एक्सप्लोरर

Wheat Crop: 268 गुना अधिक पानी सोख लेता है गेहूं का ये बीज, 35 दिनों तक नहीं पड़ेगी सिंचाई की जरूरत

रिसर्चर्स ने गेहूं की नई प्रजाति विकसित की है. इस सीड को 35 दिनों तक सिंचाई की जरूरत नहीं पडेगी. किसानों की जल्दी जल्दी सिंचाई करने की टेंशन खत्म हो जाएगी.

Wheat Seeds: खरीफ की फसल कटने के बाद रबी क्रॉप की बुवाई शुरू हो गई है. किसान बाजार से गेहूं समेत अन्य फसलों के बीज खरीद रहे हैं. किसानों की कोशिश है कि ऐसा बीज बाजार में उपलब्ध हो, जिससे सिंचाई के लिए पानी कम लगे और पैदावार बंपर हो. पूसा रिसर्च इंस्टीटयूट भी ऐसी फसलों पर रिसर्च कर रहा है. लेकिन फिलहाल अच्छी खबर आईआईटी कानपुर से सामने आई है. यहां गेहूं की नई ऐसी प्रजाति बनाई गई है, जिसे बोने के बाद 35 दिनों तक पानी की जरूरत ही नहीं पडेगी.

गेहूं का नैनो कोटेड पार्टिकल सीड तैयार
आईआईटी कानपुर इंक्यूबेटेड कंपनी एलसीबी पफर्टिलाइजर ने गेहूं का नैनो कोटेड पार्टिकल सीड तैयार किया है. इस सीड की विशेषता यह है कि इसे एक बार बोने के बाद 35 दिनों तक पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी. गर्मी अधिक पड रही है तो इस फसल के झुलसने का खतरा भी बिल्कुल नहीं होगा. एलसीबी के रिसर्चर्स का कहना है कि अभी तक जो रिसर्च की गई है, वह सफल रही है.

268 गुना सोखता है पानी
शोधकर्ताओं ने बताया कि गेहूं के बीज में नैनो पार्टिकल और सुपर एब्जार्बेंट पॉलिमर की कोटिंग की गई है. इस कोटिंग का फायदा यह है कि गेहूं पर लगा पॉलिमर 268 गुना अधिक पानी सोख लेता है. यह पानी गेहूं में 35 दिनों तक रहेगा. इस दौरान किसान को गेहूं की सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में होगी गेहूं की बुवाई 
रबी सीजन चालू है. उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में गेहूं की बुवाई होगी. इस नए बीज से किसानों को काफी फायदा होगा. इस बीज की खासियत है कि यह 78 डिग्री टेंप्रेचर भी जिंदा रहेगा. गेहूं की फसल 120 से 150 दिन में पककर तैयार हो जाती है. इसमें 3 से 4 सिंचाई की जरूरत पडती है, जबकि रिसर्च किए हुए बीज पर दो सिंचाई में ही काम चल जाएगा प्रॉडक्शन भी अधिक होगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Stubble Burning: दूसरी बार पराली जलाते मिले तो 6 महीने खानी पड़ेगी जेल की हवा, पॉल्यूशन एक्ट में ये है प्रावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब घर बैठे होगा पशुओं का इलाज, बस इस नंबर पर करें कॉल
अब घर बैठे होगा पशुओं का इलाज, बस इस नंबर पर करें कॉल
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से होगी धान खरीदी, जानें भाव और नए नियम
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से होगी धान खरीदी, जानें भाव और नए नियम

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget