एक्सप्लोरर

Agriculture Advisory: जरा भी लापरवाही बरती तो कम हो जायेगा अरहर का उत्पादन, कृषि एक्सपर्ट ने दिये कुछ टिप्स

Tur Cultivation: पिछले दिनों सोयाबीन की फसल में पीला मोजैक रोग के चलते ही किसानों की हालत दयनीय हो गई. इसलिये अब अरहर और दूसरी सब्जी फसलों में जोखिम कम करके सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है.

Arhar Crop Management: भारत को दलहन उत्पादन (Pulses Production) में आत्मनिर्भर बनाने की कवायद की जा रही है, लेकिन मौसम की अनिश्चितताओं के बीच खेती करना और दालों का उत्पादन लेना ही मुश्किल होता जा रहा है. एक तरफ जहां सूखा के कारण इस साल दलहनी फसलों का रकबा काफी घट गया है तो वहीं तेज बारिश के कारण खेतों में खड़ी दलहनी फसलों को बचा पाना मुश्किल होता जा रहा है.

इसी के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के कारण कीट-रोगों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है. पिछले दिनों सोयाबीन की फसल में पीला मोजैक रोग (Yellow Mosaic in Soybean Crop) के चलते ही किसानों की हालत दयनीय हो गई, इसलिये किसानों को अब अरहर और दूसरी सब्जी फसलों में सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है, ताकि फसल में जोखिम की संभावनाओं को कम किया जा सके. 

खरपतवार नियंत्रण
जाहिर है कि खरीफ सीजन (Kharif Season 2022) की बुवाई के लिये ज्यादातर किसानों ने अपने खेतों में अरहर की फसल लगाई है, लेकिन बढ़ते कीट-रोग की संभावनाओं को देखते हुये भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने अरहर के फसल प्रबंधन को लेकर कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है. 

  • इस मामले में पूसा संस्थान (Pusa Institute) के सस्य विज्ञान संभाग के वैज्ञानिक डॉ राज सिंह बताते हैं कि इस समय अरहर की फसल (Arhar Crop Management)  में खरपतवारों उगने लगते हैं. इनमें मोथा घास जैसी खरपतवार तेजी से बढ़ती है. 
  • इस खरपतवार की जड़ों में गांठ होती है, जो खरपतवारों को काटने पर मिट्टी में ही रह जाती है और दोबारा खरपतवार उगा जाता है. 
  • इसके अलावा खरपतवारों के वैज्ञानिक नियंत्रण के लिये खरपतवार नाशी दवा का छिड़काव करना ही असरकारी होती है. 
  • नुकीली पत्ती वाले खरपतवारों की रोकथाम के लिये पेंडीमेथिलीन या मेट्रिबुजिन की 250 ग्राम मात्रा को 400 लीटर पानी में घोलकर को छिड़कना फायदेमंद रहता है. 

निराई-गुड़ाई करें
अरहर की फसल में खरपतवारों की रोकथाम (Weed Management in Tur) के लिये बुवाई के 30 दिनों बाद ही निराई-गुड़ाई का काम शुरू कर देना चाहिये, जिससे खेत में लगने वाले खरपतवारों की संभावनायें कम हो जाती है. इसके लिये खरपतवारों को जड़ समेत उखाड़कर खेत के बाहर फेंक देना चाहिये. इसके अलावा, फसलों की बुवाई से पहले ही मिट्टी में खरपतवार नाशी दवा मिला देनी चाहिये, क्योंकि बाद में इन दवाओं का इस्तेमाल फसल की सेहत के लिये ठीक नहीं रहता. इसके अलावा खेत में जल निकासी का प्रबंध भी कर लें, जिससे फसलों में बारिश के पानी का जमाव ना हो, इससे जड़ गलन या सड़न पैदा हो सकती है. 

सब्जी फसलों में प्रबंधन
तेज बारिश के बीच बागवानी फसलों की देखभाल करना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है. यही कारण है कि इस समय फसल में दीमक का प्रकोप बढ़ जाता है, जिसकी रोकथाम के लिये लगातार निगरानी करते रहें. सब्जी फसल में दीमक के लक्षण भी दिख जायें तो क्लोरपाइरीफांस 20 ई सी की 4.0 मिली मात्रा को 1 लीटर पानी में घोलकर सिंचाई के पानी में मिला दें. इस समय सब्जियों की फसल में सफेद मक्खी या चूसक कीटों की संभावना भी बढ़ जाती है. इसकी रोकथाम के लिये इमिडाक्लोप्रिड की 1.0 मिली मात्रा को 3 लीटर पानी में घोलकर (Pesticide in Vegetable crop) आसमान साफ होने पर छिड़कें. 

  • किसान चाहें तो खेत में प्रकाश प्रपंच यानी लाइट ट्रैप भी लगा सकते हैं, जिससे रातोंरात कीट-पतंगों  का सफाया हो जायेगा.
  • कम लागत का लाइट ट्रैप (Light Trap) लगाने के लिये एक प्लास्टिक के टब या किसी बड़े बर्तन में कीटनाशक का घोल मिलायें. इसके बाद टब के ऊपर स्टैंड बनाकर बल्ब लगायें और खेतों के बीच में रख दें.
  • इस तरह फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक कीट लाइट से आकर्षित होकर टब में गिर जायेंगे और वहीं नष्ट (Pest Control in Vegetable Crop) हो जायेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Apple market in India: इस साल सस्ता हो सकता है सेब, इस देश ने भारत को सप्लाई किए सस्ते सेब

धान की इन 18 देसी प्रजाति को बचाने की पहल, नेशनल जीन बैंक में किया गया रिजर्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राकृतिक खेती शुरू करें किसान, सरकार से मिलेंगे 8,000 रुपये! जानें कैसे
प्राकृतिक खेती शुरू करें किसान, सरकार से मिलेंगे 8,000 रुपये! जानें कैसे
कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
अब वीबी जी राम जी में 25 दिन एक्स्ट्रा मिलेगा काम, इस राज्य ने बदले नियम
अब वीबी जी राम जी में 25 दिन एक्स्ट्रा मिलेगा काम, इस राज्य ने बदले नियम
सर्दियों में कीटनाशक छिड़कते समय बिल्कुल न करें ये गलती, हो जाएगा नुकसान
सर्दियों में कीटनाशक छिड़कते समय बिल्कुल न करें ये गलती, हो जाएगा नुकसान

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
Embed widget