एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी आज, जानिए आज क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Saraswati Puja 2023: बसंत पंचमी के दिन ही व‍िद्या की देवी मां सरस्‍वती का जन्‍म हुआ था. बसंत पंचमी के दिन कुछ काम करना बहुत ही शुभ माना जाता है, वहीं कुछ कार्यों की मनाही होती है.

Basant Panchami Date: बसंत पंचमी का त्योहार आज मनाया जा रहा है. किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बसंत पंचमी का पर्व बहुत शुभ माना जाता है. उत्तर भारत में यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन से ही मौसम सुहाना हो जाता है और पेड़-पौधों में नए फल-फूल आने लगते हैं.

इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक बसंत पंचमी के दिन ही व‍िद्या की देवी मां सरस्‍वती का जन्‍म हुआ था. बसंत पंचमी के दिन कुछ काम करना बहुत ही शुभ माना जाता है, वहीं कुछ कार्यों की मनाही होती है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

बसंत पंचमी के दिन करें ये काम

बसंत पंचमी के दिन सुबह-सुबह उठकर स्नान कर के पीले वस्त्र धारण करें. इसके बाद विधि पूर्वक माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए. उन्हें पीले फूल अर्पित करें. जिन बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है या फिर वो पढ़ाई-लिखाई में थोड़े कमजोर हैं उन्हें बसंत पंचमी के दिन घर में सरस्वती मां का कोई चित्र, मूर्ति या प्रतिमा लाना चाहिए.

बसंत पंचमी के दिन पीला टीका लगाना चाहिए. इस दिन पितृ तर्पण करना भी शुभ माना जाता है.  मां सरस्वती की कृपा से छात्रों में एकाग्रता आती है. बसंत पंचमी के दिन प्रेम और काम के देवता कामदेव की भी पूजा होती है. माना जाता है कि इस दिन कामदेव और रति स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं. इसलिए विवाह से जुड़ी खरीदारी करनी है तो इसे आज ही कर लें.

बसंत पंचमी के दिन न करें ये काम

बसंत पंचमी के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए. इससे देवी मां की कृपा नहीं मिलती है. इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए और तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए. बसंत पंचमी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.  इस दिन पेड़-पौधे काटने की भी मनाही होती है. किसी को अपशब्द कहने से बचें.

बसंत पंचमी का दिन विद्या की देवी सरस्वती का दिन होता है इसलिए इस दिन भूलकर भी  कलम, कागज, दवात या शिक्षा से जुड़ी चीजों का अपमान नहीं करना चाहिए. इसे सरस्वती मां नाराज होती हैं.

ये भी पढ़ें

बसंत पंचमी पर आज मां सरस्वती को ऐसे करें प्रसन्न, लक्ष्य प्राप्ति की राह होगी आसान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक लव राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: इस हफ्ते किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी अनबन? जानें 12 राशियों का हाल
साप्ताहिक लव राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: इस हफ्ते किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी अनबन? जानें 12 राशियों का हाल
आज का कन्या राशिफल 15 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से पसंद के कार्यों में सफलता, बिजनेस में बड़े ऑर्डर, पदोन्नति के योग व शुभ चौघड़िया मुहूर्त
आज का कन्या राशिफल 15 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से पसंद के कार्यों में सफलता, बिजनेस में बड़े ऑर्डर, पदोन्नति के योग व शुभ चौघड़िया मुहूर्त
आज का सिंह राशिफल 15 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से यात्राएं टालें, बिजनेस में फंड की निराशा, भितरघाती सहकर्मियों से सतर्क रहें
आज का सिंह राशिफल 15 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से यात्राएं टालें, बिजनेस में फंड की निराशा, भितरघाती सहकर्मियों से सतर्क रहें
आज का कर्क राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से बढ़ेगा प्रेमाकर्षण, पीआर से बड़ा मुनाफा, वर्कलोड कम होने से सुकून व पार्टनर की सेहत पर ध्यान
आज का कर्क राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से बढ़ेगा प्रेमाकर्षण, पीआर से बड़ा मुनाफा, वर्कलोड कम होने से सुकून व पार्टनर की सेहत पर ध्यान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget