एक्सप्लोरर

Horoscope : 'चंद्र ग्रहण' के बाद कल फिर होने जा रही है बड़ी खगोलीय घटना, 'गुरु' करेंगे राशि परिवर्तन, जानें राशिफल

Horoscope, Jupiter Transit November 2021: कुंभ राशि में गुरु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. इन राशि वालों पर गुरु का राशि परिवर्तन क्या प्रभाव डालने जा रहा है. आइए जानते हैं राशिफल (Rashifal).

Jupiter Transit in Aquarius 2021, Horoscope : चंद्र ग्रहण के बाद 20 नवंबर को एक और बड़ी खगोलीय घटना घटित होने जा रही है. इस दिन गुरु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. गुरु मकर राशि को छोड़कर अब कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. आपकी राशि पर इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ने जा रहा है, आइए जानते हैं राशिफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए मिलाजुला फल लेकर आ रहा है. गुरु आपके दांपतत्य जीवन में खुशियां भर सकते हैं. धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ सकती है. इस गोचर काल में आलस को त्याग कर अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रयास करने होंगे. नकारात्मक विचारों से बचें. व्यापार में लाभ हो सकता है, लेकिन अधिक परिश्रम करना होगा. नई जॉब की तलाश में हैं तो ये तलाश पूरी हो सकती है.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए विशेष है. इस दौरान कार्य स्थल पर सावधानी बरतनी होगी. तनाव और विवाद की स्थिति भी बन सकती है. इन स्थितियों से बचने का प्रयास करें. जीवन साथी के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं. वाणी की मधुरता बनाए रखें. यदि कोई पुराना रोग है तो लापरवाही न बरतें. 

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- गुरु का राशि परिवर्तन आपके मान सम्मान में वृद्धि करने जा रहा है. इस दौरान आपको प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा. इन अवसरों को लाभ में बदलने का भी प्रयास करें. घर-परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. घर के वरिष्ठ लोगों का स्नेह मिलेगा. जॉब और व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है. इस दौरान लक्ष्यों को पूरा करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- गुरु का राशि परिवर्तन कुछ मामलों में विशेष सावधानी बरतने के लिए कह रहा है. इस दौरान सेहत का ध्यान रखें. जीवन शैली को अनुशासित बनाने का प्रयास करें. धन के मामले में सतर्क रहें. हानि हो सकती है. मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है. सकारात्मक रहने का प्रयास करें. गलत विचार और गलत संगत से दूर रहें. भ्रम की स्थिति न बनने दें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- गुरु का गोचर आपके लिए महत्वपूर्ण है. गुरु का राशि परिवर्तन आपके दांपत्य जीवन को प्रभावित करने जा रहा है. इस दौरान जीवन साथ का सहयोग प्राप्त होगा. मधुरता बढ़ेगी. परिवार में भी खुशी का माहौल बनेगा. घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा. इस दौरान जॉब बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार अवश्य करें. भ्रम और तनाव की स्थिति से दूर रहें. अनावश्यक अधिकारों का प्रयोग करने से बचें. प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेंगे. धन के मामले में लाभ की स्थिति बन सकती है.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- जॉब, बिजनेस और धन आदि से जुड़े मामलों में चुनौतियों का सामना पड़ सकता है. इस गोचर काल के दौरान नए कार्यों को करने से बचें. हर प्रकार के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें. धन के मामले में सतर्कता और सावधानी बरतें.  कर्ज लेने की स्थिति को टालने का प्रयास करें. शत्रु और प्रतिद्वंदी हानि पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं. अहंकार और क्रोध की स्थिति न बनने दें. सयम बरतें. अपनी योजनाओं को लेकर सतर्क रहें. सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- गुरु का गोचर आपकी कुंडली के पंचम भाव में होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म कुंडली का पंचम भाव शिक्षा, संतान और प्रेम संबंध का माना गया है. गुरु का इस भाव में गोचर लाभ का कारक बन सकता है. प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. संतान की इच्छा भी पूर्ण हो सकती है.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- गुरु का राशि परिवर्तन धन के मामले में विशेष सावधानी बरतने के लिए कह रहा है. इस दौरान आय से अधिक धन का व्यय परेशानी का कारण बन सकता है. इस दौरान भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं. संतान को लेकर चिंता हो सकती है. माता की सेहत का ध्यान रखें. कार्य स्थल में सम्मान प्राप्त कर सकते हैं.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- गुरु का गोचर आपके लिए कुछ मामलों में बहुत ही अच्छा फल देने जा रहा है. घर परिवार में अच्छा समय व्यतीत होगा. परिवार के सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाने में सफलता प्राप्त होगी. यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त होगा. जॉब आदि की तलाश में है तो इसमें भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. क्रोध की स्थिति से बचने का प्रयास करें. हानि उठानी पड़ सकता है.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- गुरु अभी तक आपकी ही राशि में विराजमान होकर नीचभंग राजयोग बना रहे थे. अब गुरु आपकी राशि से निकल कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस दौरान नए कार्यों को करने से सफलता प्राप्त कर सकते हैं. व्यापार आदि के क्षेत्र में रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं. लाभ की स्थिति भी बन सकती है. धन के मामले में सावधान रहने की भी जरूरत है. इस दौरान लेनदेन में विशेष सतर्कता बरतें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- गुरु को गोचर आपके 11वें भाव में होने जा रहा है. गुरु इस भाव में अत्यंत शुभ फल प्रदान करते हैं. गुरु का राशि परिवर्तन आपके धन के मामले में वृद्धि की स्थिति बना सकते हैं. जॉब के मामले में अच्छे समाचार मिल सकते हैं. नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- गुरु का राशि परिवर्तन कर्म क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है. जॉब में प्रमोशन की स्थिति बन सकती है. बॉस के साथ संबंधों को मधुर बनाएं. आय में वृद्धि हो सकती है. प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेंगे. योजनाओं को लेकर सावधान रहें. सेहत का ध्यान रखें. सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है. खर्चों पर ध्यान देना होगा.

यह भी पढ़ें:
Chanakya Niti : तनाव और विवाद से बचना है तो जान लें चाणक्य की ये अनमोल बातें

Lunar Eclipse 2021 : चंद्र ग्रहण के बाद कब लग रहा है 'सूर्य ग्रहण' ? इस राशि वालों को रहना होगा सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget