एक्सप्लोरर

Aries Monthly Horoscope August 2024: मेष राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्चे, पढ़िए अगस्त मासिक राशिफल

Aries Monthly Horoscope August 2024: मेष (Mesh) के लिए अगस्त महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मेष का मासिक राशिफल (Masik Rashifal).

Mesh Rashifal August 2024: मेष राशि वालों के लिए अगस्त 2024 का महीना अच्छा रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव और इससे बनने वाले योग आपको प्रगति की ओर ले जाएंगे. हालांकि इस माह धन खर्च में अधिकता राहेगी.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं मेष राशि (Aries Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त का महीना.

मेष राशि अगस्त 2024 मासिक राशिफल (Aries August 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): महीने की शुरुआत से 23 अगस्त शुक्र (Shukra) पंचम भाव में विराजित होकर सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा, जिससे आपके लिए कुछ कार्य में विशेष प्रगति का योग बनेगा. 24 अगस्त से शुक्र षष्ठ भाव में विराजित होकर सप्तम भाव से 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे कुछ मामलों में आपको सावधानी रखने की आवश्यकता होगी.

केतु (Ketu) की सातवीं व नौवीं दृष्टि द्वादश भाव व द्वितीय भाव पर होने से एक तो आपको अपने अत्यधिक बढ़ने वाले खर्चों पर ध्यान देना होगा जो बेलगाम हो जाएंगे और आपके नियंत्रण से बाहर निकल सकते हैं जिसका अतिरिक्त बोझ आपके ऊपर पड़ेगा जो आपकी आर्थिक स्थिति को हिला कर रख सकता है. इसलिए आपको सावधानी रखनी होगी.

21 अगस्त तक पंचम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग (Lakshmi Narayan Yog) रहेगा जिससे व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में सफलता मिलने के योग बनेंगे. आप लोगों से मिलेंगे जो व्यापार में आपकी मदद करेंगे. 16 अगस्त सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे जिससे मार्केट से किसी प्रॉडक्ट्स को लेकर अच्छे परिणाम आपके सामने आ सकते है, जो आपको बिजनस में सफलता दिलाने वाला रहेगा.

वहीं शनि (Shani Dev) का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे बिजनेसमैन की तो आपके लिए अगस्त मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा.आप अपनी योग्यता अनुसार व्यापार को मार्केट में जमाने में सफल रहेंगे.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक द्वितीय भाव में मंगल-गुरु का पारिजात योग (Parijat yog) रहेगा जिससे आर्थिक मामलों में धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे, लेकिन खर्च होने से आपको कुछ महसूस नहीं होगा और ऐसा लगेगा कि जैसे कुछ हुआ ही ना हो.

गुरु की पाचवीं व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से करियर के मामले में यह महीना अनुकूल रहेगा. मेहनत से आप अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे. नौकरी पेशा वालों की बात करें तो षष्ठ भाव के स्वामी बुध 21 अगस्त तक पंचम भाव में शुक्र के साथ लक्ष्मीनारायण योग बनाकर विराजमान रहेंगे, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करेंगे.

15 अगस्त तक सूर्य (Surya) की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से आपको नए-नए काम सौंपे जाएंगे जिन्हें आप मन लगाकर पूरा करेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी. करियर के दृष्टि से अगस्त मंथ आपके लिए अनुकूल रहेगा.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): महीने के शुरूआत से 21 अगस्त तक पंचम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग के बनने से प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और रोमांस से भरे पलों का लुत्फ उठाएंगे।

  1. महीने के शुरूआत से 23 अगस्त तक शुक्र का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे वैवाहिक संबंधों में भी मजबूती आने के योग बनेंगे।
  2. 24 अगस्त से षष्ठ भाव में शुक्र-राहु की युति के कारण पारिवारिक जीवन मध्यम रहने वाला है। शुक्र की सातवीं दृष्ट द्वादश भाव पर होने से विदेश जाने का सपना साकार हो सकता है।
  3. 25 अगस्त तक मंगल की चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से आपके प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता लेकर आएंगे।

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): महीने की शुरुआत से 25 अगस्त तक मंगल की चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे. साथ ही उन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी. सूर्य 16 अगस्त से पंचम भाव में स्वगृही होकर रहेंगे जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे परीक्षार्थियों के सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के योग बन सकते हैं.

गुरु का पंचम भाव से 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे घर से दूर रहकरपढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स की स्थिति ज्यादा बिगड़ेगी, लेकिन आपको अपने खर्चों को नियंत्रण में रखना ही होगा.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): षष्ठ भाव के बुध 5 अगस्त से पंचम भाव में वक्री होगे जिससे अनियमित दिनचर्या के चलते आप अपनी ही गलतियों का शिकार होकर बीमार हो सकते हैं. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आवश्यक रूप से ध्यान देने वाला है. वहीं मंगल 26 अगस्त से तृतीय भाव में रहते चौथी दृष्टि से षष्ठ भाव को देखेगे जिससे आपके स्वास्थ्य में अच्छी वृद्धि करेंगे.

मेष राशि वालों के लिए उपाय (Mesh Rashi 2024 Upay)

04 अगस्त हरियाली अमावस्या पर: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान जी का ध्यान करें. ऊँ हनुमते नमः मंत्र का जाप करें.
19 अगस्त रक्षाबंधन पर- भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना करने के बाद उन्हें दूर्वा अर्पित करें और साथ में राखी अर्पित करें. भाई को मालपुए खिलाएं एवं लाल डोरी से निर्मित राखी बांधें.

ये भी पढ़ें: Black Magic: मालदीव में एक मंत्री ने राष्ट्रपति को ही वश में करने के लिए किया काला जादू!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget