एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: किन किसानों के खाते में आएगी 14वीं किस्त?...इस नई लिस्ट में अपना नाम चेक करना बिल्कुल ना भूलें!

PM Kisan: अगले 2-3 महीने में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जारी होने वाली हैं. लेकिन कई किसानों ने अभी तक वेरिफिकेशन का काम पूरा नहीं किया है. इस बीच किसान अपना लाभार्थी स्टेटस भी चेक करते रहें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई है. इसके तहत आज देश के करोड़ों किसानों को घर बैठे 6,000 रुपये की सहायता राशि मिल रही है. इस रकम से किसान परिवारों के व्यक्तिगत खर्चे या खेती-किसानी से जुड़ी छोटी-मोटी चीजों में मदद मिल जाती है. पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसानों के खाते में 13 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. अगले 2 से 3 महीने के अंदर किसानों को 14वीं किस्त के 2,000 रुपये भी मिल जाएंगे. लेकिन इससे पहले किसान भाईयों को अपनी पात्रता सिद्ध करने के लिए वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है. 

कैसे करवाएं वेरिफिकेशन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को अब अगली किस्त पाने के लिए अपनी पात्रता सिद्ध करनी होगी. इसके लिए सरकार ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है. ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र या ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं.

सम्मान निधि के लाभार्थी बने रहने के लिए किसानों को अपनी जमीन का सत्यापन भी करवाना होगा. इस प्रक्रिया को लैंड सीडिंग नाम दिया गया है. साथ में किसानों को आधार सीडिंग करवाना भी अनिवार्य है.

ये दस्तावेज हैं अनिवार्य

कई किसान शुरुआत से ही सम्मान निधि की किस्तों का लाभ ले रहे हैं. तब कई किसान आधार कार्ड और बैंक अकाउंट डीटेल्स के आधार पर पीएम किसान योजना में शामिल हुए थे, लेकिन अब किसानों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जमीन के कागजात, नागरिकता प्रमाण पत्र और नए किसानों को अपने राशन कार्ड की डिटेल शेयर करना अनिवार्य हो गया है.

स्टेटस चेक करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का सत्यापन चल रहा है. इस प्रक्रिया में जो भी किसान अपात्र मिल रहे हैं, उनका नाम हटाया जा रहा है. यह दस्तावेज और योजना के नियमों के आधार पर निर्धारित किया जाता है. यही वजह है कि किसानों को समय-समय पर लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करते रहना होगा.

इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. होम पेज पर Farmers Corner के सेक्शन में जाएं और beneficiary Status के लिकल्प पर क्लिक करें. यहां किसान को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा. इस तरह किसान समय-समय पर लाभार्थी स्टेटस जांचते रहें.

यहां संपर्क करें

पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को कई तरह की शंकाएं होती हैं. कई बार समय पर पैसा नहीं आता तो ई-केवाईसी वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रियाओं को निपटाने में समस्याएं आती हैं. यदि आप भी ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे हैं तो तुरंत पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 पर कॉल कर सकते हैं.

पीएम योजना के लाभार्थियों के लिए टोलफ्री नंबर-011- 23381092 भी जारी किया है. किसान चाहें तो अपनी समस्या पीएम किसान योजना की मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in पर मेल भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- मोटे अनाज की खेती से किसान होंगे मालामाल... 80% पैसा लगाएगी सरकार और ट्रेनिंग में करेगी सपोर्ट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget