एक्सप्लोरर

Kisan Khidmat Centre: खेती में परेशानी आ रही है तो यहां मिलेगा किसानों को जवाब, बढ़ेगी पैदावार

किसानों की मदद के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कवायद कर रही हैं. अब जम्मू कश्मीर में किसानों की मदद के लिए किसान खिदमत सेंटर बनाए गए हैं. यहां एक छत के नीचे सभी सुविधाएं किसानों को मिलेंगी

Farmers Scheme: किसान आपदाओं की मार झेल रहा है. इस खरीफ सीजन में बाढ़, बारिश और सूखे ने किसानों को खासा नुकसान पहुंचाया है. किसानों की करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद हो गई है. किसान भी कंपनसेशन के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से गुहार लगा रहा है. गवर्नमेंट भी अपने स्तर से किसानों की मदद कर रही हैं. केंद्र सरकार ने एफपीओ बनाकर किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न करने की कोशिश की है. अब ऐसी ही पहल देश के एक छोर पर बसे राज्य स्तर से की गई है. यहां किसानों की खिदमत करने के लिए स्टेट गवर्नमेंट ने पहल की है. स्टेट गवर्नमेंट की पहल से किसान खुश है. उन्होंने राज्य सरकार की कवायद की सराहना की है

जम्मू कश्मीर में बने 2000 किसान खिदमत केंद्र
जम्मू-कश्मीर में किसानों की मदद के लिए 2000 किसान खिदमत सेंटर बनाए गए हैं. राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि किसानों की मदद के लिए ही किसान खिदमत केंद्र बनाए गए हैं. यहां जो किसान आएगा. उसकी जो भी समस्याएं होंगी. उनका तत्काल निस्तारण किया जाएगा. इसके लिए सभी जिले के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है.

इन केंद्रों में कैसे होगी किसानों की मदद
नाम से ही स्पष्ट है कि ये केंद्र किसानों की खिदमत यानि उनकी सम्मानजनक मदद के लिए बनाए गए हैं. यहां किसानों को लोन संबंधी परेशानी, बीज संबंधी दिक्कत, आपदा में फसली नुकसान और अन्य तरह की दिक्कत होने पर लाभ किसानों को मिलेगा. राज्य सरकार के अधिकारियों की कोशिश है कि किसानों की सभी समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे किया जाए. इसी के मकसद से किसान खिदमत केंद्रो की स्थापना की गई है. सभी 2000 किसान खिदमत केंद्र चालू कर दिए गए हैं. 

पीएम किसान समृद्धि केंद्र से भी मिल रही मदद
देश में पीएम किसान समृद्धि केंद्र भी खुल रहे हैं. इनसे भी किसानों को मदद मिल रही है. अकेले यूपी में 66 पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की स्थापना की गई है. यहां किसानों को अच्छी किस्म के बीज, खाद, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि उपकरण और मिट्टी की जांच की सुविधा दी जा रही है. केंद्र सरकार की कोशिश की है कि राज्य सरकारों की मदद से किसानों की हर समस्या का निवारण हो. केंद्रों की मदद से मिट्टी की जांच और एक्सपर्ट्स की सलाह लेकर खेती करना और भी आसान हो जाएगा.

15 दिन में होगी किसान गोष्ठी प्रोग्राम
किसानों की मदद के लिए समृद्धि केंद्रों पर हर 15 दिन में किसान गोष्ठी प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे. किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी. किसान खेती में आ रही परेशानियों का समाधान खुद से भी कर सकेंगे. पीएम किसान समृद्धि केंद्रों से उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने में खास मदद मिलेगी. किसानों को आवश्यकता के हिसाब से फर्टिलाइजर और कीटनाशक मिल सकेंगे. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इन राज्यों के एग्री प्रोडक्ट्स ने विदेश में मचाई धूम, बढ़ती डिमांड के साथ तेज हुआ निर्यात, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Subsidy On Coriander Cultivation: खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
राष्ट्रपति भवन में किस-किस चीज की खेती होती है, कौन करता है यहां किसानी?
राष्ट्रपति भवन में किस-किस चीज की खेती होती है, कौन करता है यहां किसानी?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget