तो आपको बहुत पछतावा होगा. भागीदारी में भी एक बहुत शानदार व्यक्ति अंदर आने की कोशिश कर रहा है, संभव है कि वह काफी फायदा देने वाला हो. वाणी की कड़वाहट से समाज एवं परिवार में कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं. इस समय संतान आपके लिए शानदार काम करेगी और आप उनकी बुद्धि और कार्यक्षमता पर भरोसा कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:
Cancer Horoscope 2022 : कर्क राशि वालों धन प्रबंधन के जरिए करेंगे उन्नति, किन बातों का ध्यान रखना होगा, जानें कैसे रहेगा नया वर्ष

Chanakya Niti : इन कामों को करने से शत्रु होता है मजबूत, समय आने देता है परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
नई पार्टी तो बना ली, पर क्या साथ देंगे ग्रह? दिव्या मित्तल के सियासी भविष्य पर चौंकाने वाला खुलासा
क्या राजनीति में चमकेगी दिव्या मित्तल की किस्मत? नई पार्टी के ऐलान पर ग्रहों ने दिया बड़ा इशारा
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget