एक्सप्लोरर

MIlk Price: इस राज्य में 24 अप्रैल से महंगा हो जाएगा दूध, जानें क्या होंगे भाव

देश के अलग अलग राज्यों में दूध के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं. कुछ महीने पहले दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी, अमूल के दूध के दाम बढ़े थे. अब बिहार से खबर सामने आ रही है.   

Milk Price Hike In Bihar: दूध लोगों की डेली डाइट का हिस्सा होता है. नवजात कुछ नहीं खा पाते हैं तो उन्हें मिल्क फीडिंग ही की जाती है. कुछ लोग हर दिन दूध पीना पसंद करते हैं. लेकिन बढ़ती महंगाई ने ऐसे लोगों की पहुंच से दूध ही दूर करना शुरू कर दिया है. देश के अलग अलग राज्यों में दूध की कीमतोें में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. दूध के कारण आमजन की चाय भी महंगी होती जा रही है. अब दूध पर महंगाई की ताजा खबर बिहार से सामने आ रही है. 

बिहार में 24 अप्रैल से महंगा होगा दूध

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में कॉम्फेड सुधा नाम से दूध की सप्लाई करता है. इसका खासा बड़ा बाजार है. बिहार के लोग सुधा दूध को काफी पीना पसंद करता है. अब यही दूध महंगा हो गया है. दूध के फेडरेशन कॉम्फेड ने दूध में दामों की बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी है. यह घोषणा 24 अप्रैल से प्रभाव में आ जाएगी यानि 24 अप्रैल की सुबह से बिहार के लोगों को बढ़ी हुई कीमतों पर दूध पीना पड़ेगा. कॉम्फेड की ओर से बढ़ी हुई दरों का रेट चार्ट जारी कर दिया है. दूध के दामों में 2 से 3 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. 

जानिए कौन सा दूध, किस भाव बिकेगा?

कॉम्फेड की ओर से ही बढ़े दूध की जानकारी दी गई है. कॉम्फेड के मुताबिक सुधा फुल क्रीम दूध 59 से बढ़कर 62 रुपये हो जाएगा. टोन्ड मिल्क 49 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. सुधा कॉउ मिल्क 52 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि दूध के दाम बढ़ने से उनकी जेब पर भारी असर पड़ेगा. 


6 दिन के अंदर दोबारा बढ़ी कीमतें

कॉम्फेड दूध के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी कर रहा है. पिछले छह महीने में दूध के दामों में 2 से 3 रुपये का इजाफा हुआ है. फेडरेशन का तर्क है कि किसानों और डेयरी किसानों को अधिक पैसे दिए जाने हैं. इसी कारण दूध के दामोें में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. अधिक भुगतान की भरपाई दूध महंगा कर ही की जा सकती है. बता दें कि 8 अक्टूबर को भी दूध के दामों में बढ़ोत्तरी की गई थी. 8 अक्टूबर को दूध के दाम बढ़ाए जाने का आदेश जारी हुआ था, जबकि 10 अक्टूबर से नई दरें लागू हो गई थीं. 

चारे के भाव का भी दिख रहा असर

दूध के दामों के बढ़ने के पीछे चारे के भाव बढ़ने का भी तर्क दिया जा रहा है. बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों में चारे और दानों के भावों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. इसका असर दूध किसानों पर देखने को मिल रहा है. किसान महंगा चारा लोकर महंगे दामों पर ही दूध बेच रहे हैं. इसी कारण कंपनियां भी दूध की कीमत बढ़ा रही हैं. दिल्ली, एनसीआर में मदर डेयरी और अमूल भी दूध के दाम बढ़ा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: Mushroom Production: सितंबर में आएगी मशरूम की नई किस्म, किसानों की कमाई होगी बंपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के बाद फसलों में तेजी से फैलती है ये बीमारी, किसान ऐसे करें देखभाल
बारिश के बाद फसलों में तेजी से फैलती है ये बीमारी, किसान ऐसे करें देखभाल
Long Term Profitable Crops : इन फसलों से होगा लॉन्ग टर्म मुनाफा, एक बार लगाइए लंबे समय तक होगी कमाई
इन फसलों से होगा लॉन्ग टर्म मुनाफा, एक बार लगाइए लंबे समय तक होगी कमाई
छत पर उगा सकते हैं चिया सीड्स, बस इन चीजों की होगी जरूरत
छत पर उगा सकते हैं चिया सीड्स, बस इन चीजों की होगी जरूरत
मछली पालने वाले किसानों की मौज, इन कामों के लिए सीधे खाते में आएगी सरकारी मदद
मछली पालने वाले किसानों की मौज, इन कामों के लिए सीधे खाते में आएगी सरकारी मदद

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget