एक्सप्लोरर

Sheep Farming: किसानों को कम खर्च में लखपति बना देगी भेड़, जानें भेड़ पालन का सही तरीका

Sheep Rearing:भेड़ पालन से अच्छी आमदनी लेने के लिये जरूरी है कि उनकी साफ-सफाई और तबीयत पर भरपूर ध्यान दिया जाये.

Sheep Farming Tips: भारत के ज्यादातर इलाकों में पशुओं की अलग-अलग प्रजातियों के साथ पशुपालन व्यवसाय चलाये जा रहे हैं. इनमें गाय, भैंस, बकरी, और ऊंट जैसे पशुओं को डेयरी फार्मिंग के मकसद से पाला जाता है, लेकिन भेड़ पालन से दूध के साथ-साथ ऊन भी मिलता है. किसान चाहें तो भेड़ पालन को बेहद कम लागत से शुरु कर सकते हैं. वहीं, इससे मिलने वाले दूध, ऊन, चमड़ा और खाद से किसानों को बेहतर कमाई हो सकती है.

भेड़ की प्रजातियां
भारत के ज्यादातर इलाकों में पहले से ही भेड़पालन किया जा रहा है. भेड़ पालन शुरु करने के लिये जरूरी है कि भेड़ की उन्नत प्रजातियों को ही चुनें, जिससे अच्छी मात्रा में दूध और ऊन मिल सके. भारत में आमदनी बढ़ाने वाली भेड़ की प्रजातियों में मालपुरा, जैसलमेरी, मंडिया, मारवाड़ी, बीकानेरी, मैरिनो, कोरिडायलरा मबुतु, छोटा नागपुरी और शहाबाबाद आदि काफी लोकप्रिय है. 

भेड़ों का रख-रखाव
भेड़ पालन से अच्छी आमदनी लेने के लिये जरूरी है कि उनकी साफ-सफाई और तबियत पर भरपूर ध्यान दिया जाये. बात करें भेड़ों के खानपान की तो ये शाकाहारी पशु होते हैं, जो हरा चारा और पत्तियों को खाती हैं. और इनका अपशिष्ट खेतों में पोषणयुक्त खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. समय-समय पर भेड़ों को झुड़ में चराने और सैर-सपाट के लिये ले जाना होता है. आमतौर पर भेड़ों का जीवन 7-8 साल ही होता है, लेकिन अपने जीवनकाल में भरपूर ऊन पैदा करके ये किसानों और पशुपालकों को लखपति बना देती हैं.

लागत और आमदनी
भेड़ एक शाकाहारी पशु है, जिसके रख-रखाव में ज्यादा लागत नहीं आती. इसकी खरीद और पशु बाड़े को लगाने में ही एक बार खर्च आता है. अगर आप 15-20 भेड़ों के साथ पशुपालन शुरु करना चाहते हैं, तो प्रजातियों के हिसाब से एक भेड़ 3000-8000 रुपये की कीमत पर मिलती है. वहीं 20 भेड़ों की खरीद पर करीब 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक का खर्च आता है. विशेषज्ञों की मानें तो 20 भेंड़ों के लिये 500 वर्गफुट का तबेला काफी रहता है, जिसे 30,000-40,000 रुपये की लागत पर तैयार किया जा सकता है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Newborn Animal Care: ऐसे रखें नवजात पशुओं की सेहत का ख्याल, स्वस्थ रहेंगे पशुओं के नौनिहाल

Desi Cow Farming: खेती के साथ अच्छे मुनाफे के लिये करें देसी गाय पालन, इस तरह करें गायों की देखभाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धान की फसल में तेजी से फैल रहा यह रोग, कैसे करें बचाव?
धान की फसल में तेजी से फैल रहा यह रोग, कैसे करें बचाव?
Organic Farming Scheme: जैविक खेती के लिए कैसे मिलती है सरकारी मदद, जानें प्रोसेस
जैविक खेती के लिए कैसे मिलती है सरकारी मदद, जानें प्रोसेस
एक ग्रो बैग में कितने टमाटर के पौधे लगाने चाहिए, क्या है खेती का तरीका?
एक ग्रो बैग में कितने टमाटर के पौधे लगाने चाहिए, क्या है खेती का तरीका?
Kitchen Garden Pests: किचन गार्डन में लगी सब्जियों में लग रहे कीड़े, करें ये देसी स्प्रे
किचन गार्डन में लगी सब्जियों में लग रहे कीड़े, करें ये देसी स्प्रे

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget