एक्सप्लोरर

Garuda Purana: इन कामों को करने की न करें भूल, वरना दुर्भाग्य में बदल जाएगा सौभाग्य

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु ऐसे कामों के बारे में बताते हैं, जिससे पुण्य कर्म में वृद्धि होती है. साथ ही यह पुराण सुखी जीवन जीने, धर्म के मार्ग पर चलने और सफल होन की प्रेरणा देता है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है. इसके पाठ से अच्छे कर्मों के बारे में पता चलता है. साथ ही गरुड़ पुराण में धर्म, कर्म, ज्ञान, विज्ञान, मृत्यु, पुनर्जन्म, अधोगति आदि के बारे में भी बताया गया है.

आमतौर पर गरुड़ पुराण का पाठ घर पर किसी परिजन की मृत्यु के बाद पूरे 13 दिनों तक कराने का विधान है. मान्यता है कि इससे, मृतक द्वारा धरती पर किए पापों का नाश होता है और उसे सद्गति की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु द्वारा ऐसे विषयों पर भी चर्चा की गई है, जो मानव कल्याण के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

गरुड़ पुराण में भगवान श्रीहरि विष्णु और पक्षीराज गरुड़ के बीच हुई बातचीत का विस्तृत वर्णन ही गरुड़ पुराण में मिलता है. इसमें भगवान अपने वाहन गरुड़ को भक्ति, सदाचार, तप, वैराग्य आदि के बारे में बताते हैं. गरुड़ पुराण में मनुष्य द्वारा किए जाने वाले ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिसे करने से सौभाग्य भी दुर्भाग्य में बदल जाता है और बुरे दिन शुरू हो जाते हैं. इसलिए यह जान लीजिए कि वो कौन से काम हैं, जिन्हें आपको नहीं करना चाहिए.

  • लालच करना: लालच को बुरी बला का नाम दिया गया है. इसलिए इस बुरी बला से दूर रहने में ही आपकी भलाई है. ईश्वर द्वारा आपके कर्म और मेहनत के अनुसार जितना दिया गया है उसी में संतुष्ट रहें. यदि आप अपने जीवन को और बेहतर, समृद्ध बनाना चाहते हैं या अधिक धन की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए मेहनत और पुण्य कर्म कीजिए. लेकिन अधिक पाने की इच्छा से लालची कभी नहीं बने. क्योंकि लालच आपको हमेशा गलत मार्ग पर ले जाएगा, जिसका अंत हमेशा बुरा होता है. इसका प्रभाव न सिर्फ आप पर बल्कि पूरे परिवार पर भी पड़ता है. इतना ही नहीं लालच की भावना रखने वालों की सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी चली जाती है और ऐसे लोग कभी सुखी नहीं रहते.
  • धन का अहंकार: घमंड या अहंकार वैसे तो किसी भी चीज की अच्छी नहीं. लेकिन जो लोग धन-संपत्ति का घमंड रखते हैं, उनसे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं. घमंड व्यक्ति के पतन का कारण बनता है.
  • दूसरों का अपमान करना: दूसरों का अपमान कर या नीचा दिखाकर कुछ लोग खुद को उच्च साबित करना चाहते हैं. लेकिन वो ये नहीं जानते हैं कि वो कितना बड़ा पाप कर रहे हैं. क्योंकि जब आप किसी को अपमानित करते हैं तो उस व्यक्ति की आह आपको लग सकती है और इसका परिणाम आपको ताउम्र झेलना पड़ता है. इसलिए किसी की आह मत लीजिए और किसी का अपमान मत कीजिए.
  • गंदे वस्त्र पहनना: साफ-सफाई से कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं. वहीं शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि, स्वच्छता से सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी को भी स्वच्छा पसंद है. वहीं ऐसे लोग जो स्नान नहीं करते या गंदे वस्त्र पहनने हैं, मां लक्ष्मी उनके पास तनिक देर भी नहीं ठहरती हैं.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: सुबह-सुबह किए गए ये 5 काम लाते हैं जीवन में शुभता, तन-मन में आती है पॉजिटिव एनर्जी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 4 July 2026: शनिवार को वृषभ और तुला राशि वालों को होगा बंपर धन लाभ, पढ़ें 4 जुलाई का टैरो राशिफल
Tarot Rashifal 4 July 2026: शनिवार को वृषभ और तुला राशि वालों को होगा बंपर धन लाभ, पढ़ें 4 जुलाई का टैरो राशिफल
जुलाई की पहली भविष्यवाणी सच? EV साइबर सुरक्षा विवाद ने बढ़ाई चिंता
जुलाई की पहली भविष्यवाणी सच? EV साइबर सुरक्षा विवाद ने बढ़ाई चिंता
Kal Ka Rashifal 4 July 2026: शनिवार को प्रीति योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, मकर राशि के जातकों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत!
शनिवार को प्रीति योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, मकर राशि के जातकों को मिलेगी बड़ी आर्थिक राहत!
Saptahik Rashifal 6 -12 July 2026: करियर, धन और लव लाइफ में किसका चमकेगा भाग्य? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope: करियर, धन और लव लाइफ में किसका चमकेगा भाग्य? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Airbag के अंदर आखिर होता क्या है, जानें कैसे बचती है आपकी जान?
Airbag के अंदर आखिर होता क्या है, जानें कैसे बचती है आपकी जान?
Embed widget