एक्सप्लोरर

NANO DAP: केंद्र सरकार ने तैयार की 6 करोड़ से अधिक नैनो यूरिया की बोतल, जल्द किसानों के लिए होंगी उपलब्ध

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए 6 करोड़ से अधिक की नैनो यूरिया की बोतल तैयार की हैं. ये यूरिया, डीएपी के सापेक्ष कम दरों पर मिलेंगी. जल्द ही बाजार में किसानों के लिए भी उपलब्ध होंगी

NANO DAP Benefits: देश के किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के हित में लगातार कदम उठा रही हैं. केंद्र सरकार की कोशिश है कि किसानों को सस्ती दरों पर खाद, बीज और तकनीकी उपकरण मिल जाए. इससे खेती में आने वाली उनकी लागत कम हो और कृषि कर अच्छी आय अर्जित कर सकें. नैनो फर्टिलाइजर को प्रयोग में लाने और बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार पिछले कई साल से कार्यरत है. केंद्र सरकार का तर्क है कि नैनो उर्वरक प्रयोग कर खेती में खाद पर आने वाली लागत बेहद कम होगी. इससे किसान सस्ती दरों पर अच्छी उपज पा सकेंगे. नैनो फर्टिलाइजर को बाजार में लाने के लिए केंद्र सरकार काफी समय से कवायद कर रही है. अब जो खबरें केंद्र सरकार की ओर से सामने आ रही हैं. उससे जल्द ही किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है. 

केंद्र सरकार जल्द बाजार में उतारेगी नैनो फर्टिलाइजर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने साफ कर दिया कि अभी तक किसान पारंपरिक उर्वरकों पर निर्भर है. इस पर निर्भरता खत्म करने के लिए केंद्र सरकार नैनो फर्टिलाइजर प्रयोग में लाने जा रही है. नैनो यूरिया की सफलता के बाद अब केंद्र सरकार जल्द ही नैनो डीएपी फर्टिलाइजर बाजार में लाने वाली है. इससे मिटटी की सेहत में सुधार होगा और किसान को बढ़ी हुई उपज मिल सकेगी. देश में 6 करोड़ ससे अधिक नैनो यूरिया की बोतल का उत्पादन किया जा चुका है. 

आधी हो जाएगी नैनो डीएपी की कीमत

केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक डीएपी खाद की बोरी 1350 रुपये में मिलती हैं. उतनी ही क्षमता का जो नैनो डीएपी तैयार किया है. बाजार में उसकी कीमत 600 से 700 रुपये प्रति बोतल होगी. एक बोतल में 500 मिली नैनो डीएपी होगी. इससे किसानों को आर्थिक रूप से बहुत अधिक सहायता हो सकेगी. 

नैनो डीएपी उर्वरक के ​कमर्शियल यूज को मिली मंजूरी

केंद्र सरकार हर सूरत में किसानों के पास तक नैनो डीएपी उर्वरक पहुंचाना चाहती है. केंद्र सरकार ने साफ किया कि नैनो डीएपी फर्टिलाइजर के कर्मिशयल यूज को मंजूरी दे दी गई है. जल्द ही बाजार में यह किसानों के लिए उपलब्ध होगा. 50 रुपये वाली डीएपी की बोरी की कीमत 4000 रुपये तक होती है. किसानों को सब्सिडी पर यह 1350 रुपये तक में मिल जाती है. 50 किलोग्राम वाली डीएपी के बराबर नैनो डीएपी की 500 मिली बोतल में क्षमता होगी. इससे किसान नैनो डीएपी प्रयोग कर काम चला सकेंगे. केंद्र सरकार ने कहा कि देश में यूरिया की कुल खपत 350 लाख टन है. हर साल 70 से 80 लाख टन यूरिया विदेशों से मंगाया जाता था. इससे यूरिया किसानों को महंगा पड़ता था. खाद कारोबार से जुड़ा एक बड़ा वर्ग नहीं चाहता था कि नैनो यूरिया का उत्पादन हो. लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों के हित में ये बड़ा कदम उठाया है. 

यह भी पढ़ें- पशुपालक होंगे मालामाल, देसी पशुओं को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ये योजना तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में बढ़ेगी गर्मी? अल नीनो बिगाड़ सकता है गेहूं का खेल!
सर्दियों में बढ़ेगी गर्मी? अल नीनो बिगाड़ सकता है गेहूं का खेल!
किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
दो बीघा में बो दें हरा धनिया, फिर देखें कमाल, छप्परफाड़ होगी कमाई
दो बीघा में बो दें हरा धनिया, फिर देखें कमाल, छप्परफाड़ होगी कमाई
फसल में रोग लगने से पहले दिखते हैं ये संकेत, किसान न करें नजरअंदाज
फसल में रोग लगने से पहले दिखते हैं ये संकेत, किसान न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget