एक्सप्लोरर

Poultry Farming: मुर्गी पालन के हैं 3 तरीके.... जानिए सबसे ज्यादा मुनाफा किस में है, जिसका बिजनेस का बजट भी है कम

Egg Farming: आज के समय पर डेयरी के बाद सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला कोई बिजनेस है तो पोल्ट्री फार्म ही है, जिससे अंडे के साथ मांस का प्रोडक्शन भी मिलता है. एक बार निवेश करके खूब मुनाफा कमा सकते हैं.

Poultry Business: अंडे-मांस की बढ़ती मांग ने पोल्ट्री फार्मिंग को एक नया फायदेमंद बिजनेस बना दिया है. अब कई किसान और शहरों के लोग तक पोल्ट्री फार्मिंग करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. देश-विदेश में लगातार बढ़ती अंडे की डिमांड के बीच अब  राज्य सरकारें भी मुर्गी पालन की नीतियां और योजनाएं ला रही है. इन स्कीम में आवेदन करने वालों को आर्थिक मदद भी दी जाती है. यदि आप भी पोल्ट्री के क्षेत्र में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है. आप चाहें तो बेहद कम निवेश में लोन और सरकारी मदद से खुद का पोल्ट्री फार्म (Poultry Farm) खोल सकते हैं, लेकिन आपको बता दें कि पोल्ट्री फार्म का मकसद सिर्फ अंडे-मांस का प्रोडक्शन लेना ही नहीं है, बल्कि चूजों का उत्पादन लेकर इस कारोबार को आगे भी बढ़ाना है.

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पोल्ट्री कारोबार (Poultry Business) भी तीन तरह के होते हैं, जिसमें ब्रायलर, लेयर और देसी मुर्गी फार्म शामिल हैं. इन पोल्ट्री फार्म्स का बजट और आमदनी भी अलग होती है, इसलिए यदि आप अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इन तीनों के बारे में जानना भी जरूरी है.

ब्रायलर पोल्ट्री फार्म
ब्रायलर पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की काफी साफ-सफाई और संवेदनशीलता से देखभाल की जाती है. मुर्गियों का खाने के लिए खास तरीके का फीड और आसपास काफी साफ-सफाई रखी जाती है, जिससे मांस का और मुर्गी के अंडों से अच्छे चूजे मिल सकें, हालांकि कम समय में ही अंडे और मांस का प्रोडक्शन लेना होता है, इसलिए मुर्गियों के रहने की जगह का तापमान भी नियंत्रित किया जाता है.

एक चूजा करीब 120 दिन में तंदुरुस्त मुर्गी के रूप में तैयार हो जाता है, जबकि अंड़ों से ब्रायलर चूजे निकलने में करीब 30 दिन लग जाते हैं. पोल्ट्री फार्म की इस तकनीक से कारोबार करने पर मुर्गी की देखभाल आदि में थोड़ा खर्चा जरूर होता है, लेकिन इस बिजनेस में नुकसान की संभावना ना के बराबर रहती है. 

लेयर पोल्ट्री फार्म
अगर बड़े पैमाने पर अंडों का उत्पादन लेना है तो लेयर पोल्ट्री फार्म करने की हिदायत दी जाती है. ये पोल्ट्री फार्म का व्यावसायिक रूप है, जिसमें पिंजरे बनाकर लाइन में मुर्गियां पाली जाती है. पिंजरे के अंदर ही मुर्गियों को दाना-पानी मिल जाता है. इन मुर्गियों की देखभाल की जाती है, जिससे ज्यादा चिकन का प्रोडक्शन मिले. 17 सप्ताह तक मुर्गी का वजन 1.2 किलोग्राम होता है, लेकिन 76 सप्ताह में मुर्गी का वजन बढ़कर 1.7 किलोग्राम हो जाता है. ये मुर्गियां करीब 19वें सप्ताह से लेकर 72 वें सप्ताह तक 330 अंडे दे देती हैं, जिनका वजन 60 ग्राम तक होता है. इसके बाद इन्हें बूचड़खानों में बेच दिया जाता है. 

देसी मुर्गियों का फार्म
बाजार में देसी मुर्गियां और इनके अंडों की खूब डिमांड रहती है. ये मुर्गियां खेती के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ने में मददगार होती हैं. गांव में ज्यादातर देसी मुर्गियों को छोटे पैमाने पर ही रखा जाता है. बैकयार्ड में ये मुर्गियां पाली जाती है. इनके अंडे किसानों की आय बढ़ाते हैं. देसी मुर्गियों का ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती.

इन मुर्गियों को कोई खास आहार नहीं देना पड़ता, बल्कि किचन वेस्ट, दाने, फल-सब्जियां और जमीन पर रेंगने वाले कीड़े-मकौडों से ही पेट भर लेती है. छोटे पैमाने पर खेती करने वाले किसान ज्यादातर देसी मुर्गियां पालते हैं. बता दें कि इन मुर्गियों के चारों तरह घूमना बहुत पसंद होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:- पैकेट वाला दूध खरीदते हैं तो आज जान लें क्या है इसकी असलियत, क्यों टेट्रा पैक में कई दिनों तक खराब नहीं होता दूध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
Cocoa Farming: अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget