एक्सप्लोरर

Rain Loss Compensation: बारिश में पशु हानि होने पर भी तत्काल मुआवजा देगी सरकार, जलमग्न खेतों में भी होगा राहत कार्य

Animal loss Compensation: बेमौसम बारिश की दोतरफा तबाही के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुओं हानि के केस में तत्काल भरपाई करने और फसलों में हुये नुकसान के बीच खेतों में राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं.

Animal Loss in Rain: सिंतबर से लेकर अभी चल रही इस आफत की बारिश ने फसल और किसानों से लेकर पशुओं पर भी अपनी कहर बरपाना शुरू कर दिया है. देश के कई राज्यों से अब फसलों में नुकसान के साथ-साथ जान-माल की हानि के भी कई मामले सामने आये हैं. खासकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) राज्य के जिलों से बारिश के कारण पशु हानि की घटनाओं ने सरकार का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा है. बारिश के कारण ग्रामीण परिवेश में मची इस तबाही के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुओं हानि के केस में तत्काल भरपाई (Animal Loss Compensation) करने और फसलों में हुये नुकसान के बीच खेतों में राहत कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये हैं.

पशु हानि पर होगी तुरंत होगी भरपाई
किसान और पशुपालकों की असली संपत्ति उनके पशु ही होते हैं. खेती की तरह पशुपालन भी अनिश्चितताओं का ही काम है, जिसमें फसल की तरह ही पशुओं को कई तरह की बीमारी और मौसम की मार झेलनी पड़ जाती है. ऐसी ही मामला उत्तर प्रदेश के कई जिलों से सामने आ रहा है, जहां किसानों को इस आपका की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. एक तरफ फसलें जलमग्न हो चुकी हैं तो वहीं तेज बारिश के कारण पशुओं की मौत के भी मामले सामने आ रहे हैं.

इन समस्याओं से किसानों और पशुपालकों को राहत पहुंचाने के लिये यूपी सरकार ने पशु हानि के केस में तत्काल भरपाई के निर्देश दिये हैं. इस राहत कार्य में पंचायती राज, ग्राम विकास, राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पशुपालन समेत सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड जारी कर दिया गया है. 

बारिश प्रभावित जिलों में भी राहत कार्य
बारिश के कारण बढ़ते नुकसान को देखते हुये अब ज्यादातर राज्य सरकारें अलर्ट पर है. इस बीच राजस्थान सरकार ने भी सर्वे के निर्देश जारी कर दिये हैं. इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश में भी अधिकारियों को बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्यक्रम चलाने के निर्देश जारी किये हैं, ताकि जलमग्न खेतों और फसलों में जल भराव की निकासी की जा सके. इसके लिये आवश्यकतानुसार पंप और दूसरे साधनों के जरिये जल भराव की समस्या हल की जायेगी. 

रबी फसलों की बुवाई पर बुरा असर
बता दें कि मानसून (Monsoon 2022) में देरी के कारण ही खरीफ फसलों में भारी नुकसान देखने को मिला है, लेकिन जिन किसानों ने रबी फसलों की बुवाई के लिये खेतों की तैयारी की थी, अब उनके खेतों में भी पानी भरा हुआ है, जिसके चलते दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई में देरी होती जा रही है. यदि समय से रबी फसलों की बुवाई नहीं हो पाई तो इसका सीधा असर फसल चक्र (Crop Cycle) और उत्पादन पर पडेगा.  

विशेषज्ञों की मानें तो अक्टूबर का समय प्रमुख रबी फसल गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों की बुवाई के लिये उपयुक्त रहता है. इसके लिये खरीफ फसलों (Kharif Crops) की कटाई के बाद किसान खेतों की तैयारी करते हैं और 15 अक्टूबर रहते बीजों की बुवाई भी कर देते हैं, लेकिन अब बुवाई में देरी से रबी फसलों (Rabi Crops) की पैदावार भी प्रभावित हो सकती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Crop Ruined: बारिश से फसल के नुकसान का सर्वे कराएगी यह सरकार, किसानों को मिलेगा लाभ

Paddy Purchase: हरियाणा के बाद अब इस स्टेट में भी 72 घंटे में किसानों के खाते में पहुंचेगा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
Cocoa Farming: अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget