एक्सप्लोरर

Litchi Production: भारत के इस राज्य में सबसे ज्यादा पैदा होती लीची, अब उत्पादन पर संकट, किसान परेशान

बिहार में लीची का बहुत अधिक उत्पादन होता है. लेकिन इस बार बढ़ी गर्मी का असर लीची के उत्पादन पर देखने को मिल रहा है. नुकसान को देखते हुए किसान भी डरे हुए हैं. 

Litchi Production In Bihar: रबी सीजन में हाल में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को परेशान किया है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में लाखों बीघा फसल प्रभावित हुई है. लेकिन ऐसा नहीं है कि मौसम की मार केवल कुछ फसलों पर पड़ रही है. अब देश के एक राज्य में किसानों की कमाई का महत्वपूर्ण जरिया बने फल पर ही खतरा मंडराने लगा है. बिहार में लीची का उत्पादन प्रभावित होता नजर आ रहा है. बिहार में कृषि विशेषज्ञों ने लीची उत्पादन प्रभावित होने पर चिंता जताई है. उत्पादन प्रभावित होने की भरपाई किस तरह की होगी. इसको लेकर किसान भी परेशान हैं. 

बिहार में हीट वेव से लीची का उत्पादन प्रभावित  

बिहार के मुजफ्फरपुर में लीची का उत्पादन बहुत अधिक किया जाता है. इस जिले में काफी संख्या में किसान लीची पर ही निर्भर हैं. वहीं, किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि जिस तरह से हीटवेव ने लीची का उत्पादन प्रभावित किया है. उससे उनकी लागत भी निकल पाएगी या नहीं? विशेषज्ञों ने उत्पादन प्रभावित होने का अनुमान जताया है. 

40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

मुजफ्फरपुर के किसानों का कहना है कि अभी अप्रैल चल रहा है. बिहार के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. पिछले कुछ दिनों में मुजफ्फरपुर में तापमान बहुत तेजी से बढ़ा है. इतना अधिक तापमान लीची की सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है. 

ये प्रजातियां होंगी प्रभावित

किसानों ने बताया कि लीची की अलग अलग प्रजातियां तेज धूप से प्रभावित होंगी. लीची की शाही प्रजाति की उपज में 20 प्रतिशत तक कमी हो सकती है. वहीं, चाइना लीची का उत्पादन 70 से 80 फीसदी तक कम होने की संभावना है. हालांकि कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी से लीची उत्पादन कितना प्रभावित होगा? इसके बारे में अभी सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है. यदि उपज कम होती है तो बाजार में खपत पर फर्क पड़ सकता है. 

भारत में 97 हजार हेक्टेयर में हो रही लीची की खेती

भारत सरकार के कृषि और सहकारिता विभाग के वर्ष 2020-2021 के आंकड़े के मुताबिक, भारत में 97.91 हजार हेक्टेयर में लीची की खेती हो रही है. इतनी खेती में करीब 720.12 हजार मैट्रिक टन पैदावार होती है. वहीं, बिहार में लीची की खेती 36.67 हजार हेक्टेयर में होती है, जिससे जिससे 308.06 हजार मैट्रिक टन लीची पैदा होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि लीची के लिए अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए. तापमान अधिक होने पर लीची के फल पर बहुत अधिक निगेटिव प्रभाव पड़ता है. 

यह भी पढ़ें: Lumpy Virus: लंपी जैसे वायरस से पशुओं को बचाएगी केंद्र सरकार, 1228 करोड़ होंगे खर्च, ये है योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
फसल पर कीड़े दिखते ही दवा छिड़कने लगते हैं, पहले करें ये काम
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
आलू बेचें तो घाटा, स्टोर में रखें तो खर्च! यूपी के किसानों पर दोहरी मार
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर से लेकर सिंचाई के पंप जीतने का मौका, किसान ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget