एक्सप्लोरर

Stubble Burning: कब तक जलती रहेगी पराली? पंजाब से सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Stubble Management: अक्टूबर के महीने में पराली जलाने वाले किसानों पर हरियाणा सरकार ने करीब 1,041 चालान किए थे. सख्ती के बावजूद अब राज्य में 32 नए मामले सामने आए हैं.

Stubble Burning Pollution: हरियाणा में पराली जलाने के 32 नए मामले दर्ज हुए है और इसी के साथ साल 2022 में हरियाणा में 3,491 पराली जलाने की घटनाएं हुई हैं. सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद पराली जल रही है और प्रदूषण बढ़ रहा है. लाजमी है कि आने वाले समय में किसानों को ही इसका हर्जाना भुगतना होगा. अभी भी राज्य सरकार ने किसानों से कुल 26 लाख रुपये का फाइन वसूला है.

आंकड़ों की मानें तो पिछले साल हरियाणा में पराली जलाने की 6,464 मामले दर्ज हुए थे. इस साल इन मामलों में 46 प्रतिशत गिरावट देखी गई है. राज्य में सबसे ज्यादा फसल अवशेष जलाने की घटनाएं फतेहाबाद से सामने आई हैं. यहां कुल 742 मामले देखे गए हैं, जबकि दूसरे नंवबर पर कैथल में 664 पराली जलाने के एक्टिव केस दर्ज हुए हैं. 13 नवंबर तक हरियाणा में 3,000 घटनाएं दर्ज हो चुकी थीं, लेकिन अब पिछले साल से यह आकंड़ा आधा हो गया है.

पंजाब में बिगड़ रहे हालात

पंजाब में अब पराली जलाने की कुल घटनाएं 49,000 को पार गई हैं. बिना रुके धड़ाधड जल रही पराली को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है सीजन के अंत 30 नवंबर तक ये मामले 55,000 को भी पार कर सकते हैं. साल 2022 में पंजाब के किसानों ने कुल 49,382 घटनाओं को अंजाम दिया है. साल 2020 में 15 सितंबर से लेकर 20 नवंबर तक पंजाब में कुल 75,986 पराली जलाने की घटनाएं रिकॉर्ड हुई हैं, जबकि पिछले साल-2021 में इस अवधि तक 70,711 बार पराली जल चुकी थी.

अब इस साल रोकथाम के उपाय करने और जागरुकता बढ़ाने के बाद  49,382 मामले ज्यादा दर्ज हुए हैं. अधिकारियों का मानना है कि किसान धीरे-धीरे इसके नुकसान समझ रहे हैं, लेकिन अभी इस समस्या को जड़ से खत्म करने में कुछ साल और लग सकते हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े

पराली जलाने की घटनाओं पर आंकड़े चौंकाने वाले है. पंजाब राज्य ने साल 2021 में  71,304, साल 2020 में 76,590, साल 2019 में 55,210, साल 2018 में 50,590 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में खाद्यान्न उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है. गेहूं से लेकर धान के उत्पादन में पंजाब का नाम अग्रणी राज्यों की लिस्ट में आता है, लेकिन पराली जलाने के मामलों में भी पंजाब ही आगे रहा है.

साल 20202 में पंजाब ने कुल 31.13 लाख हेक्टेयर पर धान की खेती की थी, जिससे 19.76 मिलियन टन धान के फसल अवशेषों का उत्पादन मिला, लेकिन इसका सही इस्तेमाल करने के बजाए किसानों ने पराली जलाने को ज्यादा सीधा समाधान माना है. इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: नहीं मिल रहे फसल के सही दाम? तो ये बिजनेस कर लें किसान, 35% सब्सिडी दे रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पशुपालक रहें सावधान, बरसात में इस रोग से बचाएं पशु
पशुपालक रहें सावधान, बरसात में इस रोग से बचाएं पशु
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
PM Kisan Samman Nidhi: क्या सरकारी नौकरी करने वाले किसान भी उठा सकते हैं किसान निधि का फायदा, जान लें नियम
क्या सरकारी नौकरी करने वाले किसान भी उठा सकते हैं किसान निधि का फायदा, जान लें नियम
'ड्रोन दीदी' बनने के लिए कैसे करें आवेदन, कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं योजना का लाभ
'ड्रोन दीदी' बनने के लिए कैसे करें आवेदन, कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं योजना का लाभ

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget