एक्सप्लोरर

Corn Cultivation: अच्छी और स्वस्थ उपज के लिये मेड़ों पर करें मक्का की बिजाई, बरतें ये सावधानियां

Maize Cultivation: तीनों फसल चक्रों में मक्का की खेती की जाती है, लेकिन खरीफ सीजन में मानसून की बारिश के बीच मक्का बिजाई के अलग ही फायदे हैं.

Maize Farming in Kharif Season: आधुनिक खान-पान के चलते देसी-विदेशी लगभग ज्यादातर व्यंजनों में मक्का का इस्तेमाल आम बात हो गई है. हालांकि पहले मक्का को सिर्फ रोटी और कॉर्न सिरप बनाने में ही इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन आज भुट्टे से लेकर कॉर्न फ्लेक्स, पॉपकार्न और यहां तक कि पास्ता, पिज्जा और सेंडविच में मक्का का इस्तमाल किया जा रहा है. दुनियाभर में मक्का की बढ़ती खपत के चलते अब तीनों फसल चक्रों में मक्का की खेती की जा रही है. लेकिन खरीफ सीजन में मानसून के बीच मक्का करने के अलग ही फायदे हैं. 

खेत की तैयारी 

  • सबसे पहले खेत में 3-4 गहरी जुताईयां लगायें और पाटा चलाकर खेत में समतलीकरण का काम कर लें.
  • अंतिम जुताई से पहले खेत में गोबर की सड़ी खाद या कंपोस्ट खाद को डालकर मिट्टी को पोषण प्रदान करें.
  • मक्का की फसल से अच्छा उत्पादन लेने के लिये इसकी उन्नत किस्मों का चुनाव करें
  • मक्का की अधिक उपज देने वाली संकर किस्मों में गंगा-5, डेक्कन-101, गंगा सफेद-2, गंगा-11 और डेक्कन-103 शामिल हैं.
  • किसान चाहें तो इसकी सामान्य अवधि वाली किस्मों में चंदन मक्का-1 और जल्दी पकने वाली किस्में चंदन मक्का-3 और चंदन सफेद मक्का-2 के बीजों का प्रयोग कर सकते हैं.

मक्का की बुवाई

  • मक्का की बुवाई से पहले बीजोपचार कर लेना चाहिये. इससे फसलों में कीड़े और बीमारियां लगने की संभावना कम हो जाती है.
  • एक हैक्टेयर खेत में मक्का की संकर किस्मों की बुवाई के लिये 12-15 किग्रा. बीजदार का इस्तेमाल करें .
  • क्का की कम्पोजिट किस्मों की बुवाई के लिये प्रति हेक्टेयर 15-20 किलो बीजदार का प्रयोग करें.
  • मक्का की चारा फसल यानी हरे चारे के लिये 40-45 किग्रा प्रति हैक्टेयर के हिसाब से बिजाई करें.
  • मक्का की जल्दी पकने वाली किस्मों की बुवाई के समय लाइनों में 60 सेमी. का फासला और पौधों को 20 सेमी. की दूरी पर बोयें.
  • देर से पकने वाली मक्का की किस्मों के लिये कतारों की दूरी 75 सेमी. और पौधों को 25 सेमी. दूरी पर बुवाई करें
  • पशुओं की चारा फसल की बुवाई के लिये लाइनों में 40 सेमी. की दूरी और पौधों को 25 सेमी के फासले पर बोयें.
  • अच्छे उत्पादन के लिये मानसून की पहली बारिश पड़ने पर मक्का की बिजाई कर दें.
  • बारिश के मौसम में जलभराव से फसल को बचाने के लिये मक्का की बिजाई मेड़ों पर करें और बीजों को 3-5 सेमी. की गहराई में बोयें.
  • बुवाई के 15-20 दिन बाद फसल में मिट्टी चढ़ाने का काम कर देना चाहिये.

खरीफ सीजन में मक्का की बुवाई जून-जुलाई के बीच की जाती है. इस दौरान मानसून की बारिश के चलते ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती, बारिश के पानी से ही फसल को काफी नमी मिल जाती है. एक बार बोई गई मक्का की फसल से पशुओं के लिये भी पोषणयुक्त चारे का इंतजाम हो जाता है, लेकिन मक्का की फसल से अच्छी आमदनी लेने के लिये जरूरी है कि बुवाई से लेकर कटाई तक के सभी काम सावधानीपूर्वक किये जायें.

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.)

इसे भी पढ़ें:-

Brinjal Farming: बाजार में दोगुना दाम पर बिकेगा बैंगन, मानसून में इन सावधानियों के साथ करें बुवाई और रोपाई

Alert! कहीं बारिश में खो न जाये अमरूद की मिठास, इस तरीके से करें अमरूद के बागों की देखभाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पराली से बना सकते हैं प्रोडक्ट्स, हो जाएंगे मालामाल
पराली से बना सकते हैं प्रोडक्ट्स, हो जाएंगे मालामाल
मसाला उत्पादन में कौन है नंबर-1, देखें किन राज्यों का दबदबा?
मसाला उत्पादन में कौन है नंबर-1, देखें किन राज्यों का दबदबा?
चुकंदर की खेती कैसे होती है, इसके लिए कितनी जमीन और पैसे की जरूरत?
चुकंदर की खेती कैसे होती है, इसके लिए कितनी जमीन और पैसे की जरूरत?
बायोगैस प्लांट कैसे लगाएं? जानें गोबर से गैस बनाने का तरीका
बायोगैस प्लांट कैसे लगाएं? जानें गोबर से गैस बनाने का तरीका

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget