एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: पराली जले ही ना तो.....इस सरकार ने निकाला धांसू आइडिया, किसानों को दी 50% सब्सिडी

Stubble Management: पराली जलाने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने पराली से भूसा बनाने वाली मशीन पर 50% सब्सिडी का ऑफर दिया है. छोटे-सीमांत, एससी-एसटी किसानों को इस योजना का लाभ प्राथमिकता से मिलेगा.

Subsidy on Fodder Machine: ज्यादातर राज्य में खरीफ फसलों की कटाई हो चुकी है. दिन पर दिन पराली जलाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कई राज्य सरकारों ने किसानों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. कुछ राज्य सरकारें तमाम योजनाओं (Agriculture Scheme) का लाभ देकर किसानों को पराली का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित कर रही हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार ने भी बड़ा फैसला किया है.

राज्य सरकार अब किसानों को पराली से भूसा बनाने वाली मशीन (Fodder Machine) पर 40 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है. इससे पशु चारे की समस्या को हल करने में मदद मिलेगी ही, साथ ही पराली को जलाने से भी रोका जा सकेगा. अब किसान चाहें तो चारे को बाजार में बेचकर भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं.

चारा मशीन पर सब्सिडी
मध्य प्रदेश सराकर ने पराली जलाने की समस्या को खत्म करने का बड़ा ही अलग रास्ता निकाला है. धान की कटाई के बीच पराली से भूसा बनाने वाली मशीन पर राज्य के किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी (Subsidy on Fodder Machine) का प्रावधान है. इस मशीन पर छोटे किसान, सीमांत किसान, एससी किसान और एसटी वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा.

  • इतना ही नहीं, बड़े किसानों और गौशालाओं को भी पराली से भूसा बनाने वाली मशीन पर 40 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है.
  • अब किसान चाहें तो पराली से भूसा बनाने वाली मशीन को सब्सिडी पर लेकर इससे चारा बना सकते हैं और गौशालाओं को भी बेच सकते हैं.

पराली प्रबंधन की मशीनों पर सब्सिडी
मध्य प्रदेश सरकार का मानना है कि खेती-किसानी में मशीनों के इस्तेमाल से कई समस्याएं हल की जा सकती हैं. यही वजह है कि राज्य सरकार ने पराली को निपटाने के इस्तेमाल होने वाली स्ट्रा रीपर, बेलर, रीपर कम, बाइंडर, मल्चर, हैप्पी सीडर जैसे मशीनों पर भी सब्सिडी देने का ऐलान किया है.

किसान चाहें तो इन मशीनों को सस्ती दरों पर खरीदकर दूसरे किसानों को भी किराए पर उपलब्ध करवा सकते हैं. इन सभी मशीनों से पराली का प्रबंधन (Stubble Management) कई गुना आसान हो जाता है. इससे प्रदूषण का स्तर कम होगा ही, साथ ही पशुओं के लिए चारे का इंतजाम हो जाएगा. 

पराली जलाने और चारा संकट की समस्या होगा दूर
खरीफ फसलों की कटाई के बाद दो समस्या सबसे गंभीर हो जाती हैं. एक तो पराली जलाने से बढ़ने वाला प्रदूषण और दूसरा पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करना. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी भी कई राज्य में पशु चारे के भाव आसमान छू रहे हैं. एक तरफ देश में पशुपालन और डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) को बढ़ावा देने की कवायद चल रही है. दूसरी तरफ पशुओं के लिए दो टाइम के चारे का इंतजाम करना तक मुश्किल हो गया है.

एक्सपर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ सालों में पराली से भूसा बनाने वाली मशीनों को कुछ खास इस्तेमाल नहीं हुआ है. किसान अब या तो पराली तो जला देते हैं या फिर उसकी खाद बनाकर खेतों में इस्तेमाल कर लेते हैं. इसी का नतीजा है कि दुधारू पशुओं में कुपोषण की समस्या बढ़ती जा रही है, इससे रोग प्रतिरोधी क्षमता कमजोर हो ही रही है, पशु भी लंपी जैसी घातक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इस ड्राइव से यूपी में 60 लाख लीटर तक बढ़ जाएगा दूध उत्पादन, 75 जिलों में होगा काम, जानें सरकार का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बैन किया खेतों में इस्तेमाल होने वाला जानलेवा पैराक्वाट, जानें यह कितना खतरनाक?
सरकार ने बैन किया खेतों में इस्तेमाल होने वाला जानलेवा पैराक्वाट, जानें यह कितना खतरनाक?
धान की फसल में कितनी होगी पैदावार, तय करेगी पहली टॉप ड्रेसिंग, जानें इसका सही समय
धान की फसल में कितनी होगी पैदावार, तय करेगी पहली टॉप ड्रेसिंग, जानें इसका सही समय
Indian Cattle Breeds: खेत जोतने के लिए किस नस्ल के बैलों का किया जाता था इस्तेमाल? आज उनकी कितनी है कीमत
खेत जोतने के लिए किस नस्ल के बैलों का किया जाता था इस्तेमाल? आज उनकी कितनी है कीमत
Grow Beans At Home: क्या घर पर भी कर सकते हैं बीन्स की खेती, जान लें सबसे आसान तरीका
क्या घर पर भी कर सकते हैं बीन्स की खेती, जान लें सबसे आसान तरीका

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget