एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए बहुत जरूरी है ये तारीख, अगर चूक गए तो खाते में नहीं आएंगे पैसे

E- KYC: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है. केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी कराने की डेडलाइन 31 दिसंबर 2022 तय कर दी है.

PM Kisan Nidhi 13th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी है. किसान 13वीं किस्त के इंतजार में हैं. इस बार जनवरी में किसानों को तीसरी किस्त मिलने की उम्मीद है. ई-केवाईसी न कराने के कारण देशभर में काफी संख्या में किसान किस्त पाने से वंचित रह गए हैं. अब किसानों के लिए ई केवाईसी कराने के लिए डेडलाइन तय कर दी है. अगर इस तारीख तक ई-केवाईसी नहीं कराया तो किसानों को किस्त से हाथ धोना पड़ सकता है. सभी स्टेट में किसानों को अवेयर किया जा रहा है. 

31 दिसंबर तक करा लें ई-केवाईसी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने नई गाइडलाईन तय की हैं कि 31 दिसंबर तक किसानों को e-KYC कराना होगा. अधिकारियों का कहना है कि पीएम किसान योजना के सभी पात्रों के लिए 31 दिसंबर 2022 तक ई-केवाईसी वेरिफिकेशन कराना होगा. जो किसान इस तारीख तक ई-केवाईसी करा लेंगे. उनके खाते में तय समय पर किस्त पहुंच जाएगी. e-KYC न करा पाने वाले किसानों को किस्त पाने में परेशानी उठानी पड़ सकती है. 

यहां कराएं ई-केवाईसी
किसानों को ई-केवाईसी कराने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. किसान ई-मित्र केंद्र पर जाकर आधार कार्ड देना होगा. वहांबायोमीेट्रिक प्रणाली से ई-केवाईसी वेरिफिकेशन पूरा कराना होगा. ई-मित्र केंद्र पर ई-केवाईसी के लिए शुल्क 15 रुपये प्रति लाभार्थी तय किया गया है. ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को योजना का पूरा लाभ मिल जाएगा. यदि किसी किसान को ई-केवाईसी प्रोसेस समझ नहीं आ रहा है तो वह जिले के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारियों से ई-केवाईसी की जानकारी ले सकता है.

लिस्ट से बाहर 4 करोड़ किसान 
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 अक्टूबर को 12 वीं किस्त जारी कर दी थी. प्रधानमंत्री की एक क्लिक पर देश के 8 करोड़ किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये पहुंच गए. हालांकि केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्यों में अपात्रों का सफाई अभियान जारी है. देश में 4 करोड़ किसानों को इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. हालांकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो किसान ई-केवाईसी पूरा करा लेंगे. उनके खाते में 13 वीं किस्त भेज दी जाएगी. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Crop Cultivation: महाराष्ट्र के इन इलाकों में इतने हजार हेक्टेयर हो गई रबी फसलों की बुवाई, सरकार को इस सीजन बंपर उत्पादन की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget