एक्सप्लोरर

Aries Weekly Horoscope : मेष राशि वालों को करियर में मिलेगा शुभ समाचार, आलस अटका सकता है बनते काम

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Aries Weekly Horoscope : इस सप्ताह की ग्रहीय स्थितियों के अनुसार आपको मानसिक रूप से एक्टिव रहने की आवश्यकता है. कोई भी बड़ा निर्णय तत्कालिक लेना पड़ सकता है. यह समय आपके भीतर आलस्य का समायोजन होगा लेकिन आपको एक्टिव रहकर अपने काम को करते रहना है. आलस्य को अपने ऊपर हावी होने से बचाना चाहिए. सप्ताह के दिन बाद कर्मठता के साथ अपने कामों को अंजाम देना होगा. किसी भी काम को करने के बाद अफसोस को अपने जीवन में जगह न दें. कोई भी कार्य करें उससे कुछ न कुछ सीखने के लिए हमेशा तत्पर रहें. अपनी वाणी को मधुर रखें. हो सकता है किसी की कही कोई बात आपको चुभ जाए, जिसके कारण विवाद की स्थिति बनेंगी लेकिन आपको वाणी में मधुरता रखते हुए आगे बढ़ते रहना है.

आर्थिक एवं कैरियर - इस सप्ताह आपको कर्मक्षेत्र से जुड़े कार्यों में अपडेट होने की आवश्यकता है. यदि आप नौकरी करते हैं तो टेक्नोलॉजी संबंधी चीजों में ज्ञान लेना आपको भविष्य में लाभ पहुंचा सकता है. आप अपने काम करने के तरीके को भी और अधिक तराशने की आवश्यकता है. यह समय करियर संबंधी कार्य करने के लिए अति उत्तम है, यदि आप करियर संबंधी कोई कोर्स करने के लिए सोच रहे है तो कर सकते हैं. सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा साबित हो सकता है, लाभ होने की अत्यधिक संभावनाएं दिख रही हैं.  यदि बॉस से कुछ सीखने का अवसर मिले तो सीखने के लिए पीछे न रहें. कर्मक्षेत्र से जुड़ी किताबें पढ़ना भी अच्छा रहेगा. व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत अच्छा है. व्यापार में आलस्य आपको भारी नुकसान का सामना करा सकता है. जो व्यापारी महिलाओं से संबंधित उत्पाद का कारोबार करते हैं उनको लाभ होगा. यदि आप व्यापार के साथ-साथ राजनीतिक कार्यों से जुड़े हैं तो दोनो को अलग-अलग समय दें. अन्यथा व्यापार में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य - अपनी आंखों का ध्यान रखने की आवश्यकता है. यदि आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो रही हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना ठीक रहेगा, इसमें आलस्य या देरी करना ठीक नहीं. थोड़ी सी लापरवाही आंख संबंधी समस्या बढ़ा सकती है. अधिक नींद और सुस्ती हो तो आलस्य समझकर बिल्कुल भी इग्नोर करना ठीक नहीं. कई बार कोई रोग अंदर से घेरे हुए होता है, जिसके कारण आपको सुस्ती सी लगती है. इसे इग्नोर न करें तो अच्छा होगा. अगर आपका वजन ज्यादा है तो व्यायाम करना आपको लाभ पहुंचाएगा. मिर्च-मसाले वाला भोजन कम करना स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाएगा. कोशिश करें कि सादा भोजन ही खाएं. परिवार में अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उनके स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें.

परिवार एवं समाज- मेष राशि वालों को इस सप्ताह अपने पिता के साथ संबंध अच्छे रखने चाहिए. हो सकता है कि किसी कारण से पिता से खटपट हो जाए, इसका ध्यान रखें. आपके रिश्ते सभी लोगों से अच्छे बने रहें इसका खास ख्याल रखने की आवश्यकता है. घर का वातावरण प्रफुल्लित रखें. घर में कोई ऐसी चीज खरीदकर लाएं जिसे देखकर घर के सभी लोग प्रसन्न हो जाएं. जीवन साथी को समय दें, उनसे संबंधों में मधुरता अति आवश्यक है. बड़ों का सम्मान करें, यदि उनकी कोई बात अच्छी नहीं लगती है तो उन्हें प्यार से समझाएं. मन को शांत रखने में ही प्रसन्नता मिलेगी.

यह भी पढ़ें:
Libra Horoscope 2022: तुला राशि वाले अपनी छवि सुधारते हुए कमाएंगे खूब धन, प्रसन्नता के साथ बीतेगा समय

Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों में छिपा है धन का बचत का फार्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
Kumbh Rashifal 22 August 2026: 11वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कुंभ राशि वाले प्रॉफिट पर करें फोकस, करियर में बनेगा मजबूत भविष्य
Kumbh Rashifal 22 August 2026: 11वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कुंभ राशि वाले प्रॉफिट पर करें फोकस, करियर में बनेगा मजबूत भविष्य
Makar Rashifal 22 August 2026: 12वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से मकर राशि वाले कानूनी दांवपेच सीखें, टाइम मैनेजमेंट से दूर होंगी बिजनेस की मुश्किलें
Makar Rashifal 22 August 2026: 12वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से मकर राशि वाले कानूनी दांवपेच सीखें, टाइम मैनेजमेंट से दूर होंगी बिजनेस की मुश्किलें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget