एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi:  इतने बजे अकाउंट में आ जाएगा पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा, पीएम मोदी दबाएंगे बटन

PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को देश के 8.5 करोड़ किसानों के खाते में सीधे पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के पैसे भेज देंगे.

PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment: देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब बस खत्म होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त अपने हाथों से जारी करेंगे. दरअसल, 27 जुलाई को पीएम मोदी राजस्थान में रहने वाले हैं और वहीं के सीकर से वो देश के 8.5 करोड़ किसानों के खाते में एक साथ सीधे 17000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि किसानों के खाते में 11 से 12 बजे के बीच 14वीं किस्त का पैसा पहुंच जाएगा.

इसके बाद फिर वो 28 जुलाई को गुजरात के दौरे पर निकल जाएंगे. आपको बता दें देश के करोड़ों किसान काफी समय से इस किस्त का इंतजार कर रहे थे. इसके पहले इस योजना के तहत किसानों के लिए 13 किस्तें जारी हो चुकी हैं. दरअसल, केंद्र सरकार हर साल किसानों को अर्थिक मदद देने के लिए उनके खाते में 6 हजार रुपये तीन किस्तों में देती है. हर किस्त में किसानों के खाते में 2 हजार रुपये दिए जाते हैं. ये पैसा हर चार महीने के अंतराल पर दिया जाता है.

जिनको 13वीं किस्त नहीं मिली उनका क्या होगा?

देश में ऐसे कई किसान हैं जिन्हें अभी इस योजना के तहत 13वीं किस्त भी नहीं मिली है. ऐसे में सवाल है कि क्या उन किसानो के खाते में इस बार पैसा आएगा या नहीं. दरअसल, देश में ऐसे कई किसान हैं जिनके खाते में इस योजना के तहत दिए जाने वाला पैसा नहीं पहुंच पा रहा है. इसके पीछे कुछ तकनीकी कारण हैं तो कई बार किसानों के डॉक्यूमेंट में जानकारी गलत है. जब तक किसान इसे सही नहीं करा लेते हैं, तब तक उनके खाते में इस योजना के तहत पैसा नहीं पहुंचेगा. खासतौर से वो किसान जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनके खाते में तो पैसा बिल्कुल नहीं पहुंचेगा.

कैसे चेक करेंगे लिस्ट में अपना नाम?

अगर आपने अपनी तकनीकी खामियों को ठीक करा लिया है और आपको अभी भी नहीं पता है कि कल जब पीएम मोदी पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा करोड़ों किसानों के खाते में डालेंगे उसमें आपका भी नाम होगा या नहीं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप लाभार्थियों की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं, जिससे आप आश्वस्त हो जाएंगे कि आपको इस योजना का इस बार लाभ मिलेगा या नहीं. इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, इसके बाद वहां आपको बेनिफिशियर लिस्ट दिखेगा. इस पर क्लिक करने के बाद आप अपनी कुछ जानकारी इसमें भर के अपना नाम चेक कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Late Blight Lisease In Potato: आलू किसानों के लिए अलर्ट! मानसून सीजन में लेट ब्लाइट रोग का खतरा बढ़ा, ऐसे करें बचाव
आलू किसानों के लिए अलर्ट! मानसून सीजन में लेट ब्लाइट रोग का खतरा बढ़ा, ऐसे करें बचाव
बरसात में सब्जियों की करें खास देखभाल, रहता है इस रोग का खतरा
बरसात में सब्जियों की करें खास देखभाल, रहता है इस रोग का खतरा

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget