एक्सप्लोरर

अब गोबर से बन रही है टाइल्स, जानिए कैसे ये बिजनेस किसानों को बना रहा है मालामाल

गर्मी के मौसम में ये गोबर वाली टाइल्स घर के लिए सबसे बेस्ट हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ये घर में लगने के बाद घर का तापमान 5 से 8 फीसदी तक कम कर देती हैं.

सोचिए आपके घर में लगी चमचमाती टाइल्स अगर गोबर से बनने लगे तो क्या होगा? ये सिर्फ कल्पना नहीं है अब ऐसा होने लगा है. पशुपालकों के बीच अब ये एक बड़ा बिजनेस बन रहा है. दरअसल, बाजार में गोबर से बने टाइल्स आ गए हैं, जिनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है और उनकी वजह से घर ठंडा भी रहता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें लगाने पर आपके घर की सुंदरता भी नहीं खराब होती है. ये टाइल्स बाजार में ऑफ लाइन और ऑन लाइन दोनों माध्यमों से बिक रहे हैं.

पशुपालकों को कैसे फायदा हो रहा है?

दरअसल, बाजार में गोबर टाइल्स की मांग बढ़ने से इसे बनाने वाली कंपनियां ये जिन्हें ज्यादातर बड़े किसान चला रहे हैं, छोटे किसानों से अच्छी कीमत पर गोबर खरीद रहे हैं. इस गोबर को फिर प्रोसेस कर के मशीनों द्वारा गोबर टाइल्स बनाई जाती है. ये टाइल्स पूरी तरह से जैविक होते हैं. इसी वजह से बाजार में ये टाइल्स अच्छी कीमतों पर बिकते हैं. छत्तीसगढ़ में तो इसका अलग ही रूप देखने को मिलता है. यहां नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना के तहत महिलाएं गोबर की टाइल्स बना रही हैं. हालांकि, यहां महिलाए ये टाइल्स हाथों से बनाती हैं. 

घर के लिए कितना सही है

वेदों में गाय के गोबर को सबसे ज्यादा पवित्र माना गया है, इसलिए अक्सर पूजा वाली जगह पर गाय के गोबर से ही लेप किया जाता है. पुराने समय में जब कच्चे मकान होते थे तो घर की फर्श को भी गाय के गोबर से ही लेपा जाता था. हालांकि, अब ये गोबर टाइल्स का रूप ले चुकी हैं और आपके घरों में लगने के लिए तैयार हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मी के मौसम में ये गोबर वाली टाइल्स घर के लिए सबसे बेस्ट हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ये घर में लगने के बाद घर का तापमान 5 से 8 फीसदी तक कम कर देती हैं. अगर आप गोबर की टाइल्स खरीदना चाहते हैं तो आप ये आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं. ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर इस वक्त कई बिजनेसमैन गोबर की टाइल्स बेच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी में देसी गायों को पालने पर योगी सरकार देगी 40 हजार रुपये, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Green Chilli Farming: बाजार से मिर्च खरीदना भूल जाओगे! गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से मिर्च खरीदना भूल जाओगे! गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
खतरे में खरीफ की फसल: देश के 397 जिलों में सामान्य से कम बारिश, गंगा किनारे के किसान परेशान
खतरे में खरीफ की फसल: देश के 397 जिलों में सामान्य से कम बारिश, गंगा किनारे के किसान परेशान
इस सीजन में अदरक की खेती से होगी मोटी कमाई, बस नोट कर लें ये सही विधि
इस सीजन में अदरक की खेती से होगी मोटी कमाई, बस नोट कर लें ये सही विधि
धान के खेत से होगी 1 लाख की एक्स्ट्रा इनकम, बस साथ में लगा दें यह चीज
धान के खेत से होगी 1 लाख की एक्स्ट्रा इनकम, बस साथ में लगा दें यह चीज

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget