एक्सप्लोरर

क्या 7 दिन बाद आ जाएंगे पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे, यहां जानिए योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट

केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त किसानों को देने के लिए गंभीर है. इस वजह से केंद्र सरकार ने किसानों से अपील की है कि वो अपना ई-केवाईसी जरूर करा लें.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के लिए देश भर के किसान इंतजार कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस बार खुद पीएम मोदी योजना की 14वीं किस्त की घोषणा करेंगे. दऱअसल सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पीएम किसान योजना की किस्त 7 दिन के बाद किसानों के खाते में आ सकती है. दरअसल, सरकार द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इस योजना के तहत अगली किस्त को 28 जुलाई, 2023 को राजस्थान के नागौर जिले से किसानों के खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर करेंगे. इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख किसान रहेंगे. ऐसे में सभी के खाते में 2,000 रुपये की अगली किस्त आएगी.  हालांकि, 14वीं किस्त लेने से पहले किसानों को कुछ बातों का ख्याल रखना होगा, ऐसा इसलिए क्योंकि अगर इन बातों का ख्याल नहीं रखा गया तो किसानों को उनकी 14वीं किस्त जारी होने के बाद भी नहीं मिल पाएगी.

किन बातों का रखना होगा ख्याल?

केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त किसानों को देने के लिए गंभीर है. इस वजह से केंद्र सरकार ने किसानों से अपील की है कि वो अपना ई-केवाईसी जरूर करा लें. ई-केवाईसी कराते समय बैंक अकाउंट डिटेल, आधार कार्ड डिटेल, भू लेख वेरिफिकेशन होना जरूरी है. जो किसान ऐसा नहीं कर पाते हैं. उन्हें किस्त नहीं मिल सकेगी. 

कैसे करेंगे इसके लिए आवेदन?

जो लोग भी पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा. यहां किसानों को रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आधार नंबर भरने का ऑप्शन आएगा. आधार नंबर भरने के बाद कैप्चा भरें और अन्य डिटेल करने के बाद यस पर क्लिक कर दें. यदि किसान पीएम किसान की सूची में अपनी स्टेटस चेक करना चाहते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा. होम पेज पर Farmers Corner दिखाई देगा. इसपर क्लिक कर दें. इसके बाद लाभार्थी अपने स्टेटस पर क्लिक कर डिटेल जान लें. 

13वीं किस्त में कितने पैसे जारी हुए थे?

27 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना कि 13वीं किस्त जारी की थी. इस दिन पीएम मोदी के एक बटन दबाते ही लाखों किसानों के खाते में 16800 करोड़ रुपये पहुंच गए थे. जबकि, 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं किस्त भेजी थी, तब किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये भेजे गए थे.

ये भी पढ़े: सिर्फ टमाटर ही नहीं, ये हैं वो सब्जियां जो इस बार आपकी जेब पर भारी पड़ेंगी, सब बसरात के कारण होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है एग्री वेलफेयर पोर्टल, किसानों को इससे कैसे मिलेगा का लाभ?
क्या है एग्री वेलफेयर पोर्टल, किसानों को इससे कैसे मिलेगा का लाभ?
कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget