एक्सप्लोरर

PM Kisan Status: अभी तक नहीं मिले 2000 रुपये, दोबारा चैक करें पीएम किसान का स्टेटस

PM Kisan: हर किसान के खाते में 2000 रुपये की धनराशि पहुंचाई जाती है. इस राशि से किसान खाद, बीज, उर्वरक जैसे छोटे-मोटे खर्चे निपटा लेते हैं.

PM Kisan Money Re-Check: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों के हित में एक अहम कदम बताया जाता है. इस योजना के तहत हर 4 महिने में लाभार्थी किसानों को 2000 रुपये सीधे बैंक ट्रांसफर किये जाते हैं. लेकिन कई किसान तकनीकी खराबी या फिर कागजों की कमी के कारण समय पर अपनी किस्त नहीं ले पाते. जानकारी के लिये बता दें कि 31 मई को ही इस योजना के तहत करीब 10 करोड़ से ज्यादा किसान को 21,000 करोड़ रुपये सीधा बैंक ट्रांसफर किये गये हैं. इसी के साथ हर किसान के खाते में 2000 रुपये की धनराशि पहुंचाई जाती है. इस राशि से किसान खाद, बीज, उर्वरक जैसे छोटे-मोटे खर्चे निपटा लेते हैं. जिन किसानों के खातों में ये धनराशि नहीं पहुंच पाई वो इस तरह से अपना स्टेटस चैक कर सकते हैं.

यहां करें संपर्क
जिन किसान भाईयों के खाते में पीएम किसान स्कीम वाले 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं, वे अपने नजदीकी ई-मित्र सेंटर पर जाकर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा अपने नजदीकी कृषि अधिकारी से संपर्क कर सम्मान निधि की राशि का जायजा ले सकते हैं. 

हेल्पलाइन
सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि सभी किसानों को घर बैठे ही किसानसम्मान निधि की किश्त मिल जाये. इसलिये इंटरनेट के जरिये किसानों की पहुंच को आसान बनाया जा रहा है. किसान भाई चाहें तो पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. किसान ई-मेल पर भी अपनी शिकायत लिखवा सकते हैं. इसके लिये किसान pmkisan-ict@gmail.com पर मेल के जरिये जुड़ सकते हैं.

पीएम किसान का स्टेटस चैक करें
किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक बेवसाइट  pmkisan.gov.in और यहां दाईं तरफ लिखे farmer corner पर क्लिक करें. नया बेवपेज खुलने के बाद वहां बेनिफिशियरी स्‍टेटस के ऑप्शन आ जायेगा. उस पर जाने के बाद आधार नंबर, अकाउंट नंबर और फोन नंबर दर्ज करवायें. इसके बाद नया बेवपेज खुलते ही आपके द्वारा लिये गये लाभ की सारी जानकारी खुल जायेगी.

दस्तावेज ठीक करवायें
अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किश्त सही समय पर नहीं पहुंच पाती, तो अपने सभी आधिकारिक दस्तावेजों को ठीक प्रकार चेक करें.  अगर दस्तावेजों में या बैंक खाते से संबंधी कोई समस्या सामने आ रही है, तो कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय या लेखपाल से संपर्क करें. वहां आपका समस्या का समाधान हो जायेगा.

ये भी पढ़ें:-

Rainwater Harvesting-Monsoon 2022: खेती में बंपर पैदावार के लिये करें 'वर्षा जल संचयन', मिलेगी सरकारी मदद

Kisan Credit Card Yojna: 4% ब्याज पर मिलेगा 3 लाख का लोन, ऐसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी, जानें गणित
दो एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी, जानें गणित
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget