एक्सप्लोरर

Sugar Export Policy: चीनी निर्यात का कोटा बढ़ाने पर होगा फैसला, आटा भी हो सकता है सस्ता... केंद्र सरकार ने की है ये तैयारी

31 मई तक देश से 31 लाख टन चीनी निर्यात की जानी है. केंद्र सरकार कोटा बढ़ाने पर अगले महीने निर्णय लेगी. इसको लेकर बैठकें चल रही हैं. वहीं आटा भी सस्ता हो सकता है.

Sugar Production In India: देश में बंपर चीनी उत्पादन होता है. लेकिन घरेलू खपत न बिगड़े. इसको लेकर केंद्र सरकार कदम उठाती रहती है. केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर निर्धारित कोटा कर प्रतिबंध लगा दिया था. चीनी उत्पादन और उसके निर्यात पर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए है. निर्यात को लेकर ही अब केंद्र सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. 

अगले महीने होगा चीनी निर्यात कोटा बढ़ाने पर निर्णय

केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि चीनी के निर्यात कोटे को लेकर शीर्ष स्तर पर मंथन जारी है. अगले महीने केंद्र सरकार चीनी निर्यात का कोटा बढ़ाने पर निर्णय लेगी. चीनी कारोबार से जुड़े कारोबारी काफी समय से सरकार से निर्यात कोटा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. यदि मांग मान ली गई तो यह उनके लिए राहत की बात होगी. एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य पूरा करने के लिए भी केंद्र सरकार कदम उठा रही है. 

31 मई तक 43 लाख टन चीनी होनी है निर्यात

केंद्र सरकार के अधिकारियों ने बताया कि अभी 61 लाख टन चीनी निर्यात को मंजूरी दे दी है. 12 लाख टन चीनी विदेश जाने के लिए पोर्ट पर पड़ी हुई है. करीब 43 लाख टन चीनी 31 मई तक निर्यात होनी है. हालांकि यदि निर्यात कोटा बढ़ाने को निर्णय आया तो केंद्र सरकार उसी हिसाब से अगला कदम उठाएगी. 

इतने लाख टन हुआ निर्यात

देश में  कल खबर सामने आई थी कि पिछले विपणन वर्ष में इन मिलों ने लगभग 112 लाख टन चीनी का निर्यात किया था, जो अब तक का सर्वाधिक निर्यात है. जबकि, इस्मा ने एक बयान में कहा था कि चालू विपणन वर्ष में 15 जनवरी, 2023 तक चीनी का उत्पादन 156.8 लाख टन का हुआ है जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह उत्पादन 150.8 लाख टन था.

सस्ता हो सकता है आटा

आटे की बढ़ी कीमतों से केंद्र सरकार चिंतित है. जल्द ही कीमतों के नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठा सकती हैं. हालांकि घरेलू खपत सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने बाजार में गेहूं का स्टॉक उतारने का निर्णय लिया है. इससे कीमत नियंत्रित हो सकेंगी. केंद्र सरकार के इस कदम से कारोबारी और आमजन खुश हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: 17 लाख किसानों की अटकने वाली है 13वीं किस्त, इस तरीख तक eKYC नहीं हुई तो कट जाएगा नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है एग्री वेलफेयर पोर्टल, किसानों को इससे कैसे मिलेगा का लाभ?
क्या है एग्री वेलफेयर पोर्टल, किसानों को इससे कैसे मिलेगा का लाभ?
कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget