एक्सप्लोरर

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों को मिलेगा इस सप्ताह कर्तव्यनिष्ठा का पुरस्कार, आर्थिक ग्राफ के ग्रोथ में होगी बढ़ोत्तरी

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (7 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी. मन में कॉन्फिडेंस की कमी दिखेगी जिसके कारण निर्णय लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह मध्य में तनाव का ग्राफ बढ़ेगा, लेकिन इसके कारण आपको डिमोटिवेट नहीं होना है. लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपने प्रयासों में किसी भी प्रकार की कमी न आने दें. कुछ विपरीत परिस्थितियां मानसिक शांति भंग हो सकती है, जिसको लेकर स्वभाव में बिल्कुल भी बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है. संबंधी और मिलने वाले से  सौम्य व्यवहार करें. किसी नजदीकी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. 

आर्थिक एवं करियर- मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं. सकारात्मक ग्रह आर्थिक ग्राफ में ग्रोथ करने वाले दिख रहे हैं. इस सप्ताह ऑफिस में कर्तव्यनिष्ठा का पुरस्कार मिलेगा, जिसके चलते ऑफिस में तारीफ होगी. उच्च पद मिलने की संभावना है, जिसको लेकर और भी अच्छा कार्य करने की आवश्यकता रहेगी. जो लोग नौकरी खोज रहे हैं उनको इस दौरान अच्छी खबर मिल सकती है, साथ ही मनचाही नौकरी का ऑफर लेटर प्राप्त हो सकता है. किसी भी डॉक्यूमेंट में हस्ताक्षर करने से पूर्व अवश्य पढ़े, अन्यथा बड़ी परेशानियां हो सकती है. लीगल डॉक्यूमेंट चोरी व खोने की आशंका है, ऐसे में अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें. कारोबार में स्थितियां सामान्य रहेंगी. नए अवसर हाथ लग सकते है. किसी बड़े प्रोजेक्ट की डील पक्की होगी.

स्वास्थ्य- मिथुन राशि वाले इस सप्ताह अपने खानपान पर ध्यान दे. खुद को एक्टिव और ऊर्जावान रखने के लिए संतुलित आहार लेना अच्छा रहेगा. इससे  स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. आलस्य करने से बचें, अधिक आलस्य बीमारी का घर है इस बात का ध्यान रखें. रीड की हड्डी में दिक्कत हो सकती है. अतः अत्यधिक देर तक एक ही पॉश्चर में रहना खतरनाक हो सकता है. अधिक देर तक झुक कर काम करने से इस बार बचना होगा, तो वहीं दूसरी ओर बैठने का तरीका भी ठीक रखें. जो लोग अधिक यात्रा पर रहें हैं वह महामारी को लेकर लापरवाही बरतने से बचें.

परिवार एवं समाज- इस सप्ताह परिवार में आपसी टकराव करने से बचें. यदि विवादास्पद स्थितियां बनती है तो उन्हें शांति से सुलझाने की कोशिश करें. घर पर शांति का माहौल बना रहे, इसके लिए अपनी तरफ से प्रयासों में कमी न होने दे. घर के बड़ों का सम्मान करें, उनके द्वारा मिलने वाली सलाह और महत्वपूर्ण बातों को अनदेखा करना ठीक नहीं है. पिता की उन्नति का समय चल रहा है. जिससे घर में सकारात्मकता और प्रसन्नता का माहौल बनेगा. मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, यदि कई दिनों से अपने घनिष्ठ मित्र से न मिलें हो तो कुछ समय निकालकर उनसे मन की बाते शेयर करना अच्छे परिणाम देगा.

मिथुन राशि वालों के बनेंगे पेंडिंग कार्य, सकारात्मक ग्रह दिला सकते हैं सार्वजनिक मान सम्मान, जानिए फरवरी माह का राशिफल

वृश्चिक राशि के सभी संकट दूर करेंगे संकट मोचन हनुमान, किसी अपने का आश्वासन देगा मानसिक शांति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Horoscope: मेष की साझेदारी, मकर के काम की समीक्षा… 25 से 31 अक्टूबर आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: वक्री बुध के बीच कैसा रहेगा सप्ताह, आखिरी दिन गुरु बदलेगा राशि
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
नवंबर 2026 में भारत की राजनीति कैसी रहेगी, क्या मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget