एक्सप्लोरर

Pomegranate Farming: मंडी में 1000 रुपये किलो बिक रहा ये अनार, एक पौधे से 25,000 रुपये की कमाई, इन इलाकों में कर सकते हैं खेती

Phule Bhagwa Pemgranate: अनार की फुले भगवा वैरायटी का एक ही फल ऑनलाइन मार्केट में 200 रुपये बिक रहा है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सही तरह से खेती करने पर इसका एक ही पौधा 25000 तक का मुनाफा दे सकता है.

Pomegranate Cultivation: अभी तक अनार को एक खून बढ़ाने वाला फल ही मानते थे, लेकिन अब ये किसानों का आमदनी को दोगुना करने के लिए भी तैयार है. एक्सपर्ट्स ने अनार की ऐसा किस्म खोज ली है, जिसके एक ही पौधे से 25,000 रुपये तक की आमदनी ले सकते हैं. इस वैरायटी का एक किलो फल ऑनलाइन बाजार में 1,000 रुपये का बिक रहा है.  हम बात कर रहे हैं फुले भगवा वैरायटी के अनार की, जो पकने के बाद भगवा रंग का हो जाता है. देश के कई इलाकों में इसकी व्यावसायिक खेती चल रही है. कई किसान को सीधा अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट्स से फुले भगवा अनार को बेच रहे हैं. इस आर्टिकल  में बताएंगे इस अनार की खूबियां और खेती करने के तरीकों के बारे में.

फुले भगवा अनार
अलग-अलग जगहों पर फुले भगवा अनार के अलग-अलग नाम है. इनमें से शेंदरी, अष्टगंधा, मस्तानी, जय महाराष्ट्र और रेड डायना ज्यादा फेमस हैं. 250 ग्राम वजनी फुले भगवा अनार की कीमत 800 से 100 रुपये किलो आंकी जाती है. ज्यादातर किसानों को इसकी व्यावसायिक खेती करने की सलाह दी जाती है. बड़ा आकार, भगवा और चमकदार फुले भगवा किस्म 180 से 190 दिन में पककर तैयार हो जाती है. इसके एक ही पेड़ से 30 से 32 फलों का प्रोडक्शन ले सकते हैं. इस तरह हर सीजन में एक ही पेड़ से 25,000 रुपये तक कमा सकते हैं. अकसर व्यापारी दागदार अनार खरीदने से झिझकते हैं, लेकिन इस किस्म की सबसे खास बात यही है कि तुड़ाई के 15 से 25 दिनों तक फलों पर कोई धब्बा नहीं पड़ता.  

कहां करें खेती
अनाज की फुले भगवा वैरायटी कोई न्यू लॉन्च नहीं है. इस साल 2003-04 में रिलीज किया गया था. आज करीब 20 साल बाद कर्नाटक से लेकर गुजरात, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है. अकेले महाराष्ट्र में फुले भगवा किस्म ने 86.1% रकबा कवर किया हुआ है. यहां सोलापुर, नासिक, सांगली, सतारा, अहमदनगर, पुणे और धुले में बड़े पैमाने पर किसान फुले भगवा की खेती कर रहे हैं. दरअसल, महाराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों में इस किस्म के लिए सही मिट्टी और जलवायु मौजूद है. खुद महाराष्ट्र के राहुरी स्थित महात्मा फुले एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी इस वैरायटी को प्रमोट कर रही है. 

उत्पादन के साथ बढ़ गया भगवा अनार का निर्यात
साल 2003-04 के बाद से ही फुले भगवा किस्म से सभी इलाकों में काफी अच्छा उत्पादन दिया है.आकंड़ों की मानें तो इसका रकबा 123%, उत्पादन 280% और क्वालिटी 70% और निर्यात में 380% ग्रोथ देखी गई है.

  • अनार की सबसे अच्छी किस्म गणेश वेरायटी की तुलना में फुले भगवा अनार से 2-3 गुना ज्यादा उत्पादन ले सकते हैं.
  • इस वैरायटी के अनार की यूके, हॉलेंड जैसे यूरोपीय देशों के साथ-साथ खाड़ी देशों में भी काफी डिमांड रहती है. 
  • फुले भगवा अनार को प्रोसेसिंग और ट्रांसपोर्टेशन के लिहाज से भी काफी अच्छा मानते हैं, क्योंकि इसका सख्त परत के चलते फल की क्वालिटी सही रहती है. 
  • यह कीट प्रतिरोधी प्रजाति है, जिसकी खेती करने पर कीटनाशकों की लागत भी बचाई जा सकती है.  
  • फुले भगवा अनार के पेड़ों से फलों के टूटकर गिरने का खतरा कम ही होता है और अगर सही देखभाल की जाए तो हर सीजन में एक ही पेड़ से 40 किलोग्राम तक फल उत्पादन ले सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :- मिलेट्स उत्पादन में भारत का बज रहा डंका, 41 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बना नंबर वन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कृषि यंत्र किराए पर देने का बिजनेस कैसे शुरू करें, क्या इसमें भी लगता है लाइसेंस?
कृषि यंत्र किराए पर देने का बिजनेस कैसे शुरू करें, क्या इसमें भी लगता है लाइसेंस?
क्या है बीज ग्राम योजना, इसमें किसानों को क्या-क्या मिलता है?
क्या है बीज ग्राम योजना, इसमें किसानों को क्या-क्या मिलता है?
घर के किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे-हरे परवल, होगा बंपर फायदा
घर के किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे-हरे परवल, होगा बंपर फायदा
Jan Aushadhi Kendra: गांव में कैसे खोल सकते हैं पशु जन औषधि केंद्र, क्या है प्रोसेस?
गांव में कैसे खोल सकते हैं पशु जन औषधि केंद्र, क्या है प्रोसेस?

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का खतरा'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का खतरा'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget