एक्सप्लोरर

Agri Tech: 'सॉइल लैस' फार्मिंग से कमाई हो जाएगी डबल, इस इंस्टीट्यूट में बनने जा रहा है 'देसी हाइड्रोपॉनिक मॉडल'

Hydroponic Farming:अब देश में जल्द हाइड्रोपॉनिक तकनीक से खेती करना और भी आसान हो जाएगा. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय को भारत में स्वदेशी हाइब्रिज हाइड्रोपॉनिक तकनीक विकसित करने का पेटेंट मिल गया है.

Indigenous Hydroponics: आज आधुनिकता के दौर में हर काम तकनीक और मशीनों पर निर्भर होता जा रहा है. इससे खर्च कम होता ही है, समय और श्रम की भी बचत होती है. वैसे तो खेती में कई तकनीकें उत्पादन बढ़ाने में मददगार साबित हो रही हैं, लेकिन देश में बिना मिट्टी की खेती यानी सॉइल लैस फार्मिंग ने नई क्रांति ला दी है.

हम बात कर रहे हैं हाइड्रोपॉनिक खेती के बारे में, जिसने खाद-मिट्टी के बिना ही बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ाने में अहम रोल अदा किया है. बता दें कि हाइड्रोपॉनिक खेती में सिर्फ पानी और पोषक तत्वों से ही फल-सब्जी उगाई जाती है. अब देश में जल्द हाइड्रोपॉनिक तकनीक से खेती करना और भी आसान हो जाएगा. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय को भारत में स्वदेशी हाइब्रिड हाइड्रोपॉनिक तकनीक विकसित करने का पेटेंट मिल गया है.

पीएयू को मिला पेटेंट

देश में धीरे-धीरे हाइड्रोपॉनिक खेती का चलन बढ़ता जा रहा है. इस पर कई इंस्टीट्यूट रिसर्च भी कर रहे हैं, लेकिन अब पंजाब कृषि विश्वविद्यालय को हाइड्रोपॉनिक का देसी अवतार विकसित करने का पेटेंट मिल गया है. इस मामले में भारत सरकार के पेटेंट ऑफिस ने बताया कि पीएयू को देश में हाइड्रोपॉनिक्स के लिए पानी और पोषक तत्वों की रि-सर्कुलेशन प्रणाली को विकसित करने कै पेटेंट प्रदान किया गया है.

बढ़ाएगी छत पर बागवानी की क्षमता

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में यह रिसर्च काफी समय से चल रही थी, जिसका संचालन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के हेड और प्रोफेसर डॉ.वी.पी. सेठी कर रहे थे. इस रिसर्च में एक पॉट आधारित हाइब्रिड हाइड्रोपॉनिक तकनीक को पौधों के बेहतर विकास, अधिक पानी और पोषक तत्वों की बचत और पौधों के विकास के लिए डिजाइन किया गया था. इसे विकसित करने के बाद ट्रायल्स सफल रहे. रिसर्च के मुताबिक, इस ऑटोमैटिक मॉडल से ग्रीनहाउस के अंदर बचत के साथ-साथ अच्छी उपज लेने में भी मदद मिलेगी. ये तकनीक शहरों में छत पर बागवानी (Rooftop Gardening) में क्रांति ला देगी.

इस तरह करेगी काम

जाहिर है कि हाइड्रोपॉनिक ढांचे में सिर्फ पानी और पोषक तत्वों के प्रवाह से ही बागवानी फसलों का अच्छा उत्पादन मिल जाता है. इन दिनों शहरों में टेरेस गार्डनिंग का चलन बढ़ता जा रहा है. लोग घर की छत पर बाग-बगीचा बनाकर ही अब गार्डनिंग करने लगे हैं. ऐसे में स्वदेशी हाइड्रोपॉनिक मॉडल से बिना धूल-मिट्टी के गार्डनिंग करने में मदद मिलेगी. इससे खर्च तो कम होगा ही, किचन की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ लोग अच्छा पैसा भी कमा पाएंगे.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इस फसल की आधुनिक खेती के लिए 35% सब्सिडी, करीब 26,000 रुपये दे रही सरकार, यहां कर सकते हैं आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के हर जिले में खुलेगा पंचगव्य स्टोर, किसानों को कैसे होगा फायदा?
यूपी के हर जिले में खुलेगा पंचगव्य स्टोर, किसानों को कैसे होगा फायदा?
क्या बारिश से भीग गया धान, जानें मंडी में अब कैसे मिलेगा सही दाम?
क्या बारिश से भीग गया धान, जानें मंडी में अब कैसे मिलेगा सही दाम?
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
कैसी है खेत की मिट्टी की सेहत? ऐसे करें जांच
कैसी है खेत की मिट्टी की सेहत? ऐसे करें जांच

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget