एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman NIdhi: ये डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं किए तो 13वीं किस्त भी नहीं मिलेगी

पीएम किसान निधि की 12वीं किस्त खाते में पहुंची है. किसान 13वीं किस्त के इंतजार में हैं. 13वीं किस्त पाने के लिए किसानों को आधार कार्ड, राशनकार्ड जैसे डॉक्यूमेंट ऑनलाइन अपडेट करने जरूरी हैं.

PM Kisan Nidhi Yojana: किसानों के खाते में 12वीं किस्त पहुंच गई है. अब 13वीं किस्त को लेकर वे चर्चा करने लगे हैं. वेरीफिकेशन पूरा न होने और फर्जी तरीके से पैसा खाते में लेने की वजह से करोड़ों किसान इस बार किस्त पाने से वंचित रह गए. काफी किसान ऐसे भी रहे, जिन्होंने केवल ई केवाईसी पूरी नहीं कराई और किस्त नहीं पा सके. ऐसे किसान e-KYC के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं या फिर पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट देख रहे हैं. इसी के साथ ही 13वीं किस्त से संबंधी डिटेल भी जुटा रहे हैं. 13वीं किस्त को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि क्या करें कि किसानों के खाते में सरकार के धनराशि भेजते ही 13वीं किस्त पहुंच जाए. 

राशन कार्ड की कॉपी करनी होगी अपलोड

राशन कार्ड काफी हद तक देश में आर्थिक संपन्नता तय करने का मानक है. केंद्र सरकार ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देने के लिए राशन कार्ड का अपडेशन अनिवार्य कर दिया है. किसानों को पीएम किसान की वेबसाइट पर राशन कार्ड की कॉपी को अपलोड करने से पहले उसका पीडीएफ तैयार करना होगा. बाद में उस पीडीएफ को ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा. साथ ही ई-केवाईसी भी अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसे में किसान को राशन कार्ड की कॉपी अपलोड करने के साथ ही ई केवाईसी प्रोसेस भी पूरा करना होगा. 

सिर्फ सॉफ्ट कॉपी ही जमा करनी होंगी

PM Kisan Yojana का लाभ लेने के लिए किसानों को अभी तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और घोषणापत्र की हार्ड कॉपी जमा करनी पड़ती थी. लेकिन अब सरकार ने इस प्रक्रिया को आसान बना दिया है. अब सॉफ्ट कॉपी जमा करने से ही काम चल जाएगा. 

आसानी से बनवा सकेंगे किसान क्रेडिट कार्ड

केंद्र सरकार अगले साल जनवरी में 13वीं किस्त जारी करेगी. 13वीं किस्त को लेकर डॉक्यूमेंट अपडेशन के लिए भी केंद्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कुछ नए डॉक्यूमेंट्स भी जरूरी कर दिए हैं. आधार कार्ड को अनिवार्य बना दिया गया है, यानि आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो 13वीं किस्त बिल्कुल नहीं मिलेगी. इस बार किसान क्रेडिट कार्ड भी पीएम किसान पोर्टल से जोड़ दिया गया है यानि निधि का लाभ लेने वाले किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) भी आसानी से बनवा सकेंगे. 12वीं किस्त के लिए देश के किसानों ने काफी इंतजार किया था. इसके लेट होने के पीछे वजह अपात्रों की छंटनी बताई गई थी. प्रधानमंत्री ने देश के 8 हजार किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये जारी किए थे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि और तरीकों को केवल सुझाव के रूप में लें. किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran War: '140 मिलियन बैरल ईरानी तेल...', अमेरिका ईरान को लेकर लेने जा रहा बड़ा फैसला, मजबूरी में यूटर्न लेंगे ट्रंप!
'140 मिलियन बैरल ईरानी तेल...', अमेरिका ईरान को लेकर लेने जा रहा बड़ा फैसला, मजबूरी में यूटर्न लेंगे ट्रंप!
UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: '140 मिलियन बैरल ईरानी तेल...', अमेरिका ईरान को लेकर लेने जा रहा बड़ा फैसला, मजबूरी में यूटर्न लेंगे ट्रंप!
'140 मिलियन बैरल ईरानी तेल...', अमेरिका ईरान को लेकर लेने जा रहा बड़ा फैसला, मजबूरी में यूटर्न लेंगे ट्रंप!
UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में 'धुरंधर 2' नहीं 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ में चला 'उस्ताद भगत सिंह' का जादू, बनी साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर
Middle East War: 'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
Embed widget