एक्सप्लोरर

Aries Weekly Horoscope : मेष राशि वाले करें पुरानी योजनाओं को एक्टिव, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Aries Weekly Horoscope : मेष राशि वालों को मौसम को लेकर रहना होगा सचेत. होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को पैसे के लेनदेन में रहना होगा अलर्ट. छोटी छोटी बातों को लेकर बेवजह टिप्पणी करने से बचें.

Aries Weekly Horoscope : यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है, इसका सदुपयोग करते हुए एक अच्छी जीवन शक्ति और स्वास्थ्य का आनंद लें.  सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक विचारों से होगी, लेकिन ध्यान रहें चीजों का गलत आकलन आपको मुश्किल में डाल सकता है. वाणी में मधुरता और सकारात्मकता को बढ़ाने का सही समय है. आपके मुख से दूसरों के गुणों की चर्चा हो, न कि अवगुणों को वाणी के माध्यम से निकाला जाए. ऐसा करना आपके छवि को खराब कर सकता है. सप्ताह के मध्य में मन में शांति में काफी शांति रहेगी, ऐसे में एक और सटीक उपाय भगवत् भजन में रम जाना है, इससे खुद को आंतरिक रूप से मजबूत पाएंगे. यदि कोई पुरानी योजना दिमाग मे चल रही है तो वह रिकॉल हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर कार्य किसी कारणवश रुक गया था तो इस सप्ताह उसे स्टार्ट करने का सही समय होगा.

आर्थिक एवं करियर- इस सप्ताह ऑफिशियल कार्यों को तनाव की बजाय प्रसन्नता के साथ निपटाना ज्यादा बेहतर होगा. कर्मक्षेत्र से संबंधित यदि कोई सुधार करने की कोशिश कर रहा है, तो उसे गंभीरता से लें. बॉस की नाराजगी को धैर्यता के साथ मैनेज करें. कला जगत से जुड़े लोगों के लिए संघर्षपूर्ण समय चल रहा है. ऑफिशियल कार्यों में टेक्नोलॉजी का प्रयोग बढ़ाना करियर में फायदेमंद साबित हो सकता है. ऑफिस में सहयोगियों के साथ विवाद होने की आशंका है, छोटी-छोटी बात को लेकर टिप्पणी न करें. आने वाले समय में व्यापार को बढ़ाने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास आपको सफलता की ओर ले जाएंगे. व्यापारियों को व्यापार के कुछ नए रास्ते खुलते हुए नजर आएंगे, सरकार की ओर से भी लाभ प्राप्त होगा. लेकिन आर्थिक पक्ष को लेकर चिंता रहेगी. होटल का व्यापार करने वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा.

स्वास्थ्य- इस सप्ताह खाने में ऑयली व मसालेदार भोजन से परहेज करें अन्यथा गैस्ट्रिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है. कब्ज से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहें. शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है. पैरों में दर्द, कमर दर्द और पीठ दर्द से संबंधित दिक्कतों को लेकर परेशान हो सकते हैं. मौसम के बदलाव से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत रहें. स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां कुछ विपरीत नजर आ रही है. बीपी या शुगर संबंधी दिक्कत है तो अलर्ट रहने की आवश्यकता है. दवाइयों को लेने के प्रति लापरवाही न बरतें.

परिवार एवं समाज- एक दूसरे के साथ सौहार्द-पूर्वक वातावरण रखना उत्तम रहेगा. एक छोटे से प्रयास से घरेलू जीवन भी अच्छा होता नजर आ रहा है. परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करें. जीवनसाथी और मित्रों के साथ कोशिश करें रिश्तों में अहंकार को न आने दें. बच्चों की पढ़ाई में समय देने का प्रयास करें. परिवारजनों के साथ आपका तालमेल बनाकर रखना होगा, यदि वो आपसे नाराज हैं तो उन्हें मना लें. ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है. सप्ताह के अंत आते-आते पिता से साथ किसी बात को लेकर विवाद की आशंका है.

यह भी पढें:
Astrology : मां के 'लाडले' होते हैं जिनकी होती है ये 'राशि'

2022 का आर्थिक राशिफल, धन के मामले में इन राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
नई पार्टी तो बना ली, पर क्या साथ देंगे ग्रह? दिव्या मित्तल के सियासी भविष्य पर चौंकाने वाला खुलासा
क्या राजनीति में चमकेगी दिव्या मित्तल की किस्मत? नई पार्टी के ऐलान पर ग्रहों ने दिया बड़ा इशारा
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget