एक्सप्लोरर

PM Kisan nidhi 12th Installment: 8 करोड़ किसानों को 16 हजार करोड़ जारी, 4.5 करोड़ किसानों के हाथ खाली

PM Modi Transfers Money: 8 करोड़ किसानों के खाते में सोमवार को 16 हजार करोड़ रुपये पहुंच गए. खातों में धनराशि पहुंची है या नहीं, किसान अपने खातों की जांच कर रहे हैं.

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: प्रधानमंत्री किसान निधि योजना का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों को खुशखबरी मिली. प्रधानमंत्री मोदी ने देश के आठ करोड़ किसानों के खाते में ₹16000 करोड़ भेज दिए. किसान अपने मोबाइल पर आए मैसेज से किस्त की जानकारी ले रहे हैं. कुछ किसान ऐसे हैं जिनके खाते से मोबाइल से लिंक नहीं हैं. वह बैंक जाकर जानकारी ले रहे हैं. जिनको पैसा नहीं मिला है, वह इस बार निराश हैं. हालांकि केंद्र और राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि जो भी पात्र व्यक्ति हैं उन्हें हर हाल में पैसा मिलेगा और जो योजना के मापदंड पर खरे नहीं है उनको पैसा नहीं मिलेगा. 

इस वजह से नहीं मिला पैसा

e-KYC कंप्लीट न होना, खाता नंबर में गलतियां, आधार और खाता नंबर पर नाम की स्पेलिंग अलग-अलग होना, जांच में सरकारी नौकरी या आय अधिक होना जैसी कई वजह रहीं हैं, जिनसे किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है. अफसरों का कहना है कि किस्त पाने के लिए ई केवाईसी का होना अनिवार्य है. 

4.50 करोड़ को नहीं मिली किसत

2.50 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान निधि का पैसा नहीं मिला है. पीएम किसान पोर्टल पर जो आंकड़ा उपलब्ध कराया है, उसके मुताबिक योजना के तहत 12.54 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं. पीएम ने आज केवल 8 करोड़ किसानों के खातों में पैसा भेजा है. ऐसे में 4.5 करोड़ किसानों के खातों में आज पैसा नहीं पहुंचा. जिन किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है, वे बार-बार मैसेज देखने के लिए मोबाइल चेक कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अकेले उत्तर प्रदेश में ही पीएम किसान निधि योजना का लाभ उठा रहे करीब 21लाख लाभार्थी अपात्र मिले हैं. इन अपात्रों की लिस्ट से छंटनी कर दी गई है. अब इन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. अन्य स्टेट में भी काफी संख्या में किसानों की छंटनी कर दी गई है.

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मकसद गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है. केंद्र सरकार की ओर से दिए फॉर्मेट पर किसान की आय, संपत्ति आदि का विवरण भरा जाता है. कृषि विभाग में किसान का बैंक खाते व अन्य जानकारी दी जाती है. वेरिफिकेशन कंप्लीट होने पर किसान के खाते में साल में तीन बार (4 महीने में एक बार) 2 हजार रुपये आते हैं.

ये भी पढ़ेंLumpy Virus: उत्तर प्रदेश में एक करोड़ पशुओं को लगी वैक्सीन, 7 जिलों में 100% टीकाकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, अगस्त के बाद लगाएं ये दो चारे, दूध का उत्पादन होगा सीधे दोगुना
पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, अगस्त के बाद लगाएं ये दो चारे, दूध का उत्पादन होगा सीधे दोगुना
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
जुलाई में लगाएं बरसाती खीरा, महज 40 दिनों में शुरू होगी तगड़ी कमाई
जुलाई में लगाएं बरसाती खीरा, महज 40 दिनों में शुरू होगी तगड़ी कमाई
सबसे ज्यादा इन फसलों को नुकसान पहुंचाती है सफेद मक्खी, 2 मिनट में ऐसे करें इनका काम तमाम
सबसे ज्यादा इन फसलों को नुकसान पहुंचाती है सफेद मक्खी, 2 मिनट में ऐसे करें इनका काम तमाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget