एक्सप्लोरर

Agriculture Growth: गुजरात, उत्तरप्रदेश में जापानी तकनीक से लहलहाएंगी फसलें, प्रदेश सरकार से हुआ है करार

जापानी सरकार भारत में कृषि क्षेत्र में निवेश करने को इच्छुक है. जापानी सरकार ने गुजरात में कृषि मॉडल फार्म तैयार कर लिया है, जबकि उत्तर प्रदेश के कानपुर में इसी कड़ी में तैयारी शुरू कर दी गई है.

Agriculture Growth In India: केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के सहयोग से देश में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है. इसके लिए अलग अलग देशों की तकनीक से भी अपने देश में खेती बाड़ी को समृद्ध किया जा रहा है. अलग अलग देश कृषि समेत अन्य सेक्टर में निवेश भी कर रहे हैं. अब जापान भारत के दो बड़े राज्यों में अपनी कृषि तकनीक का कमाल दिखाएगा. विशेषज्ञों का कहना है कि जापानी तकनीक से फसलें लहलहाएंगी और उपज भी बेहतर हो सकेगी. 

उत्तर प्रदेश में दिखेगी जापानी कृषि तकनीक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जापानी कृषि तकनीक देखने को मिलेगी. जापान सरकार के कृषि वानिकी और मत्स्य मंत्रालय के काउंसलर्स ने यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों से मिले हैं और उन्होंने जापानी तकनीक आधारित खेती के मॉडल फार्म के लिए जमीन व अन्य सुविधाओं की मांग की है. अधिकारियों का कहना है कि जापान सरकार के काउंसलर तकाशी योशीओका ने मॉडल फार्म का विकास करने के लिए एक हेक्टेयर जमीन की मांग की है. 

बाद में 5 हेक्टेयर में होगी खेती

जापानी सरकार अपनी तकनीक को उत्तर प्रदेश के बड़े दायरे में लागू करना चाहता है. प्रोजेक्ट के तहत मॉडल फार्म में जापानी बीजों व तकनीक के  फसलों का उत्पादन होगा. उत्तर प्रदेश की जलवायु की परख की जाएगी. मिट्टी की गुणवत्ता भी देखी जाएगी. उसी के आधार पर फसलों का उत्पादन तय किया जाएगा. बाद में पांच हेक्टेयर विस्तार कर दिया जाएगा. बता दें कि जापान सरकार ने वर्ष 2018 में यूपी सरकार के साथ कृषि तकनीक हस्तांतरण व निवेश का करार किया है. कोरोना काल आने के बाद करार का पालन नहीं हो सका. अब प्रदेश सरकार इसे नए सिरे से कवायद में जुट गई हैं. 

जापानी तकनीक पर गुजरात में मॉडल फार्म तैयार

जापानी अधिकारियों ने तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से गुजरात के आणंद जिले में एक मॉडल फार्म तैयार किया गया है. यहां खेती करने के साथ ही जापानी कंपनी कृषि उपकरणों का भी निर्माण करेंगी. इससे निवेश बढ़ेगा और लोगों को रोजगार भी पैदा होगा. अधिकारियों का कहना है कि गुजरात में कृषि तकनीक का जो प्रयोग किया गया है. वह सफल हुआ है. जापान की कृषि उपकरण निर्माता कंपनियां गुजरात के बाद यूपी आने की तैयारी में जुटी हैं. इसी कड़ी में दिल्ली में एक कृषि यंत्र निर्माण फैक्ट्री स्थापित की गई है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:  मोटे अनाजों के प्रसंस्करण को भी बढ़ावा, इस स्कीम से 50 लाख का अनुदान मिलता है, आप भी उठाएं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMD Heavy Rainfall Warning: अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए क्यों हैं सबसे अहम? जानिए क्या करें
IMD Heavy Rainfall Warning: अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए क्यों हैं सबसे अहम? जानिए क्या करें
Farmers Irrigation Subsidy: बारिश नहीं हुई तो क्या हुआ? बुआई की तैयारी करें किसान, सरकार उठाएगी सिंचाई का खर्च
बारिश नहीं हुई तो क्या हुआ? बुआई की तैयारी करें किसान, सरकार उठाएगी सिंचाई का खर्चा
Flowers Farming: बागवानी करने वाले किसानों के लिए अलर्ट, इस मौसम में इन गलतियों की वजह से खराब हो जाती फूलों की फसल
बागवानी करने वाले किसानों के लिए अलर्ट, इस मौसम में इन गलतियों की वजह से खराब हो जाती फूलों की फसल
ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका
ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget