एक्सप्लोरर

Gemini Yearly Horoscope 2024: मिथुन राशि वालों को नए साल में मिल सकता है प्रमोशन, जानें 2024 का वार्षिक राशिफल

Gemini Horoscope 2024: साल 2024 मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. एस्ट्रोलॉजर रुचि शर्मा से जानें लव, करियर, शिक्षा, आर्थिक और स्वास्थ्य के लिए मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2024 (Mithun Rashi 2024).

Mithun Rashifal 2024: नया साल अपने साथ नई उमंगे,नई खुशियां लेकर आता है. लेकिन इसी के साथ कुछ चुनौतियां भी रहती है. ऐसा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण होता है. हालांकि अलग-अलग राशियों पर इसका प्रभाव भी अलग-अलग पड़ता है.

बात करें मिथुन राशि कि तो नया साल 2024 मिथुन राशि वालों के लिए विशेष रहेगा या फिर बीते वर्ष 2023 की तरह की जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे. आइये ज्योतिष से जानते हैं नए साल में मिथुन राशि वालों को किन समस्याओं से निजात मिलेगी, कैसा रहेगा करियर,आर्थिक पक्ष, शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य और लव लाइफ. जानते हैं 2024 का मिथुन वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2024)-

मिथुन लव राशिफल 2024 (Gemini Love Horoscope 2024)

 मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष देवगुरु बृहस्पति की कृपा से अच्छा रहेगा. क्योंकि प्रेम जीवन जी रहे लोग विवाह बंधन में बन सकते हैं और आप अपने प्रेमी पर जान छिड़कते नजर आएंगे और आपका प्रेम निश्छल रहेगा. प्रेम संबंधों की शुरुआत अच्छी होगी और आप उसे आगे तक लेकर जाएंगे. दोनों एक दूसरे की परवाह करेंगे और इस वर्ष आपके परिवार के सदस्यों से विवाह के मंजूरी मिलने से परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा. आपको मार्च के महीने में अपने रिश्ते पर थोड़ा ध्यान देना होगा क्योंकि कुछ गलतफहमियों के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. यदि ऐसा हो तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें और किसी बाहरी व्यक्ति को अपने रिश्ते में ना लाएं. नहीं तो वह आपकी इन दूरियों को बढ़ा सकता है.

वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को जीवन में पिछली चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. क्योंकि यह वर्ष आपके लिए प्रेम देने वाला रहेगा. आपको अपने जीवनसाथी को किसी डिनर डेट व लंबी दूरी की यात्रा पर ले जाने की‌ प्लानिंग भी बना सकते हैं और एक दूसरे के साथ समय बिताना आपको पसंद आएगा. आप इस बीच अपने लिए किसी नए घर की प्लानिंग भी कर सकते हैं.
 
मिथुन करियर राशिफल 2024 (Gemini Career Horoscope 2024)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष करियर के लिहाज से मिला-जुला रहेगा. लेकिन इस वर्ष आपको अपने करियर में शॉर्टकट लेने से बचना होगा. क्योंकि कुछ ग्रह आपको समस्या देने वाले भी रहेंगे. आप अपनी मेहनत में कोई कमी ना छोड़ें, भले ही आप में कितनी भी समझदारी हो, लेकिन आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्विरा अवश्य करें, तभी आप किसी डील को फाइनल करने की कोशिश करें. आपके कुछ काम चुटकी बजाते ही फाइनल हो जाएंगे जो आपके लिए अच्छे रहेंगे. लेकिन फिर भी आप किसी पर डिपेंड ना रहें और अपने काम स्वयं करने की कोशिश करें.

नौकरी को लेकर आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. लेकिन वहां आप अपने बॉस से तालमेल बनाकर रखेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके प्रमोशन पर प्रमोशन होते रहेंगे. मई से जून के महीने में आप नौकरी से संबंधित कामों को लेकर ट्रैवलिंग भी कर सकते हैं. कंपनी का भी आप पर पूरा भरोसा रहेगा. बाॅस भी आपकी बातों से और आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे. इस वर्ष बेरोजगार लोगों को भी रोजगार के प्राप्ति हो सकती हैय इसलिए सभी इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपने कामों पर ही फॉकस बनाकर रखें. वरिष्ठ सदस्यों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा.
 
मिथुन शिक्षा राशिफल 2024 (Gemini Education Horoscope 2024)

मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष कुछ समस्याएं लेकर आएगा. इन समस्याओं के कारण इस वर्ष उलझन में ही रहेंगे. लेकिन चौथे भाव में केतु के विराजमान होने से आपकी शिक्षा में कुछ अड़चनें तो आएंगी. हालांकि बृहस्पति महाराज की कृपा दृष्टि होने से आपके ऊपर उनका असर ज्यादा नहीं पड़ेगा. आपको अपनी मेहनत से निरंतर प्रयास करने होंगे. क्योंकि उनसे आपको सफलता मिल ही जाएगी. यदि आपको कुछ असमंजस बना रहे तो उसके लिए आप अपने सीनियर्स में गुरुजनों से सलाह मश्विरा करके आगे बढ़ें.

जो लोग विदेश से पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें भी इस वर्ष किसी संस्थान से जुड़ने का मौका मिल सकता है, जो उनके लिए अच्छा रहेगा. यह साल किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए थोड़ा कठिन रहेगा. लेकिन वे अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें और जी तोड़ मेहनत करें. बृहस्पति महाराज इस वर्ष आपके ज्ञान में वृद्धि करेंगे जो आपके बहुत काम आएगा.
 
मिथुन आर्थिक राशिफल 2024 (Gemini Financial Horoscope 2024)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष धन के दृष्टिकोण से मध्यम रहेगा. क्योंकि आपको लाभ तो होगा. लेकिन उसके साथ-साथ हानि भी होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका असर पड़ेगा. मई में बृहस्पति महाराज के द्वादश भाव में जाने से इसका असर आपकी इनकम पर तो पड़ेगा और वो आपके खर्चों में भी तेजी करेंगे. लेकिन आपको इन समस्याओं से निकलने के लिए अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी.

ये आपकी स्वास्थ्य समस्याओं पर भी अच्छा धन खर्च कराएंगे. इसलिए आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा. किसी को धन उधार ना दें नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना भी कम होगी. अप्रैल से जून के बीच में होने से सूर्य महाराज की‌कृपा होने से आपको अच्छे लाभ मिलेंगे और आपको रुका हुआ धन भी मिल सकता है. नौकरी में भी आपको प्रमोशन मिलेगा.
 
मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Gemini Health Horoscope 2024)

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए सामान्य रहने वाला है. क्योंकि वर्ष की शुरुआत में तो आपके स्वास्थ्य में समस्याएं आती जाती रहेंगी. लेकिन यदि आपने ध्यान दिया तो आप उनसे आसानी से बाहर निकल सकेंगे. आप अपने रहन-सहन के कारण ही समस्या में आएंगे. सूर्य और मंगल के प्रभाव से आपकी सेहत संबंधी समस्याओं में वृद्धि होगी. इसलिए आप इस समय में यदि कोई समस्या हो तो उसमें डॉक्टर सलाह अवश्य लें.

राहु और केतु भी दसवें और चौथे भाव को विशेष रूप से प्रभावित करेंगे, जिससे आपको हार्ट, छाती, किडनी आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इस साल आपको ठंड और गर्मी दोनों पर पूरा ध्यान देना होगा. क्योंकि इन सब का असर आपकी सेहत पर अवश्य पड़ेगा. आपको अपनी दिनचर्या में योग, व्यायाम को शामिल करना बेहतर रहेगा और मांस मदिरा, आदि से दूर रहें ताकि आप स्वस्थ रह सकें.
 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: कन्या के लिए नए विचार, तुला के लिए घर-संपत्ति और सिंह के लिए मुकाबले का दिन… पढ़ें दशहरे का राशिफल
आज का राशिफल 20 अक्टूबर: विजयादशमी पर मकर राशि में चंद्रमा और शूल योग, मंगलवार को किन राशियों को मिलेगी विजय?
आज का कन्या राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से यश में वृद्धि, अतिरिक्त आय के साधन, पिता-भाई के साथ से मुनाफा व नया आउटलेट खोलने की योजना
आज का कन्या राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से यश में वृद्धि, अतिरिक्त आय के साधन, पिता-भाई के साथ से मुनाफा व नया आउटलेट खोलने की योजना
आज का सिंह राशिफल 20 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से आलस्य व कठोरता पर नियंत्रण जरूरी, पुरानी प्रॉपर्टी की वापसी व बड़ी कंपनी का सहयोग
आज का सिंह राशिफल 20 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से आलस्य व कठोरता पर नियंत्रण जरूरी, पुरानी प्रॉपर्टी की वापसी व बड़ी कंपनी का सहयोग
आज का कर्क राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से व्यापार में बंपर लाभ, टैक्स विवाद का समाधान व कॉरपोरेट में बड़ी खुशखबरी
आज का कर्क राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से व्यापार में बंपर लाभ, टैक्स विवाद का समाधान व कॉरपोरेट में बड़ी खुशखबरी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget