एक्सप्लोरर

Dream Interpretation: सपने में कछुआ देखने का क्या है मतलब? जानिए ये शुभ या अशुभ संकेत

Swapna Shastra: स्वप्नशास्त्र में हर एक सपने की व्याख्या की गई है. सपने में कछुआ देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि इसे किस अवस्था में देखा गया है.

Dreaming Of Tortoise: स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने के बारे में विस्तार से  बताया गया है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर एक सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है. ये सपने आपको भविष्य की घटनाओं का संकेत देते हैं. हालांकि बहुत कुछ इस पर भी निर्भर करता है कि ये सपना हमने किस अवस्था और किस समय देखा. अगर आपने सपने में कछुआ देखा है तो इसका भी खास मतलब है. आइए जानते हैं सपने में कछुआ देखने का मतलब.

सपने में कछुआ देखना

सपने में कछुआ देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है. यह सपना दर्शाता है की आपके जीवन में हर तरह से खुशियां आने वाली हैं. आपकी आर्थिक स्थिति अब अच्छी होने वाली है. आपको धन लाभ होगा. सपने में कछुआ देखना एक बहुत ही अच्छा सपना है. वहीं सपने में कछुआ पकड़ना भी देखना भी आर्थिक लाभ के संकेत देता है. ये सपना बताता है कि आपकी सारी परेशानियों का जल्द अंत होने वाला है और आपके रिश्तेदारों और मित्रों से संबंध मजबूत होंगे. ये सपना जीवन में सफलता के योग बनने के संकेत देता है. 

सपने में कछुए को पानी में तैरते हुए देखना भी अच्छा सपना माना जाता है. ये सपना बताता है कि अभी तक मेहनत आपने जो की है उसका फल आपको जल्द ही मिलेगा. आपका बुरा समय अब खत्म हो चुका है और अब आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी. सपने में कछुए को खिलाना आकस्मिक धन लाभ के बारे में बताता है. ये सपना संकेत देता है कि आप पर जल्द लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी.

कछुए से जुड़े अशुभ संकेत

सपने में कछुआ का काटना एक अशुभ सपना माना जाता है. ये सपना बताता है कि आपको या आपके परिवार में किसी सदस्य को बीमारियां हो सकती हैं जिसके कारण आपका धन व्यय होगा. आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है. इसलिए ऐसा सपने देखने के बाद आपको सावधान हो जाना चाहिए. सपने में कछुए को खुद का पीछा करते हुए देखना भी खराब माना जाता है. ये सपना स्वास्थ खराब की तरफ इशारा करता है. ऐसा सपना आने के बाद आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना चाहिए. दुर्घटना के योग हैं. सपने में मरा हुआ कछुआ देखना धन हानि को दर्शाता है. 

ये भी पढ़ें

कर्मों पर संदेह कराता है सर्वनाश, जानें गीता के अनमोल वचन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanya Rashifal 4 September 2026: जन्माष्टमी पर 9वें चंद्रमा व हर्षण योग से कन्या राशि को धन लाभ, दांपत्य में सुखद संधि
Kanya Rashifal 4 September 2026: जन्माष्टमी पर 9वें चंद्रमा व हर्षण योग से कन्या राशि को धन लाभ, दांपत्य में सुखद संधि
Singh Rashifal 4 September 2026: जन्माष्टमी पर 10वें चंद्रमा व हर्षण योग से सिंह राशि को मिलेगा अचानक बड़ा सौदा, बुजुर्गों के आदर्श दिखाएंगे राह
Singh Rashifal 4 September 2026: जन्माष्टमी पर 10वें चंद्रमा व हर्षण योग से सिंह राशि को मिलेगा अचानक बड़ा सौदा, बुजुर्गों के आदर्श दिखाएंगे राह
Kark Rashifal 4 September 2026: जन्माष्टमी पर 11वें उच्च चंद्रमा व हर्षण योग से कर्क राशि को मिलेगी व्यावसायिक सफलता, बड़ों से मजबूत होंगे रिश्ते
Kark Rashifal 4 September 2026: जन्माष्टमी पर 11वें उच्च चंद्रमा व हर्षण योग से कर्क राशि को मिलेगी व्यावसायिक सफलता, बड़ों से मजबूत होंगे रिश्ते
Mithun Rashifal 4 September 2026: जन्माष्टमी पर 12वें चंद्रमा से खर्चों पर लगाएं लगाम, सडन फाइनेंशियल लॉस से रहें अलर्ट
Mithun Rashifal 4 September 2026: जन्माष्टमी पर 12वें चंद्रमा से खर्चों पर लगाएं लगाम, सडन फाइनेंशियल लॉस से रहें अलर्ट

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget