एक्सप्लोरर

Gayatri Mantra Niyam: बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली है गायत्री मंत्र, इसके जाप से हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

Gayatri Mantra Niyam: गायत्री मंत्र का जाप करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और खुशहाली आती है. इस मंत्र का जाप करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है. जानते हैं इससे जुड़े नियम के बारे में.

Gayatri Mantra: हिंदू धर्म में मंत्रों के जाप का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार मंत्रों में किसी भी कार्य को सिद्ध करने की अपार शक्ति होती है. सभी मंत्रों में गायत्री मंत्र को बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है. इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. गायत्री मंत्र के जाप से जीवन में खुशहाली आती है.

इस मंत्र का प्रयोग हर क्षेत्र में लाभकारी माना गया है. विधि पूर्वक गायत्री मंत्र का जाप करने से जीवन का कल्याण होता है. यह मंत्र रोग और शत्रुओं पर विजय दिलाता है. हालांकि गायत्री मंत्र जाप करने के कुछ नियम भी हैं. जानते हैं गायत्री मंत्र का जाप करने से क्या लाभ मिलता है और इससे जुड़े नियमों के बारे में.

गायत्री मंत्र के लाभ

ऊँ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।

शास्त्रों में गायत्री मंत्र को बहुत प्रभावशाली माना गया है. गायत्री मंत्र के प्रभाव से काम,क्रोध,मद, दुर्भाव,लोभ, द्वेष और अहंकार दूर होता है. यह मंत्र आध्यात्मिक उन्नति कराता है. नियमपूर्वक इस मंत्र का जाप करने से हर तरह के कष्ट प्रभावहीन हो जाते हैं. इसका प्रयोग हर क्षेत्र में सफलता के लिए सिद्ध माना गया है. इस मंत्र का जाप करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. गायत्री मंत्र के जाप से नौकरी या बिजनेस में चल रही परेशानियां दूर हो जाती हैं.

खास बात यह है कि इस मंत्र के जाप के लिए किसी विशेष समय की आवश्यकता नहीं होती है. रोगों से मुक्ति पाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप अचूक माना गया है. जाप से पहले शुभ मुहूर्त में एक कांसे के पात्र में जल भरें. इसके बाद लाल आसन पर बैठ जाएं और गायत्री मंत्र के साथ ऐं ह्रीं क्लीं का संपुट लगाकर गायंत्री मंत्र का जाप करें. मंत्र जाप के बाद पात्र में भरे जल का सेवन करें. इससे किसी भी रोग से छुटकारा मिल जाएगा.

इस पहर में करें गायत्री मंत्र का जाप

गायत्री मंत्र का जाप तीन पहर में करना ज्यादा असरदार माना जाता है. गायत्री मंत्र जाप का पहला समय सूर्योदय से थोड़ी देर पहले शुरू होकर सूर्योदय के थोड़ी देर बाद तक का है. इस मंत्र का जाप दोपहर के समय भी किया जा सकता है. जबकि तीसरा समय सूर्यास्त से ठीक पहले का है. इस मंत्र का जाप सूर्यास्त से पहले शुरू कर सूर्यास्त के थोड़ी देर बाद तक करना चाहिए.

गायत्री मंत्र के नियम

गायत्री मंत्र का जाप किसी गुरु के मार्गदर्शन में ही करना उत्तम होता है. इस मंत्र के जाप के लिए स्नान के साथ मन और आचरण भी पवित्र होना चाहिए. स्नान के बाद साफ और सूती वस्त्र पहनें. कुश या चटाई के आसन पर बैठकर इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप के लिए तुलसी या चन्दन की माला का प्रयोग करना चाहिए. 

अगर आप इस मंत्र का जाप ब्रह्म मुहूर्त में कर रहे हैं तो पूर्व दिशा की ओर मुख करके इसका जाप करें और अगर इसका जाप शाम को कर रहे हैं तो पश्चिम दिशा में मुख कर जाप करें. गायत्री मंत्र का मानसिक जाप किसी भी समय किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

बुध का कुंभ राशि में गोचर आज, इन राशियों को मिलेंगे बेहद शुभ परिणाम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: मित्र राशि कर्क में सूर्य का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गुड लक
Surya Gochar 2026: मित्र राशि कर्क में सूर्य का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गुड लक
Tarot Rashifal 16 July 2026: टैरो राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए किसके भाग्य में है प्रमोशन और किसे उठानी पड़ सकती है बड़ी चुनौती
टैरो राशिफल 16 जुलाई 2026 मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए किसके भाग्य में है प्रमोशन और किसे उठानी पड़ सकती है बड़ी चुनौती
Kark Sankranti 2026: इस साल कब है कर्क संक्रांति? जानें तिथि, पुण्यकाल मुहूर्त, महत्व और पूजा का शुभ समय
Kark Sankranti 2026: इस साल कब है कर्क संक्रांति? जानें तिथि, पुण्यकाल मुहूर्त, महत्व और पूजा का शुभ समय
Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए आने वाला है धन लाभ, स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं शुभ संकेत
Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए आने वाला है धन लाभ, स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं शुभ संकेत

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget