एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana Alert: अगर फोन पर मिला है ये मैसेज तो खाते में नहीं आएगी 13वीं किस्त! हमेशा के लिए कट गया नाम?

PM Kisan Beneficiary Status: पीएम किसान की 13वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जा चुकी है. किसानों को फोन पर एसएमएस के जरिए अपडेट मिल रही है. इस बीच एक मैसेज नाम कटने का भी हो सकता है.

PM Kisan Money Transfer: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है. इससे छोटे किसानों को समाज में एक नाम, एक पहचान मिली है. इस स्कीम के तहत हर साल 6,000 रुपये की धनराशि लाभार्थी किसानों को दी जाती है. ये पैसा दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सिर्फ योग्य किसानों के खाते में डाला जाता है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी कर दी है. इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना से देशभर के 8 करोड़ से भी अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं. इनके खाते में 16,000 रुपये की रकम डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है.

धीरे-धीरे किसानों को फोन पर एसएमएस के जरिए किस्तें आने की जानकारी मिल रही है. अच्छा रहेगा किसान अपनी किस्त के अपडेट के साथ अपना स्टेटस भी चेक करते रहें, क्योंकि अगर आपके मोबाइल पर कुछ संदिग्ध मैसेज आ रहा है तो समझ जाएं कि अब से आप पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे.

कैसे चेक करें अपडेट स्टेटस
यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं. ई-केवाईसी से लेकर आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन करवाया है तब भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि हो सकता है कि आप पीएम किसान योजना के निर्धारित नियमों के मुताबिक अब लाभार्थी ना रहे हों. 

  • इसकी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
  • यहां दाईं ओर Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब किसान अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करवाएं.
  • यहां Captcha Code दर्ज भी दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें.

इस मैसेज पर नहीं मिलेगी किस्त
पीएम किसान योजना में अपना बेनेफिशियरी स्टेटस चेक करने के बाद यदि किसान को 'No' लिखा दिखाई पड़े तो समझ जाएं कि इस बार योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे. यहां 13वीं किस्त के स्टेटस पर लैंड-आधार सीडिंग और ई-केवाईसी के आगे 'No' लिखा मिले तो समझ जाएं कि आपका वेरिफिकेशन नहीं हुआ है. इसी वजह से 12वीं किस्त अटकी थी और अब 13वीं किस्त भी नहीं मिल पाएगी. 

यह है समाधान
यदि आपके भी बेनेफिशियरी स्टेटस पर NO लिखा आ रहा है तो जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी वेरिफिकेशन करवाएं. साथ में लैंड और आधार सीडिंग का काम भी पूरा करें. इस काम में कोई भी समस्या आ रही है तो अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय को सूचित करें. अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर-1555261 और 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल कर सकते है.

यह भी पढ़ें:- इन किसानों को 2,000 नहीं... पूरे 4 हजार रुपये मिलेंगे, वजह ही कुछ ऐसी है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा
पराली से बना सकते हैं प्रोडक्ट्स, हो जाएंगे मालामाल
पराली से बना सकते हैं प्रोडक्ट्स, हो जाएंगे मालामाल

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget