एक्सप्लोरर

Lumpy Alert: लगातार बढ़ रहा लंपी वायरस, दिल्ली-नोएडा में भी मिलने लगे केस

Lumpy Skin Disease: दिल्ली में भी लंपी वायरस कदम रख चुका है. बाहरी दिल्ली के घेवरा, बवाना, कुतुबगढ़, दरियापुर, कंझावला में कई केस सामने आए हैं. सबसे ज्यादा गाय दादरी एरिया में इन्फेक्टेड मिली हैं.

Lumpy virus: लंपी वायरस(lumpy virus) देश के कई राज्यों में कहर बरपा रहा है. राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों में लाखों पशुओं की जान जा चुकी है. प्रदेश सरकारें वैक्सीन (Lumpy Vaccine) लगवाने की बात कर रही हैं, लेकिन यह वैक्सीन वायरस का असर कुछ हद तक ही कम करती हैं, जबकि ये पूरी तरह से प्रभावी नहीं हैं. पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी तक लंपी वायरस का कोई एंटीडोज नहीं है. यह कब तक बन सकेगा, इस बारे में भी पिक्चर क्लियर नहीं है. विशेषज्ञों का सुझाव है कि एहतियात और जरूरी प्राथमिक ईलाज (primary treatment) से बचाव संभव है.

घातक है इस वायरस का परिवार
लंपी वायरस से होने वाली डिजीज को लंपी स्किन डिजीज या फिर गांठ दार त्वचा रोग भी कहा जाता है. यह एक संक्रामक रोग है, जो एक पशु से दूसरे पशु में होता है. शुरुआत में यह बीमारी मच्छर के काटने या फिर खून चूसने वाले किसी कीड़े से होता है. यह बीमारी Capri poxivirus से होती है. यह वायरस गोट फॉक्स और शीप फॉक्स फैमिली से जुड़ा है. यह वायरस परिवार बेहद घातक है. वर्ष 2019 में भी इस वायरस ने पशुओं की जान ले ली थी.

दिल्ली- नोएडा में भी वायरस की दस्तक
नोएडा, ग्रेटर नोएडा में लंपी वायरस ने दस्तक दे दी है. यहां 123 पशु लंपी वायरस स्व संक्रमित मिले हैं. पशु चिकित्सा विभाग के अफसरों के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर में अभी तक करीब 39 हजार पशुओं को वैक्सीन लगा दी गई है. शासन से 25 हजार वैक्सीन और मिली हैं. उन्हें भी जल्द ही लगा दिया जाएगा. वैक्सिनेशन के लिए 15 टीमें बनाई गई हैं. सबसे ज्यादा गाय दादरी एरिया में इन्फेक्टेड पाई गई हैं. सड़कों पर घूमने वाली संक्रमित गायों की सुरक्षा के लिए शेल्टर होम की व्यवस्था भी की जा रही है. वहीं, दिल्ली में लंपी वायरस कदम रख चुका है. आउटर दिल्ली के घेवरा, बवाना, कुतुबगढ़, दरियापुर, कंझावला में लंपी के कई केस सामने आए हैं.

कब तक खत्म होगा लंपी का प्रकोप
लंपी देश भर के पशुओं को अपनी चपेट में ले रहा है. राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल, यूपी और अब दिल्ली में (Lumpy in Delhi) बुरा होने लगा है. पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी कोई तय नहीं है कि कब तक लंपी वायरस का कहर बरपेगा. हालांकि राहत की बात यह है कि राजस्थान में जरूर लंपी वायरस (Lumpy in Rajasthan) की चपेट में आए पशुओं की संख्या कम होने लगी है. इस समय लग रही वैक्सीन (Lumpy Vaccine) भी केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करेगी. वह भी पूरी तरह से रक्षा कवच नहीं होगी. ऐसे में यह तय नहीं है कि कब तक वायरस का एंटीडोज (Antidote of Lumpy) बन पाएगा.

इसे भी पढ़ें:-

Kisan News: बारिश से फसल बचानी है तो मेड़ काट दें, कृषि विभाग की किसानों को एडवाइजरी जारी

September Agriculture Advisory: धान की फसल में तुरंत निपटा लें ये काम, वर्ना झेलना पड़ जायेगा बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget