एक्सप्लोरर

Potato Harvesting: क्या आप जानते हैं आलू को बोने से लेकर आपके घर तक आने में कितना टाइम लगता है?

Potato Cultivation: आलू को सब्जियों का राजा कहते हैं, जिसे सर्द तापमान यानी रबी सीजन में उगाया जाता है. यहां जानेंगे कि आलू की बुवाई के बाद उपज कब तक पककर हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है.

Potato Harvesting Time: आलू एक सदाबहार सब्जी है, जो हमारी डाइट में हमेशा शामिल रहती है, लेकिन इसकी खेती सर्दियों में ही की जाती है. भारत में रबी सीजन के दौरान आलू की खेती की जाती है. कई किसान आलू की खेती से अतिरिक्त आमदनी कमाने के लिए गेहूं की खेती भी करते हैं. आलू की बुवाई दो बार की जाती है. एक अगेती खेती और एक पछेती खेती. अगेती खेती में आलू की बुवाई 15 अक्टूबर तक कर दी जाती है. किसानों से लेकर कई लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर आलू कितने समय में पककर एक दम तैयार हो जाता है?

आपको बता दें कि आलू की कई वैरायटी होती है, जिनकी अलग-अलग क्वालिटी, अलग उत्पादन और पकने का समय भी अलग होता है.  इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि आलू की बुवाई से लेकर इसे पूरी तरह से तैयार होने में कितना समय लगता है और कौन-सी वैरायटी कब पककर हार्वेस्टिंग के लिए तैयार होती है.

आलू के पकने का समय
एक्सपर्ट्स की मानें तो आलू को पकने में 60 से 90 दिन का आइडियल टाइम लगता है, लेकिन आलू की कुछ वैरायटी ऐसी भी हैं, जो 130 दिनों में हार्वेस्टिंग के लिए रेडी हो जाती है. इनमें ये ज्यादातर उन्नतशील किस्में हैं, जिन्हें केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला ने विकसित किया है. इन सभी वैरायटी के नाम, पकने या हार्वेस्टिंग का समय और उत्पादन बताया गया है.

आलू की खेती

(किस्म, समय, उत्पादन)

आलू की वैरायटी

(ICAR-CPRI)

पकने का समय

(बुवाई के बाद)

उत्पादन

(प्रति हेक्टेयर)

कुफरी अलंकार

70 दिन

200-250 क्विंटल

कुफरी चंद्र मुखी

80-90 दिन

200-250 क्विंटल

कुफरी नवताल

75-85 दिन

200-250 क्विंटल

कुफरी बहार

90-100 दिन

200 क्विंटल/औसत

कुफरी शील मान

100-130 दिन

250 क्विंटल/औसत

कुफरी जवाहर

90 दिन

100-150 क्विंटल

कुफरी अशोक

75-85 दिन

250- 300 क्विंटल

कुफरी सूर्या

75-90 दिन

300 क्विंटल/औसत

कुफरी ज्योति

80- 150 दिन

150-250 क्विंटल

कुफरी सिंदूरी

120-125 दिन

300- 400 क्विंटल

कुफरी बादशाह

100-130 दिन

250-275 क्विंटल

कुफरी देवा

120-125 दिन

300- 400 क्विंटल

कुफरी लालिमा

90-100 दिन

200 क्विंटल/औसत

कुफरी लवकर

100-120 दिन

300-400 क्विंटल

कुफरी स्वर्ण

110 दिन

300 क्विंटल

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:- पाला पड़ने से बर्बाद नहीं होगी आलू की फसल, अगर ज्यादा उत्पादन चाहिए तो ये वाली किस्म देगी अच्छा मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget